राष्ट्रीयता की अलख जगाने में गांधी पुस्तक मेला का योगदान अमूल्य : ब्रजेश पाठक

लखनऊ।  75 गणतंत्र दिवस के अवसर पर सर्वोदय साहित्य द्वारा चारबाग स्टेशन परिसर में महात्मा गांधी और राष्ट्रीय एकता की थीम पर 32 वे गांधी पुस्तक मेला का उद्घाटन आज उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक द्वारा किया गया है। उन्होंने गांधी पुस्तक मेला के अनूठे कलेक्शन की तारीफ की। उन्होंने कहा कि आयोजक नीरज अरोड़ा का यह प्रयास समाज को बेहतर दिशा दे रहा है।

मंडल रेल प्रबंधक सचिन्द्र मोहन शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय एकता पर आधारित इस पुस्तक मेला से सभी पाठक लाभान्वित होएंगे। प्रोफेसर डॉ. सौरभ मालवीय ने बताया कि महात्मा गांधी के सिद्धांतों सत्य प्रेम करुणा के मार्ग पर चल कर ही राम राज्य की स्थापना की जा सकती है।

संयोजक नीरज अरोड़ा ने बताया कि 12 फरवरी तक चलने वाले उक्त पुस्तक मेला में महात्मा गांधी सहित अनेक महापुरुषों का साहित्य, राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति साहित्य, के साथ हिंदी साहित्य, अध्यात्मिक और प्रेरक साहित्य  उपलब्ध कराया जाएगा। इस पुस्तक  मेला का मुख्य उद्देश्य श्रेष्ठ भारतीय साहित्य के माध्यम से समाज में नैतिक और सामाजिक मूल्यों का संवर्धन करना है। कार्यक्रम का संचालन वत्सला पांडेय ने किया। इस अवसर पर स्टेशन निदेशक प्रशांत कुमार सहित अनेक रेल कर्मी उपस्थित थे।

Central UP

मिश्रिख लोकसभाः भाजपा ने सांसद का टिकट काट बचाई अपनी सीट, विपक्षी दलों के सामने अब बड़ी चुनौती

सुरक्षित सीट पर लड़ाई की सम्भावनाएं तेज, सपा-बसपा भी जीत के लिए कर रही जीतोड़ मेहनत  महर्षि दधीचि की नगरी के नाम से मशहूर मिश्रिख उत्तर प्रदेश की एक सुरक्षित लोकसभा सीट है। एक जमाने में यहां कांग्रेस का दबदबा था लेकिन बीते दो चुनाव से बीजेपी को यहां से जीत मिल रही है। सीतापुर, […]

Read More
Central UP

LDA: अफसरों ने खोला कमाई का नया जरिया, अब सीलिंग के जरिए हो रही धन उगाही

पखवाड़ा बीता नहीं खुल गया कॉम्प्लेक्स का जिम और दुकानें आशियाना के खजाना मार्केट चौराहे का मामला राकेश यादव लखनऊ। पहले तालाब की जमीन पर का निर्माण कराया। फिर अवैध तरीके से हुए इस निर्माण को ढहाने का आदेश पारित किया। यह सिलसिला अभी चल ही रहा था कि बीती 10 अप्रैल को कॉम्प्लेक्स में […]

Read More
Uttar Pradesh

निरीक्षण के दौरान झांसी DRM की दो टूक- ‘सुरक्षा एवं साफ-सफाई में लापरवाही क़तई बर्दाश्त नहीं’

मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा ने वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी- खैरार- भीमसेन रेल खंड का किया विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण हरपालपुर, महोबा, खैरार, रागौल, भरुआसुमेरपुर, घाटमपुर तथा भीमसेन स्टेशन का भी किया सघन जाँच मज़दूर दिवस के अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा द्वारा वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-खैरार-भीमसेन रेल खंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया […]

Read More