भारत ने पाकिस्तान से हिरासत में मौजूद भारतीय कैदियों को रिहा करने को कहा

शाश्वत तिवारी

भारत ने पाकिस्तान से 184 भारतीय मछुआरों की सजा पूरी होने के मद्देनजर उनकी रिहाई और स्वदेश वापसी की प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा है। भारत और पाकिस्तान ने सोमवार को नई दिल्ली और इस्लामाबाद में एक साथ राजनयिक चैनलों के माध्यम से अपनी हिरासत में मौजूद नागरिक कैदियों और मछुआरों की सूची का आदान-प्रदान किया।
विदेश मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान में कहा इस्लामाबाद को पाकिस्तान की हिरासत में मौजूद 12 कैदियों को तत्काल राजनयिक पहुंच प्रदान करने के लिए भी कहा गया है, जिनके बारे में माना जाता है कि वे भारतीय हैं।

मंत्रालय ने अपने बयान में कहा भारत ने अपनी हिरासत में बंद 337 नागरिक कैदियों और 81 मछुआरों की सूची साझा की है, जो पाकिस्तानी हैं या पाकिस्तानी माने जाते हैं। इसी तरह, पाकिस्तान ने अपनी हिरासत में मौजूद 47 नागरिक कैदियों और 184 मछुआरों की सूची साझा की है, जो भारतीय हैं या माना जाता है कि वे भारतीय हैं। भारत सरकार ने पाकिस्तान की हिरासत से नागरिक कैदियों, लापता भारतीय रक्षा कर्मियों और मछुआरों को उनकी नौकाओं सहित शीघ्र रिहाई और स्वदेश वापसी का आह्वान किया है।

इस संदर्भ में, पाकिस्तान को उन 184 भारतीय मछुआरों की रिहाई और स्वदेश वापसी में तेजी लाने के लिए कहा गया, जिन्होंने अपनी सजा पूरी कर ली है। इसके अलावा, पाकिस्तान से कहा गया है कि वह हिरासत में मौजूद शेष 12 नागरिक कैदियों को तत्काल राजनयिक पहुंच प्रदान करे, जिनके बारे में माना जाता है कि वे भारतीय हैं। भारत ने पाकिस्तान से आग्रह किया है कि वह मछुआरों सहित 65 पाकिस्तानी कैदियों की राष्ट्रीयता की स्थिति की पुष्टि करने के लिए अपने स्तर पर आवश्यक कार्रवाई में तेजी लाए, जिनकी स्वदेश वापसी पाकिस्तान से राष्ट्रीयता की पुष्टि के अभाव में लंबित है। सरकार के निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप, 2014 से 2639 भारतीय मछुआरों और 67 भारतीय नागरिक कैदियों को पाकिस्तान से वापस लाया गया है।

Biz News Business International

EXCLUSIVE NEWS: बुध ग्रह के बारे में यह जानकारी आप भी दबा लेंगे दांतों तले उंगली

बुध पर है हीरे की 10 मील मोटी परत, जानकर रह पहले यहां मैग्मा का महासागर था, अत्यधिक दबाब में बना है हीरा रंजन कुमार सिंह सौरमंडल का सबसे छोटा ग्रह एक बड़ा रहस्य छिपा सकता है। नासा के मैसेंजर अंतरिक्ष यान से प्राप्त डेटा का उपयोग करते हुए, वैज्ञानिकों ने निर्धारित किया है कि […]

Read More
International

बांग्लादेश में हिंसा जारी, स्वदेश लौटे 4500 से अधिक भारतीय छात्र

नई दिल्ली। बांग्लादेश में आरक्षण के खिलाफ हिंसा भड़कने के बाद 4,500 से अधिक भारतीय छात्र स्वदेश लौट चुके हैं। ढाका स्थित भारतीय उच्चायोग तथा चटगांव, राजशाही, सिलहट और खुलना स्थित सहायक उच्चायोग भारतीयों की स्वदेश वापसी में सहायता कर रहे हैं। इसके साथ ही विदेश मंत्रालय भी अपने नागरिकों के लिए भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा […]

Read More
International

भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी जवानों पर हुए हमले के आठ आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी सार

भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय तस्करों ने गुरुवार को एसएसबी के जवानों पर हमला कर घायल कर दिया। एसएसबी का पेट्रोलिंग वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। सहायक निरीक्षक का हाथ फ्रैक्चर हो गया। तस्कर नासपाती लदा पिकअप लेकर नेपाल की तरफ फरार हो गए। एसएसबी जवान की तहरीर पर पुलिस ने 15 नामजद व 35 अज्ञात समेत […]

Read More