घर या दुकान में श्रीगणेश की स्थापना करते वक़्त ध्यान रखे ये बातें

ज्योतिषाचार्य डॉ. उमाशंकर मिश्र

सभी देवी देवताओं में भगवान गणेश प्रथम पूजनीय माने जाते है। इसलिए घर हो या दुकान सभी जगह श्री गणेश की मूर्ति या फोटो रखी जाती है। वास्तु में भी भगवान गणेश का बहुत महत्व है। अगर भगवान गणेश की मूर्ति या तस्वीर से जुड़ी बातों का ध्यान रखा जाए तो घर के सभी वास्तु दोष खत्म हो जाते हैं। घर में हमेशा सुख-शांति और खुशहाली बनी रहती है। आइए जानते है भगवान श्री गणेश की मूर्ति या प्रतिमा स्थापित करते वक़्त किन बातों का ध्यान रखे –

दक्षिण दिशा की ओर न हो श्रीगणेश का मुंह

श्रीगणेश की मूर्ति या तस्वीर लगाते समय इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखें कि भगवान का मुंह नैर्त्रत्य कोण यानी दक्षिण दिशा की ओर न हों। इससे घर-दूकान पर विपरीत प्रभाव पड़ता है।

किस जगह कैसी मूर्ति रखना होगा शुभ

घर में भगवान गणेश की बैठी मुद्रा में और दुकान या ऑफिस में खड़े गणपति की मूर्ति या तस्वीर रखना बहुत ही शुभ माना जाता है।

मूर्ति रखते समय ध्यान रखें ये बात

घर या दुकान में गणेश मूर्ति रखते समय ध्यान रखें की उनके दोनों पैर ज़मीन का स्पर्श करते हुए हों। इससे कामों में स्थिरता और सफलता आती है।

ख़ास होती है सिंदूरी रंग की प्रतिमा

सर्व मंगल की कामना करने वालों को सिंदूरी रंग के गणपति की आराधना करनी चाहिए। ऐसा करने से सभी मनोकामनाएं जल्दी पूरी होती है।

किस ओर हो श्रीगणेश की सूंड

श्रीगणेश की मूर्ति या चित्र में इस बात का ध्यान रखें की उनकी सूंड बाएं हाथ की और घुमी हुई हो। दाएं हाथ की और घुमी हुई सूंड वाले गणेश जी हठी होते हैं।

श्रीगणेश के साथ जरूर हो ये दो चीज़ें

घर में श्री गणेश का चित्र लगाते समय ध्यान रखें कि चित्र में मोदक और चूहा अवश्य हो। इससे घर में बरकत रहती है।

मेन गेट पर इस तरह लगाएं श्रीगणेश की तस्वीर

घर के मेन गेट पर गणपति की दो मूर्ति या चित्र लगाने चाहिए। उन्हें ऐसे लगाएं कि दोनों गणेशजी की पीठ मिली रहे। ऐसा करने से सभी वास्तु दोष खत्म हो जाते है।

इस तरह कर सकते है वास्तुदोष का अंत

घर का जो हिस्सा वास्तु के अनुसार सही न हो, वहां घी मिश्रित सिंदूर से श्रीगणेश स्वरुप स्वास्तिक दीवार पर बनाने से वास्तु दोष का प्रभाव कम होने लगता है।

सुख-शांति के लिए घर लाए सफ़ेद मूर्ति

घर या दुकान में सुख-शांति, समृद्धि की इच्छा रखने वालों को सफ़ेद रंग के विनायक की मूर्ति या तस्वीर लगानी चाहिए।

घर में यहां जरूर लगाएं श्रीगणेश का चित्र

घर के ब्रह्म स्थान यानी केंद्र में और पूर्व दिशा में मंगलकारी श्री गणेश की मूर्ति या चित्र जरूर लगाना चाहिए। ऐसा करना बहुत ही शुभ माना जाता है।

Religion

यदि घर के अंदर ऐसे रखे जाएँगे गणेश जी तो घर में नहीं आएगी विघ्न, बाधा, दूर हो जाएँगे सभी कष्ट

घर में कैसे रखे गणेश की मूर्तिः वास्तु अनुसार करें गणपति की स्थापना सुख, शांति, समृद्धि की चाह रखने वालों को सफेद रंग के विनायक की मूर्ति लाना चाहिए डॉ. उमाशंकर मिश्र ‘शास्त्री’ गणपति को पुराणों में विघ्नकर्ता और हर्ता दोनों कहा गया है। ऐसे में गणेश जी की मूर्ति घर में है तो आपको […]

Read More
Religion

जीवन में रामत्व: केवल राम के आदर्शों को जीवन में शामिल करके आप बन सकते हैं सफल

राम का जीवन आम जनमानस के समक्ष ऐसे आदर्श के छाप, संदेश और उदाहरण से भरा हुआ है बच्चों को राम के जीवन से राम के आदर्शों से प्रेरणा दें जिससे वो भारतीय होने पर गर्व कर सकें ऋचा सिंह वर्तमान में युवा और बच्चों को राम के जीवन से सीख लेनी चाहिए कि हमें […]

Read More
Religion

जन्म के महीने से भी जाना जा सकता है स्त्रियों का स्वभाव

राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद वैसे स्त्रियों के बारे में भविष्यवाणी करना आसान नहीं होता। कहां भी जाता है त्रिया चरित्र समझ पाना बहुत टेढ़ी खीर है। लेकिन ज्योतिष शास्त्र केवल भविष्य को लेकर सजग नहीं करता। यह ऐसा विज्ञान है जो इंसान की प्रवृत्ति, प्रकृति और उसके स्वभाव को भी बयां कर देता है। […]

Read More