यश कुमार की फिल्म जीना इसी का नाम है का फर्स्ट लुक रिलीज

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार यश कुमार की आने वाली फिल्म जीना इसी का नाम है का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। दीपक के बजाज प्रोडक्शन प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म जीना इसी का नाम है का फर्स्ट लुक आज रिलीज हो गया है। फिल्म के फर्स्ट लुक में यश कुमार, श्रुति राव और काजल सिंह के साथ कट्टा लिए नजर आ रहे हैं। इस फिल्म के निर्माता दीपक बजाज हैं और निर्देशक चंदन सिंह हैं, जिन्होंने बताया कि फिल्म का ट्रेलर कल 11 दिसंबर को कैप्टन वीडियो के ऑफिशियल यूट्यूब पर रिलीज किया जाएगा।

यश कुमार ने कहा कि जीना इसी का नाम है, एक फिक्शन स्टोरी पर आधारित है। फिल्म का निर्माण बेहद भव्यता के साथ हुआ है। इस फिल्म में मेरा किरदार अलग और नया है। उम्मीद करता हूं कि दर्शकों को यह बेहद पसंद आने वाला है। फिल्म में गीत संगीत भी दमदार है। फिल्म जीना इसी का नाम है में यश कुमार, श्रुति राव, काजल सिंह, विनोद मिश्रा, अनिता रावत, देव सिंह, सुबोध सेठ, राधे कुमार, समर्थ चतुर्वेदी प्रमुख भूमिका में हैं। इसके संगीतकार साजन मिश्रा और भरत चौहान हैं। गीतकार आशुतोष तिवारी, धरम हिंदुस्तानी और अनुपम पाठक हैं। कहानी वीरू ठाकुर की है।(वार्ता)

Entertainment

जुनैद खान और खुशी कपूर स्टारर ‘लवयापा’ का ट्रेलर रिलीज

मुंबई। बॉलीवुड के मिस्टर परफेशनिस्ट आमिर खान के बेटे जुनैद खान और बोनी कपूर-श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर की आने वाली फिल्म लवयापा का ट्रेलर रिलीज हो गया है। जुनैद खान और खुशी कपूर की आने वाली रोमांटिक कॉमेडी ‘लवयापा’ ने अपनी अनाउंसमेंट के बाद से ही जबरदस्त चर्चा बटोरी है। मेकर्स ने अब ट्रेलर […]

Read More
Entertainment

भूत बंगला में हुयी तब्बू की एंट्री

मुंबई। बॉलीवुड फिल्मकार प्रियदर्शन के निर्देशन में बन रही अक्षय कुमार स्टारर हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंगला में तब्बू की एंट्री हो गयी है। निर्देशक प्रियदर्शन और अभिनेता अक्षय कुमार की जोड़ी 14 साल बाद भूत बंगला के लिए फिर से साथ आ रही है। इस फिल्म में तब्बू की एंट्री हो गयी है। तब्बू […]

Read More
Entertainment

सटीक निर्देशन, कलाकारों के बेहतरीन अदाकारी के साथ अद्भुत रोमांच का एहसास कराती फिल्म ‘लव इज़ फॉरएवर’

लखनऊ। सॉफ्ट टच एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी फिल्म ‘लव इज़ फॉरएवर’ आज यानि कि 10 जनवरी 2025 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में एक साथ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। एस श्रीनिवास के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में रुसलान मुमताज, कर्णिका मंडल, राहुल बी कुमार, मुश्ताक खान, गार्गी पटेल, गरिमा अग्रवाल, जावेद […]

Read More