झारखंड से गुजर रहा मॉनसून टर्फ, चार दिनों के लिए अलर्ट जारी

नया लुक ब्यूरो

रांची। मॉनसून टर्फ झारखंड से होकर गुजर रहा है। यह जैसलमेर, अजमेर, शिवपुरी, सिद्धी, डालटनगंज से होता हुआ दीघा जा रहा है। इसका असर राज्‍य के कई जिलों में देखने को मिलेगा। इसे लेकर चार दिनों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने आज 18 सितंबर को दी।

तापमान चार डिग्री गिरेगा

राज्‍य में अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद इसमें धीरे-धीरे दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।

19 सितंबर से राज्‍य में कई स्‍थानों पर गर्जन के साथ हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

20-22 सितंबर तक राज्‍य में सभी स्‍थानों पर गर्जन के साथ हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

23-24 सितंबर को राज्‍य में कई स्‍थानों पर गर्जन के साथ हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

वज्रपात को लेकर अलर्ट : केंद्र के मुताबिक 19 और 22 सितंबर को राज्‍य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है। इसे लेकर सतर्क रहने की जरूरत है।

यहां भारी बारिश : राज्‍य के दक्षिण और मध्‍य भागों में 20 सितंबर को कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, खूंटी, रांची, गुमला, लोहरदगा आदि जिलों में देखने को मिलेगा।

राज्‍य के पश्चिमी और मध्‍य भागों में 21 सितंबर को कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, खूंटी, रांची, गुमला, लोहरदगा, गढ़वा, पलामू, लातेहार, आदि जिलों में देखने को मिलेगा।

राज्‍य के उत्तर-पश्चिमी और उत्तर-पूर्वी भागों में 22 सितंबर को कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसका गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, दुमका, देवघर, जामताड़ा आदि जिलों में देखने को मिलेगा।

वज्रपात से ऐसे बचें : यथासंभव घर पर रहें। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों या कॉर्डेड फोन का उपयोग करने से बचें, क्योंकि बिजली तारों के माध्यम से यात्रा कर सकती है। चोट या क्षति का कारण बन सकती है। बाहर हैं तो ऊंची जमीन या अलग-थलग पेड़ों से बचें। बड़े पेड़ के नीचे, बिजली के खंभों या खाली जगह से हट जाएं। किसी सुरक्षित या पक्‍की संरचना के नीचे शरण लें।

Jharkhand

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ED ने भेजा पांचवां समन, चार अक्टूबर को हाज़िर होने का आदेश

नया लुक ब्यूरो रांची। झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को ED ने पांचवां सम्मन भेजा है। सूत्रों की मानें तो कथित जमीन घोटाले मामले में हेमंत सोरेन को ED ने इस बार चार अक्टूबर के लिए समन भेजा है। जानकारी के अनुसार हेमंत सोरेन ने शनिवार (24 सितंबर) को झारखंड हाईकोर्ट में एक याचिका दायर […]

Read More
Bihar Jharkhand

महन सरिया और दिव्य दृष्टि ग्रुप के दरभंगा सहित पांच ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी

दरभंगा। आयकर विभाग के अन्वेषण निदेशालय की टीम आज बिहार के दरभंगा एवं समस्तीपुर के दो व्यावसायिक घरानों के देश के पांच शहरों में स्थित अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यहां बताया कि आयकर विभाग की टीम बिहार के महन सरिया ग्रुप एवं दिव्य दृष्टि ग्रुप के दरभंगा, […]

Read More
Jharkhand

लातेहार में संबलपुर–जम्मूतवी एक्सप्रेस में डाका, फायरिंग में यात्री घायल,

नया लुक ब्यूरो लातेहार/रांची। झारखण्ड के लातेहार जिले में जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन में भीषण डकैती हुई। डकैतों ने कई यात्रियों को घायल कर नकदी समेत लाखों की संपत्ति लूट ली। यह घटना शनिवार देर रात बरवाडीह और लातेहार स्टेशन के बीच हुई है। लूटपाट के दौरान कई यात्रियों से मारपीट भी की गई। मारपीट की […]

Read More