समस्तीपुर में शराब माफियाओं को संरक्षण देने के आरोप में दो थानाध्यक्ष निलंबित

समस्तीपुर। बिहार में समस्तीपुर जिले के चकमेहसी एवं कल्याणपुर थाना के थानाध्यक्ष को शराब माफियाओं को संरक्षण देने और उनके विरूद्ध कार्रवाई नही किए जाने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी ने शनिवार को यहां बताया कि जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र का कुख्यात शराब कारोबारी रामबाबू राय चकमेहसी एवं कल्याणपुर थाना क्षेत्र में शराब का रैकेट चलाता था लेकिन दोनों थाना में उसके विरुद्ध कोई मामला दर्ज नहीं है।

उन्होंने बताया कि पुलिस उपाधीक्षक (सदर) संजय कुमार पाण्डेय की जांच रिपोर्ट के आधार पर कल्याणपुर थाना के थानाध्यक्ष गौतम कुमार और चकमेहसी थानाध्यक्ष चन्द्रकिशोर टुडू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शराब कारोबारी रामबाबू राय को कुछ अन्य लोगों से भी संरक्षण मिलने की खबर है, जिसकी भी जांच कराई जा रही है। (वार्ता)

Bihar

बिहार में ढहती बुनियादी संरचना के बरक्स पानी में डूब रहे पुल:

रंजन कुमार सिंह  बिहार। बिहार की नदियों की दिशा लगातार बदल रही है, बुरे हालात, दूरदर्शी चाकचौबंद योजनाओं का अभाव और कुप्रबंधन के कारण पुल डूब रहे हैं। जून 2020 से बिहार में बहुत कुछ हुआ है। एक महामारी आई और चली गई। राजनीतिक निष्ठाएं बदल गईं। नीतीश कुमार एनडीए में शामिल हो गए। फिर […]

Read More
Bihar Politics

बंगाल के पहले बिहार में ढहा था वामपंथियों का गढ़

अब तृणमूल कांग्रेस ने बंगाल से कर दिया वामदलों को साफ केरल के अलावा भारत में नहीं बचा लेफ्ट का अस्तित्व पटना। पहले यह राज्य वामपंथियों का अड्ढा हुआ करता था। लेकिन अब इसे दोष लग चुका है। वो दोष हैं सूबे के विभाजन का। बंटवारें के बाद बिहार में हुए लोकसभा चुनाव में वामदल […]

Read More
Bihar Politics

अबकी बार-केवल एक ही वार, बाकी सभी सीएम और पूर्व सीएम मैदान से बाहर

बिहार में जीतनराम मांझी के अलावा कोई मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री लोकसभा चुनाव में नहीं पटना। आजादी के बाद बिहार में अबतक 23 मुख्यमंत्री बने। इनमे श्रीकृष्ण सिंह, दीप नारायाण सिंह, बिनोदानंद झा, कृष्ण बल्लभ सहाय, महामाया प्रसाद सिन्हा,सतीश प्रसाद सिंह, बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल,भोला पासवान शास्त्री, हरिहर सिंह, दारोगा प्रसाद राय, कर्पूरी ठाकुर, केदार पांडेय,अब्दुल […]

Read More