G-20 समेत कई मुद्दों पर जयशंकर ने हिंदू कॉलेज स्टूडेंट्स से की बातचीत

भारत ने ऐसे समय में जी20 की अध्यक्षता संभाली है। जब भारत दुनिया के लिए सबसे ज्यादा मायने रखता है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने दिल्ली विश्वविद्यालय में हिंदू कॉलेज के छात्रों के साथ बातचीत करते हुए कहा सच तो यह है कि भारत ने ऐसे समय में जी-20 की अध्यक्षता संभाली है, जब दुनिया के लिए भारत का महत्व बढ़ता जा रहा है। यह दुनिया के लिए आंशिक रूप से हमारी आर्थिक उपलब्धियों के कारण अधिक मायने रखता है क्योंकि अब हम पांचवें नंबर की अर्थव्यवस्था बन गए हैं। आज हम वैश्विक कार्यस्थल, वैश्विक प्रतिभा पूल के लिए आवश्यक माने गए हैं। यह मायने रखता है क्योंकि हमने भी आज एक क्षमता का प्रदर्शन किया है। हमने दूसरे देशों की मदद करने की क्षमता प्रदर्शित की है। इसलिए जी-20 की भारत की अध्यक्षता से अपेक्षाएं और जिम्मेदारियां बहुत असाधारण हैं।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने आगे कहा कि हमने इंटरनेशनल सोलर अलायंस के जरिए सौर ऊर्जा को लेकर दुनिया की सोच बदल दी है। आज हम अंतर्राष्ट्रीय बाजरा वर्ष के माध्यम से दुनिया की खान-पान की आदतों को बदलने का प्रयास कर रहे हैं। हमने आपदा प्रतिक्रिया के गठबंधन के माध्यम से आपदाओं का जवाब देने का एक सामूहिक तरीका बनाया है। आज भारत ने जहां प्रौद्योगिकी में बड़ी छलांगें लगाई हैं, बल्कि यह एक ऐसा देश भी है, जिसे आज वास्तव में वैश्विक प्रगति को आगे बढ़ाने वाले के रूप में देखा जाता है।

विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा इसलिए मुझे पूरा विश्वास है कि जब एक दिन आप सभी पीछे मुड़कर देखेंगे, तो आप सभी 2023 को भारत के लिए एक बड़े वर्ष के रूप में याद करेंगे, एक ऐसे वर्ष के रूप में जब हमारी जी-20 अध्यक्षता ने हमें दुनिया के मानचित्र पर एक अलग स्थान पर खड़ा किया। चंद्रयान-3 पर विदेश मंत्री ने कहा ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हम शारीरिक रूप से वहां मौजूद थे, लेकिन मानसिक रूप से हम बेंगलुरु में थे, क्योंकि पूरे समय प्रधानमंत्री के साथ-साथ हमारे मन में भी चंद्रयान का ही विचार था। लेकिन, शाम को बातचीत का एक ही विषय था, बातचीत का वह विषय था चंद्रयान-3 की लैंडिंग। उस दिन मेरे लिए सबसे बड़ी संतुष्टि सभी नेताओं की यह भावना थी कि भारत ने यह कर दिखाया है।

International

गडकरी ने सड़क सुरक्षा को लेकर भारत के प्रयासों की दी जानकारी

प्राग/चेकगणराज्य। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सड़क सुरक्षा को महत्वपूर्ण बताते हुए स्टॉकहोम घोषणा में निर्धारित वैश्विक सड़क सुरक्षा लक्ष्यों को प्राप्त करने की प्रतिबद्धता दोहराई है। गडकरी ने चेक गणराज्य के प्राग में 27वीं विश्व सड़क कांग्रेस में सड़क सुरक्षा पर आयोजित मंत्रिस्तरीय सत्र को संबोधित करते हुए आज कहा कि […]

Read More
International

वियतनाम में बाढ़ के कारण नौ लोगों की मौत

हनोई। वियतनाम के उत्तरी और मध्य क्षेत्रों में 26 सितंबर से 28 सितंबर तक आई बाढ़ में नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति लापता है और 10 अन्य घायल हुए हैं। प्राकृतिक आपदा रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए राष्ट्रीय संचालन समिति ने शनिवार को यह जानकारी दी। समिति ने बताया कि भारी […]

Read More
International

‘मालदीव में मुइज्जू ने जीता राष्ट्रपति पद का चुनाव’

माले। मालदीव में प्रोग्रेसिव पार्टी ऑफ मालदीव (PPM) और पीपुल्स नेशनल कांग्रेस (PNC) गठबंधन के उम्मीदवार मोहम्मद मुइज्जू ने राष्ट्रपति पद के चुनाव में जीत दर्ज की है। स्थानीय मीडिया द्वारा संकलित प्रारंभिक परिणाम में यह जानकारी दी गयी है। राष्ट्रपति पद के चुनाव में निवर्तमान राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह और मुइज्ज़ू के बीच आमने-सामने […]

Read More