बुधवार  के दिन इन राशियों का मिल रहा है प्रेम-प्रसंग में सफलता

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता

मेष : बजट का ध्यान रखें। आज खर्च की अधिकता रहेगी। कार्यक्षेत्र में वाद-विवाद के कारण तनाव हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें और संयम से काम लें। यात्रा सामान्य लाभप्रद रहेगी। आज का दिन लाभकारी रहेगा।

वृषभ : आज का दिन आपके लिए शुभ है। कोई रुका हुआ कार्य जो आपका नहीं बन पा रहा हो, आज उसे पूरा करने का प्रयास करें सफल होंगे। आनंदित रहेंगे। अपने कार्यकौशल से आप शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे।

मिथुन : दिन कुल मिलाकर अनुकूल है। कल जो आपका कार्य नहीं बना, वह आज बनने की संभावना है, कार्य की व्यस्तता बनी रहेगी। सहकर्मियों से पूरा सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारी से वाद-विवाद होने से कानूनी पक्ष नया मोड़ ले सकता है।

कर्क : आज यात्रा का योग बना हुआ है। भाग्य का साथ मिलेगा। दिन शुभ और उन्नतिदायक है। बिगड़े कार्य बनने लगेंगे। आपकी धार्मिक रुचि बढ़ेगी, समाज में मान-प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। आज का दिन आपके लिए लाभकारक है।

कबाड़ को जल्दी करें घर से बाहर वरना हो जाएगा आपका कबाड़ा

सिंह : आज अपनी प्रिय वस्तु, मोबाइल आदि का ध्यान रखें, लापरवाही के कारण कोई चीज गुम हो सकती है, गुप्त शत्रु आज हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में संयम से काम लेना होगा।

कन्या : प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होने के कारण मन प्रसन्न रहेगा। नया कार्य, रोजगार आदि शुरू करने की सोच रहे हैं तो दिन इस काम के लिए अच्छा है, सफलता मिलेगी। कार्य-व्यवहार से जुड़े सभी विवाद आज सुलझ सकते हैं।

तुला : आज का दिन धनदायक और आनंददायक है। शत्रुओं और विरोधियों का प्रभाव कम होगा। भाग्य प्रबल रहेगा, आय के नए साधन बनेंगे। प्रयास के अनुरूप सफलता मिलेगी। आज किसी नई डील से अचानक धन का लाभ होगा।

वृश्चिक : आज अपनी प्रतिभा का पूर्ण लाभ ले सकेंगे। नई योजनाएं लाभ देंगी, मनोरंजन कार्य पर खर्च हो सकता है। प्रेम प्रसंग में सफलता और आनंद प्राप्त होगा। जमीन-जायदाद से संबंधित विवाद में हानि हो सकती है।

कैसे पहचानें कि दैवीय शक्ति आपकी मदद कर रही है?

धनु : क्रोध पर नियंत्रण रखें। अनावश्यक वाद-विवाद से बचें। मन आज बेचैन हो सकता है, स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। खान-पान और वाणी पर संयम रखना जरूरी है। आर्थिक उन्नति के बहुत सारे अवसर आपको मिलते रहेंगे।

मकर : आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी, मनोबल बढ़ेगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि का योग है, शुभ दिन है। आपके किसी भरोसेमंद व्यक्ति से लाभ मिल सकता है, संपर्क बनाकर रखें। आज ऑफिस में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

कुम्भ : कहीं से रुके धन की प्राप्ति होगी। शेयर आदि में भी धन का निवेश आज लाभदायक रहेगा। नौकरी और व्यवसाय में दिन अनुकूल रहेगा। पुराने मित्र से आज मुलाकात होगी। भौतिक सुख के साधनों की वृद्धि होगी।

मीन :  आप अपने प्रयास से काम में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाने का विचार हो सकता है। मनोरंजन कार्यों पर खर्च हो सकता है। कुल मिलाकर महीने का पहला दिन अच्छा गुजरेगा।

Astrology

बुधवार के दिन इन राशियों को मिल रहा है शुभ समाचार

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता मेष : व्यवसाय में नए अनुबंध लाभदायक रहेंगे। संतान की चिंता रहेगी। नई योजना बनेगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। विवाद से बचें। वाहन सुख मिलेगा। वृषभ : समय रहते जरूरी कार्य पूरा करें। धार्मिक यात्रा संभव है। राजकीय बाधा दूर होगी। भागदौड़ अधिक रहेगी। निवेशादि मनोनुकूल रहेगा। आवश्यकता […]

Read More
Astrology

मंगलवार के दिन इन सात राशियों  को मिल रहा है धन का लाभ और जानें बाकी राशियों का हाल

 मेष : दिन की शुरुआत में रुक-रुक कर कार्य होंगे। वाहन मशीनरी का प्रयोग सवधानी से करें। नेत्र पीड़ा हो सकती है। भय व चिंता का माहौल रहेगा। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि की आशंका है।  वृषभ : जल्दबाजी में हानि-दुर्घटना होने से बचें, सावधानी रखें। व्यवसाय में आप के विरोधी परास्त होंगे। […]

Read More
Astrology

गांधी जयंती के दिन इन राशियों को मिल रहा है जीवनसाथी से शुभ समाचार जानें आज का राशिफल

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता मेष : बहुत ज़्यादा मानसिक दबाव और थकान परेशानी की वजह बन सकती है। सेहत को ठीक बनाए रखने के लिए पर्याप्त आराम करें। कुछ ज़रूरी योजनाएँ क्रियान्वित होंगी और ताज़ा आर्थिक मुनाफ़ा पहुँचाएंगी। आपके घर वाले आपकी कोशिशों और समर्पण को सराहेंगे। आपका प्रिय आज रोमांटिक मूड में होगा। ख़ुद […]

Read More