मणिपुर में दो महिलाओं को नग्न घुमाने के वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, राज्य सरकार से किया जवाब तलब

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने एक वायरल वीडियो में दो महिलाओं के साथ छेड़छाड़ तथा उन्हें नग्न घुमाने की कथित हिंसाग्रस्त मणिपुर की घटना का गुरुवार को स्वत: संज्ञान लेकर केंद्र और राज्य सरकारों को जवाब तलब किया। न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति पी एस नरसिम्हा और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ ने मणिपुर सरकार और केंद्र सरकार से एक सप्ताह में यह बताने को कहा है कि विचलित करने वाली इस घटना के मामले में अब तक उसने क्या कार्रवाई की है। साथ ही, यह भी बताने को कहा कि भविष्य में ऐसी घटना न हो, इसके लिए उसने क्या उठाया है।

पीठ ने इस वीडियो में दिखने वाली घटना को बेहद परेशान करने वाला बताते हुए कहा कि सरकार यदि इस मामले कार्रवाई नहीं करेगी तो अदालत इसकी अनदेखी नहीं कर सकती, वह अपना फर्ज निभाएगी। उच्चतम न्यायालय इस मामले में अगली सुनवाई 28 जुलाई को करेगी।(वार्ता)

Delhi

आज सुबह दिल्ली के कई स्कूलों में बम होने की PCR कॉल

कल मंगलवार को दिल्ली के एक बड़े स्तर के चाइल्ड स्पेशल हॉस्पिटल में की गई थी बम होने की PCR कॉल इस तरह के PCR कॉल के मायने खंगालने में जुटी दिल्ली पुलिस की कई अन्य यूनिट दिल्ली पुलिस के सूत्र के मुताबिक है ये खबर है \ये कोई साजिश है या किसी की शरारत? […]

Read More
Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More