आखिर युआन को वैश्विक मुद्रा बनाने पर क्यों तुली है मोदी सरकार : कांग्रेस

नई दिल्ली। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि मोदी सरकार रुपए को महत्व देने की बजाय युआन को वैश्विक मुद्रा बनाने पर तुली है और रूस को कच्चे तेल का भुगतान रुपए में नहीं कर युआन में किया जा रहा है। कांग्रेस प्रवक्ता गौरव बल्लव ने सोमवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मोदी सरकार चीनी करंसी युआन में भुगतान कर हर दिन 21.7 लाख बैरल रूसी तेल का आयात कर रही है। मोदी सरकार के इस कदम पर चीन सरकार का मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स कसीदे गढ़ रहा है कि मोदी सरकार युआन को ‘ग्लोबल करंसी’ बना रही है।

उन्होंने सवाल किया कि हम अपनी करंसी में पेमेंट क्यों नहीं रहे हैं। आखिर किस वजह से सरकार सस्ता रूसी तेल खरीदने के लिए युआन में भुगतान कर रही है। साल 2020-21 में हम रूस से 7,000 करोड़ रुपये का तेल खरीदते थे 2022-23 में 89,000 करोड़ रुपये का तेल खरीद रहे हैं। प्रवक्ता ने यह भी सवाल किया कि सरकारी जॉब रूस से सस्ते दाम पर कच्चा तेल खरीद रही है तो खरीदे गए सस्ते तेल का फायदा देश के अंतिम उपभोक्ता को क्यों नहीं मिल रहा है। बीते नौ साल में रुपये की साख ऐसी क्यों गिरी कि हम रुपये में पेमेंट नहीं कर पा रहे हैं और चीन की करंसी को वैश्विक मंच पर स्थापित क्यों किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चीन ने सीमा पर घुसपैठ कर रखी है और उसकी वजह से 40 प्रतिशत पेट्रोलिंग पॉइंट पर हमारी सेना पेट्रोलिंग नहीं कर पा रही है। धोखेबाज चीन ने धोखे से हमला किया जिसमें हमारे 20 वीर सपूत शहीद हुए हैं। अरुणाचल प्रदेश की 11 जगहों का नाम चीन बदल देता है। (वार्ता)

Delhi

भारत के प्रति विश्व का भरोसा बढ़ने में निष्पक्ष न्याय व्यवस्था की बड़ी भूमिका: मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि भारत के प्रति विश्व का भरोसा बढ़ने में यहां की निष्पक्ष व स्वतंत्र न्याय व्यवस्था की बड़ी भूमिका है। मोदी ने इंटरनेशनल लॉयर्स कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए हाल की उपलब्धियों की चर्चा की और कहा आत्मविश्वास से भरा भारत आज 2047 तक विकसित होने […]

Read More
Delhi

EVM सोर्स कोड ऑडिट की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने चुनाव के दौरान इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (EVM) में इस्तेमाल किए गए सोर्स कोड के ऑडिट की मांग वाली एक जनहित याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी। न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ ने सुनील अह्या की याचिका खारिज करते हुए कहा कि सॉफ्टवेयर […]

Read More
Delhi

सुप्रीम कोर्ट का आदेश, दिल्ली-NCR में सभी पटाखों पर प्रतिबंध

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में प्रदूषण के स्तर के मद्देनजर शुक्रवार को राजधानी में कम प्रदूषण वाले पटाखों (ग्रीन पटाखे) सहित सभी पटाखों पर प्रतिबंध लगा दिया। न्यायमूर्ति एएस बोपन्ना की अध्यक्षता वाली पीठ ने इस मामले में ‘फायरक्रैकर एसोसिएशन द्वारा दायर आवेदन को खारिज करते हुए कहा कि वह […]

Read More