मणिपुर पर सर्वदलीय बैठक औपचारिकता मात्र : कांग्रेस

नई दिल्ली। कांग्रेस ने मणिपुर की हिंसा को लेकर केंद्र सरकार की तरफ से आयोजित सर्वदलीय बैठक को औपचारिकता करार देते हुए इसके लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार बताया और कहा कि मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। कांग्रेस ने कहा कि मणिपुर हिंसा के 52 दिन बाद बुलाई गई सर्वदलीय बैठक औपचारिकता मात्र है। सरकार ने यह बैठक सिर्फ समाचारों की हेडलाइन बनाने के लिए रखी थी।

कांग्रेस की तरफ से सर्वदलीय बैठक में शामिल मणिपुर विधायक दल के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह को तीन घंटे की बैठक में सिर्फ सात मिनट बोलने का समय दिया गया, जो मणिपुर का अपमान है। बैठक के बाद कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश तथा मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री इबोबी सिंह ने पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि हिंसा रोकने में राज्य सरकार असमर्थ रही है इसलिए सबसे पहले मुख्यमंत्री इस्तीफा दें और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मुद्दे पर चुप्पी तोड़ें।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के शासनकाल में 2001 में मणिपुर में हिंसा हुई थी। लेकिन उसके बाद मणिपुर शांति,अमन, सद्भावना और विकास के रास्ते पर लौटा और इबोबी सिंह 15 साल तक मणिपुर में मुख्यमंत्री रहे मगर आज हुई सर्वदलीय बैठक में उन्हें सिर्फ तीन घंटे की बैठक में सिर्फ सात मिनट बोलने का समय दिया गया, जो मणिपुर का अपमान है। सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री को करनी चाहिए थी। पार्टी ने मांग की है कि उग्रवादी समूहों के पास जो हथियार हैं, वह हथियार बिना किसी समझौते के तुरंत छीने जाएं। (वार्ता)

Delhi

आज सुबह दिल्ली के कई स्कूलों में बम होने की PCR कॉल

कल मंगलवार को दिल्ली के एक बड़े स्तर के चाइल्ड स्पेशल हॉस्पिटल में की गई थी बम होने की PCR कॉल इस तरह के PCR कॉल के मायने खंगालने में जुटी दिल्ली पुलिस की कई अन्य यूनिट दिल्ली पुलिस के सूत्र के मुताबिक है ये खबर है \ये कोई साजिश है या किसी की शरारत? […]

Read More
Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More