चंपावत: पंजाब के सिख श्रद्धालुओं की बस पलटने से 25 तीर्थयात्री घायल

चंपावत/नैनीताल। उत्तराखंड के चंपावत में पंजाब के सिख श्रद्धालुओं की बस पलटने से 25 तीर्थ यात्री घायल हो गये हैं। तीर्थ यात्री चंपावत के रीठा साहिब गुरूद्वारा से दर्शन कर लौट रहे थे। घटना रात की बतायी जा रही है। जानकारी के अनुसार पंजाब के तीर्थ यात्रियों की एक बस प्रसिद्ध रीठा साहिब के दर्शन के लिये आयी थी। बस लौटते समय राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर धौन के पास सड़क पर पलट गयी।

बताया जा रहा है कि बस में 61 श्रद्धालु सवार थे। बस के पलटते ही तीर्थ यात्रियों में चीख पुकार मच गयी। इस दुर्घटना में 25 तीर्थ यात्री घायल हो गये। इनमें सात गंभीर रूप से घायल हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय लोग जुट गये। पुलिस भी मौके पर पहुंची। सभी घायलों को आपतकालीन सेवा 108 की मदद से चंपावत अस्पताल ले जाया गया।

इनमें से सात को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रैफर कर दिया गया है जबकि 18 का उपचार चंपावत में चल रहा है। गंभीर घायलों के साथ उनके परिजन भी हल्द्वानी आये हैं। बाकी तीर्थ यात्रियों को पुलिस ने चंपावत में ठहराया हुआ है। दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (वार्ता)

Uttarakhand

GOOD NEWS: उत्तराखंड में आदि कैलाश के लिए अब हेलीकॉप्टर से भर सकेंगे उड़ान

ट्रिप टू टेम्पलस ने आदि कैलाश व ओम पर्वत तीर्थयात्रा में जोड़ा नया आयाम भारत के सबसे मुश्किल ट्रेक को भी पार कर किया जा सकेगा आदि-कैलाश के दर्शन पिथौरागढ़। हिंदू तीर्थ पर्यटन के विकास में एक अभूतपूर्व कदम उठाते हुए उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड (UTDB) और Trip to Temples ने आदि कैलाश और ओम […]

Read More
Uttarakhand

तरसेम सिंह की हत्या मामले की जांच के लिए SIT गठित

देहरादून। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद अंतर्गत, स्थित प्रमुख सिक्ख गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब के कारसेवा प्रमुख की हत्या मामले की उच्च प्राथमिकता से जांच की जाएगी। इसके लिए, पुलिस के विशेष कार्य बल (STF) और स्थानीय पुलिस अधिकारियों की एक संयुक्त विशेष अन्वेषण दल (SIT) का गठन किया जा रहा है। यह जानकारी हत्या […]

Read More
Uttarakhand

केंद्र द्वारा उत्तराखंड में पैक्स कंप्यूटरीकरण को धनराशि मंजूर

देहरादून। उत्तराखंड में 670 पैक्स के कंप्यूटरीकरण के लिए गुरुवार को केंद्र सरकार द्वारा 13 करोड़ 47 लाख 88 हजार 610 रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई। धनराशि स्वीकृत करने पर राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह का […]

Read More