घर में रखते हैं गंगाजल तो  बरतिए यह सावधानी नहीं तो हो सकता है भारी नुकसान

डॉ उमाशंकर मिश्र


घर में हो गंगाजल तो ध्यान रखें कुछ बातें


लखनऊ। अक्सर आपने देखा होगा कि लोग घरों में गंगाजल रखते हैं। लेकिन लोग यह नहीं जानते हैं कि घर में गंगाजल रखने से पहले क्या क्या सावधानियां बरतनी चाहिए। कई बार ऐसी गलती हो जाती है जिससे फल मिलने की वजह नुकसान हो जाता है। हम आपको इस लेख में बताएंगे कि घर में गंगाजल कैसे रखा जाता है? कहां रखा जाता है और क्या क्या नहीं करना चाहिए?

गंगाजल का पात्र : घर में गंगाजल किस पात्र में रखा है इसका भी विशेष महत्व होता है। प्लास्टिक की बोतल या डिब्बे में गंगाजल रखा जाता है जबकि मान्यतानुसार ऐसा नहीं करना चाहिए। गंगाजल (Gangajal) को पवित्र पात्र जैसे तांबा, पीतल और मिट्टी के पात्र में रखा जाना चाहिए। इसके अतिरिक्त चांदी के पात्र में भी गंगाजल भरकर रखा जा सकता है।

कहां रखें गंगाजल :  मान्यतानुसार गंगाजल रखने के लिए ऐसे स्थान का चुनाव करना चाहिए जहां अंधेरा रहता हो। माना जाता है कि गंगाजल को अंधेरे और साफ स्थान पर रखना ही शुभ होता है। खुले में धूप जहां पड़ती हो ऐसा स्थान गंगाजल के लिए उचित नहीं रहता। घर की रसोई या फिर बाथरूम में या इनके आसपास गंगाजल नहीं रखा जाना चाहिए। इससे मां गंगा रुष्ट हो सकती हैं।

स्वच्छता है जरूरी :  गंगाजल के आस-पास सफाई बनाए रखना जरूरी है। घर में जहां जरा भी गंदगी हो वहां गंगाजल रखे जाने से परहेज करना चाहिए। जिस स्थान पर गंगाजल रखा है वहां सफाई बरकरार रखें।

तामसिक भोजन  : जिस घर में गंगाजल रखा हो वहां तामसिक भोजन का सेवन करना अच्छा नहीं माना जाता है। यह कोशिश की जा सकती है कि जिस कमरे में गंगाजल रखा हो वहां से तामसिक भोजन और मदिरा आदि को दूर रखा जाए।

क्षयरोग (टी.बी) में विशेष हितकारी आँवला

क्षयरोग की प्रारम्भिक अवस्था में आँवला बड़ा ही गुणकारी पाया गया है।  इसमें क्षयरोग-प्रतिरोधक क्षमता है।  आँवला व आँवले से बने पदार्थों, विशेषकर च्यवनप्राश का नियमित सेवन इसमें लाभदायी है।

Religion

रोहिणी व्रत आज है जानिए पूजा विधि और पूजा मुहूर्त व महत्व…

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता रोहिणी व्रत जैन समुदाय के लोगों का एक महत्वपूर्ण व्रत है, यह व्रत जैन समुदाय के लोगों द्वारा रखा जाता है। यह व्रत रोहिणी नक्षत्र के दिन किया जाता है। इसलिए इस व्रत को रोहिणी व्रत कहा जाता है। रोहिणी नक्षत्र के अंत में रोहिणी व्रत खोला जाता है। रोहिणी नक्षत्र […]

Read More
Religion

पितृ तीर्थ और श्राद्ध पक्ष में गया दर्शन

संजय तिवारी यह मर्त्यलोक है। जो कुछ भी दिख रहा है, उसे निश्चित तौर पर नही रहना है। मर्त्य शब्द मृतिका से जुड़ा है। मृतिका अर्थात मिट्टी। जो भी आकार हैं वे इसी से निर्मित हैं। इसी में मिलना है। मूल पांच तत्व है। सनातन संस्कृति या कहें कि जीवन यात्रा में अंतिम पड़ाव मृत […]

Read More
Religion

श्रीमन्नारायण की आराधना ही है पितृपूजा

संजय तिवारी प्रितिपक्ष की पितृ पूजा भी श्रीमन्नारायण की ही आराधना है। गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने कहा है कि वह पितरों में अर्यमा नामक पितर हैं। यह कह कर श्रीकृष्ण यह स्पष्ट करते हैं कि पितर भी वही हैं। पितरों की पूजा करने से भगवान विष्णु यानि उसी परब्रह्म की ही पूजा होती है। […]

Read More