लायंस क्लब राजधानी अनिंद द्वारा सार्वजनिक वाटर कूलर का लोकार्पण

लखनऊ। लायंस क्लब राजधानी अनिंद द्वारा पीडितों और जरुरतमंदों की सेवा सम्बन्धित कार्योँ का समय समय पर आयोजन किया जाता है। इस क्रम में क्लब द्वारा आज योगेश गोयल के आवास में विशाल खंड 3 गोमती नगर में राहगीरों के लिए निः शुल्क वाटर कूलर लगाया गया। इसका लोकार्पण क्लब के संरक्षक समाजसेवी राकेश अग्रवाल और जोगिंदर सिंह खुराना द्वारा किया गया। इसके अलावा गोवर्धन पार्क के निकट पशु पक्षियों के लिए नाद रखी गई है।

इसमें पानी भरने की भी व्यवस्था संचालित है। लोकार्पण कार्यक्रम में नरेश चंद्र,योगेश गोयल,अचल मेहरोत्रा राम कुमार आजाद सुखबीर सिंह, योगेश दीक्षित,केशव गोयल आशीष गांगुली, सोहन सिंह, नितिन  सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे। इस अवसर पर राकेश अग्रवाल ने बताया कि वाटर कूलर लगने से आसपास रहने वाले श्रमिकों तथा अन्य राहगीरों को सुविधा मिलेगी।

वाटर कूलर मनोज पांडेय चौराहे से दयाल जाने वाले मार्ग पर सर्विस लेन के किनारे लगाया गया है। भीषण गर्मी में इससे लोगों को राहत मिलेगी। इसके अलावा भीषण गर्मी में पशु पक्षियों के प्रति दया भाव दिखाते हुए पानी की व्यवस्था की गई है। राकेश अग्रवाल ने उन्होंने समाज के सक्षम लोगों से इस प्रकार के सेवा कार्य संचालित करने का आह्वान किया। राकेश अग्रवाल ने बताया कि लायंस राजधानी अनिंद द्वारा उन्नीस मई को सरोजिनी नगर स्थित वृद्धाश्रम में वृद्ध जनों को भोजन कराया जाएगा।

Central UP Purvanchal Raj Dharm UP

अजीब संयोग: 88 साल की उम्र में ही हुआ दोनों ब्राह्मण शिरोमणि का निधन

पंडित सूरत नरायन मणि त्रिपाठी से पंडित जी ने सीखा था सियासी दांवपेच, यूं ही नहीं हासिल थी महारत उमेश तिवारी पूर्वांचल के कद्दावर नेता एवं प्रदेश सरकार में पांच बार मंत्री रहे पंडित हरिशंकर तिवारी ने सियासी दांवपेच जिले के कलक्टर और एमएलसी रहे पंडित सूरत नारायण मणि त्रिपाठी से सीखा था। छात्र राजनीति […]

Read More
Central UP

भंडारण से योगी सरकार ने कमाया करीब चार करोड़ का लाभांश

कोरोना काल में किसानों की उपज का रिकॉर्ड भंडारण प्रदेश की भंडारण क्षमता को लगातार बढ़ा रही है योगी सरकार आर के यादव लखनऊ। कोरोना काल में जब पूरी दुनिया भयभीत और आशंकित थी, उस वक्त भी प्रदेश के किसानों के परिश्रम ने ना सिफ उनके भविष्य को सुरक्षित बनाया, बल्कि सरकार को फायदा कमा […]

Read More
Central UP

महिला की गला रेत कर हत्या

भरवारा गांव में हुई घटना का मामला चाकू से गले पर किए गए वार, करीबियों पर गहराया शक ए अहमद सौदागर लखनऊ। चिनहट क्षेत्र स्थित भरवारा गांव में शुक्रवार को बेखौफ हत्यारों ने महिला की घर में घुसकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद क़ातिल मौके से भाग निकले। पुलिस ने फोरेंसिक […]

Read More