कर्नाटक के DGP प्रवीण सूद CBI के निदेशक नियुक्त

नई दिल्ली। कर्नाटक के पुलिस महानिदेशक (DGP) प्रवीण सूद को रविवार को देश की प्रमुख जांच एजेंसी केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) का निदेशक नियुक्त किया गया। यह नियुक्ति दो वर्ष के लिए हुयी है। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने एक बयान में कहा, कि सूद को दो साल की अवधि के लिए CBI के निदेशक के रूप में नियुक्त करने के लिए मंजूरी दी जाती है। सूद वर्तमान CBI निदेशक सुबोध कुमार जायसवाल के 25 मई को कार्यकाल पूरा करने के बाद पदभार ग्रहण करेंगे।

सूद की नियुक्ति की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारत के मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ और लोकसभा एलओपी अधीर रंजन चौधरी के एक उच्चस्तरीय पैनल द्वारा नए CBI प्रमुख के नाम पर फैसला करने के एक दिन बाद हुई। रंजन ने सूद की उम्मीदवारी का विरोध करते हुए एक विस्तृत असहमति नोट इस आधार पर प्रस्तुत किया कि वह केंद्र में DGP स्तर पर सेवा देने के योग्य IPS अधिकारियों के खेमे का हिस्सा नहीं थे। दिलचस्प बात यह है कि सूद को कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार के क्रोध का सामना करना पड़ा था। कांग्रेस अध्यक्ष ने कुछ समय पहले वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को “नालायक” (बेकार) कहा था और उन पर कर्नाटक में पूर्ववर्ती BJP सरकार का पक्ष लेने का आरोप लगाया था।

शिवकुमार ने शिकायत की थी कि महानिदेशक (डीजी) के रूप में सूद के कार्यकाल के दौरान, पुलिस ने कांग्रेस नेताओं के खिलाफ लगभग 25 मामले दर्ज किए थे, और राज्य में BJP नेताओं के खिलाफ एक भी मामला दर्ज नहीं किया था। राज्य में उनकी पार्टी के सत्ता में आने के बाद कांग्रेस नेता ने उन्हें गिरफ्तार करने की धमकी भी दी थी। शिवकुमार कर्नाटक उच्च न्यायालय के आदेश के आधार पर एक कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में CBI जांच का सामना कर रहे हैं।

सूद की नियुक्ति कांग्रेस द्वारा कर्नाटक विधानसभा चुनाव में 224 सदस्यीय राज्य सदन में 135 सीटों पर भारी जीत दर्ज करने के एक दिन बाद हुई है। वह शीर्ष पद की दौड़ में सबसे आगे थे। वह आईआईटी दिल्ली से स्नातक हैं। वह वर्ष 1986 में भारतीय पुलिस सेवा में शामिल हुए। उन्होंने वर्ष 1989 में मैसूरु ASP के रूप में अपना करियर शुरू करते हुए बल्लारी और रायचूर एसपी के रूप में कार्य किया। उन्हें बाद में डीसीपी (कानून और व्यवस्था) के रूप में बेंगलुरु शहर में तैनात किया गया। (वार्ता)

Delhi

आज सुबह दिल्ली के कई स्कूलों में बम होने की PCR कॉल

कल मंगलवार को दिल्ली के एक बड़े स्तर के चाइल्ड स्पेशल हॉस्पिटल में की गई थी बम होने की PCR कॉल इस तरह के PCR कॉल के मायने खंगालने में जुटी दिल्ली पुलिस की कई अन्य यूनिट दिल्ली पुलिस के सूत्र के मुताबिक है ये खबर है \ये कोई साजिश है या किसी की शरारत? […]

Read More
Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More