प्रतिबंध लगाने वाले देशों से कुछ नहीं खरीदेगा बंगलादेश: शेख हसीना

ढाका। प्रधानमंत्री शेख हसीना ने स्पष्ट कहा है कि बंगलादेश अपने खिलाफ प्रतिबंध लगाने वाले देशों से कुछ भी नहीं खरीदेगा। प्रधानमंत्री ने शनिवार को ढाका में इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स, बांग्लादेश (IEB) के 60वें सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए यह टिप्पणी की। हसीना ने कड़े शब्दों में कहा  कि अब प्रतिबंध और प्रतिबंध लगाने की जैसे प्रवत्ति ही हो गयी है और यह प्रतिबंध भी उन संस्थाओं पर लगाये जाते हैं जिनकी मदद से दुनिया के अन्य हिस्सों में शांति स्थापित करने का काम कराया जाता है।

उन्होंने कहा कि इससे पहले अमेरिका ने कथित रूप से मानवाधिकारों के उल्लंघन की बात कहते हुए बंगलादेश के विशेष सुरक्ष बल की ईकाई रेपिड एक्शन बटालियन (RAB) पर भी प्रतिबंध लगाये थे, जो बहुत ही निंदनीय कार्य है” उन्होंने कहा कि जिस सुरक्षा बल पर यह प्रतिबंध लगाये गये यह वही सुरक्षा बल है जिसने दक्षिणी एशियाई देशों में उग्रवाद और आतंकवाद पर काबू पाने में अभूतपूर्व योगदान दिया था। दिसंबर 2021 में, अमेरिकी राजकोष विभाग और डिपार्टमेंट ऑफ स्टेट ने RAB और इसके सात पदाधिकारियों और पूर्व शीर्ष अधिकारियों पर मानवाधिकार संबंधी प्रतिबंध लगाए। (वार्ता)

Biz News Business International

EXCLUSIVE NEWS: बुध ग्रह के बारे में यह जानकारी आप भी दबा लेंगे दांतों तले उंगली

बुध पर है हीरे की 10 मील मोटी परत, जानकर रह पहले यहां मैग्मा का महासागर था, अत्यधिक दबाब में बना है हीरा रंजन कुमार सिंह सौरमंडल का सबसे छोटा ग्रह एक बड़ा रहस्य छिपा सकता है। नासा के मैसेंजर अंतरिक्ष यान से प्राप्त डेटा का उपयोग करते हुए, वैज्ञानिकों ने निर्धारित किया है कि […]

Read More
International

बांग्लादेश में हिंसा जारी, स्वदेश लौटे 4500 से अधिक भारतीय छात्र

नई दिल्ली। बांग्लादेश में आरक्षण के खिलाफ हिंसा भड़कने के बाद 4,500 से अधिक भारतीय छात्र स्वदेश लौट चुके हैं। ढाका स्थित भारतीय उच्चायोग तथा चटगांव, राजशाही, सिलहट और खुलना स्थित सहायक उच्चायोग भारतीयों की स्वदेश वापसी में सहायता कर रहे हैं। इसके साथ ही विदेश मंत्रालय भी अपने नागरिकों के लिए भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा […]

Read More
International

भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी जवानों पर हुए हमले के आठ आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी सार

भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय तस्करों ने गुरुवार को एसएसबी के जवानों पर हमला कर घायल कर दिया। एसएसबी का पेट्रोलिंग वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। सहायक निरीक्षक का हाथ फ्रैक्चर हो गया। तस्कर नासपाती लदा पिकअप लेकर नेपाल की तरफ फरार हो गए। एसएसबी जवान की तहरीर पर पुलिस ने 15 नामजद व 35 अज्ञात समेत […]

Read More