अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान: पांचवां भारत- कुवैत विदेश कार्यालय परामर्श आयोजित

शाश्वत तिवारी


नई दिल्ली में पांचवां भारत- कुवैत विदेश कार्यालय परामर्श (FOC) आयोजित किया गया। एफओसी के दौरान दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न पहलुओं की व्यापक समीक्षा की और आपसी हित के क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। उच्च स्तरीय यात्राओं के महत्व विशेष रूप से EAM/ FM स्तर पर संयुक्त मंत्रिस्तरीय आयोग के शीघ्र आयोजन पर बल दिया गया। दोनों पक्ष पारंपरिक रूप से मजबूत द्विपक्षीय संबंधों पर संतोष व्यक्त करते हुए विभिन्न क्षेत्रों, विशेष रूप से व्यापार और निवेश, शिक्षा, विज्ञान और उच्च-प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य, पर्यटन आदि में सहयोग में विविधता लाने पर सहमत हुए।

भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव श्विपुल ने किया, वहीँ कुवैत के एशिया मामलों के सहायक विदेश मंत्री (AFM) राजदूत समीह एसा जौहर हयात ने कुवैती प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। दोनों देशों के राजदूतों के साथ-साथ अन्य मंत्रालयों के अधिकारियों ने भी एफओसी में भाग लिया। विदेश और संस्कृति राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी ने दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक और मैत्रीपूर्ण संबंधों को याद किया और संबंधों को और मजबूत और विविधतापूर्ण बनाने की आवश्यकता को रेखांकित किया। भारतीय पक्ष ने कुवैत में भारतीय समुदाय के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए कुवैती पक्ष को धन्यवाद दिया और दोनों पक्ष सुरक्षित और कानूनी प्रवास सुनिश्चित करने के लिए घरेलू क्षेत्र के श्रमिकों पर द्विपक्षीय समझौता ज्ञापन के प्रभावी कार्यान्वयन के महत्व पर सहमत हुए। दोनों पक्षों ने संयुक्त राष्ट्र और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सुधारों सहित पारस्परिक हित के अन्य बहुपक्षीय मुद्दों पर भी चर्चा की और आगे भी चर्चा जारी रखने पर सहमति व्यक्त की। भारतीय पक्ष ने बताया कि वह शीघ्र ही एससीओ की अध्यक्षता में एक वार्ता भागीदार के रूप में कुवैत का स्वागत करने के लिए उत्सुक है।

Delhi

दिल्ली-NCR में तेज हवा के साथ भारी बारिश, उड़ानों पर असर

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी और उसके आसपास के कई क्षेत्रों में शनिवार सुबह तेज हवा के साथ भारी बारिश हुई, जिससे न्यूनतम तापमान गिरकर 19.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जो सामान्य से सात डिग्री नीचे दर्ज किया गया  है। भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक अगले तीन से चार […]

Read More
Delhi

देश की राजनीति जल्द ले सकती है करवट : मायावती

नई दिल्ली। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने रविवार को कहा कि जुमलेबाजी और धर्म की राजनीति से जनता उकता चुकी है जिससे निकट भविष्य में देश की राजनीति करवट ले सकती है। सुश्री मायावती ने आज यहां दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और झारखण्ड में पार्टी संगठन के कार्यकलापों की समीक्षा की। उन्होंने कहा […]

Read More
Delhi

कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के नाम तय करने में बातचीत जारी, अटकलबाजल ने करें: सुरजेवाला

नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा के चुनाव के नतीजे आने के बाद बुधवार को चौथे दिन भी कांग्रेस पार्टी नए मुख्यमंत्री के नाम को तय करने की जद्दोजहद में लगी है और पार्टी ने कहा कि नेता का सर्वसम्मति से तय करने का प्रयास जारी है। पार्टी के कर्नाटक मामलों के प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने […]

Read More