नौकरशाहों के निर्णयों का आधार सिर्फ और सिर्फ देशहित होना चाहिए: मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नौकरशाहों का आह्वान करते हुए शुक्रवार को कहा कि देश ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी है और उन पर भरोसा रखा है, जिसे कायम रखते हुए उनके हर निर्णय का आधार सिर्फ और सिर्फ राष्ट्रहित होना चाहिए। मोदी ने गुरुवार को यहां सिविल सेवा दिवस के मौके पर बधाई देते हुए कहा कि उनकी सरकार ‘राष्ट्र प्रथम नागरिक प्रथम’ के ध्येय वाक्य को सूत्र मानकर काम करती है। उन्होंने कहा कि देश ने नौकरशाहों को बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है और उन पर भरोसा किया है। नौकरशाहों को भी इस भरोसे को कायम रखते हुए अपने सभी फैसलों के केंद्र में केवल और केवल राष्ट्रहित को रखना चाहिए।

उन्होंने कहा कि  आज मैं भारत की ब्यूरोक्रेसी से, भारत के हर सरकारी कर्मचारी से, चाहे वो राज्य सरकार में हो या केंद्र सरकार में, एक आग्रह करना चाहता हूं कि देश ने आप पर बहुत भरोसा किया है, आप को मौका दिया है, इस भरोसे को कायम रखिए। आपकी सर्विस में आप के निर्णय का आधार सिर्फ और सिर्फ देशहित होना चाहिए। मोदी ने कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक दलों का अपना महत्व है लेकिन नौकरशाही द्वारा यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि करदाताओं का पैसा किसी दल के लिए खर्च नहीं होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि देश के अमृत काल में नौकरशाहों के कंधे पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है और उन्हें देश को प्रगति के मार्ग पर अग्रसर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि आजादी की शताब्दी देश की स्वर्ण शताब्दी तभी होगी, जब हम कर्तव्यों को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने कहा कि कर्तव्य हमारे लिए विकल्प नहीं संकल्प है। प्रधानमंत्री ने कहा कि जन केंद्रित और विकास केंद्रित शासन में ही समस्याओं का समाधान होता है। उन्होंने कहा कि अच्छे शासन की पहचान जनता के प्रति जवाबदेही है। प्रधानमंत्री ने लोक सेवा दिवस के मौके पर उत्कृष्ट सेवा के लिए नौकरशाहों को पुरस्कृत भी किया। (वार्ता)

Delhi

भारत की समग्र राष्ट्रीय शक्ति में योगदान देंगी बजट की प्राथमिकताएं: जयशंकर

नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मंगलवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को एक ऐसा बजट पेश करने के लिए बधाई दी, जो विकसित भारत के लक्ष्य को आगे बढ़ाता है और एनडीए सरकार को लगातार तीसरी बार सत्ता में लाने वाले लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करता है। उन्होंने कहा कि बजट […]

Read More
Delhi

लोकसभा चुनाव में हार के बाद उत्तर प्रदेश में बढ़ी योगी आदित्यनाथ की मुश्किलें, नेतृत्व परिवर्तन की लगी अटकलें

नौकरशाही पर निरंकुश और अराजक होने का आरोप नया लुक ब्यूरो, नयी दिल्ली : लोकसभा चुनाव में उत्तरप्रदेश में भाजपा को तगड़ा झटका लगने के बाद अब राज्य की सियासत गर्मा गई है। नतीजों के बाद भाजपा के अंदरखाने की राजनीति में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ विरोध के सुर बुंलद हो गए है। योगी […]

Read More
Delhi

बिम्सटेक सम्मेलन: भारत का ‘पड़ोसी प्रथम’ और ‘एक्ट ईस्ट’ नीति पर जोर

नई दिल्ली। बिम्सटेक के विदेश मंत्रियों के दो दिवसीय सम्मेलन का यहां शुक्रवार को समापन हुआ, जिसमें भारत ने अपनी ‘पड़ोसी प्रथम’ और ‘एक्ट ईस्ट’ नीति के साथ ही सागर दृष्टिकोण पर फोकस किया। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने 7 पड़ोसी देशों के संगठन बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग के लिए बंगाल की खाड़ी […]

Read More