समाजवादी पार्टी में घमासान शुरू, सपा अपने दम पर लड़ेगी चुनाव :  राजू दुबे

उमेश तिवारी


नौतनवा/महराजगंज। नौतनवा नगर पालिका मे अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी में घमासान शुरू हो गया है। जहां एक तरफ समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक नौतनवा कुंवर कौशल उर्फ मुन्ना सिंह चेयरमैन प्रत्याशियों का प्रचार नहीं करने की बात कही है। वहीं दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी का एक खेमा समाजवादी पार्टी के संगठन के दम पर चुनाव लड़ने का दावा कर रहा है।

समाजवादी पार्टी के नौतनवा निकाय चुनाव प्रभारी राजू दुबे ने आज नौतनवा में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी ने प्रिंस राठौर की माता छाया सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है। इनका समर्थन समाजवादी पार्टी के लोग खुले मन से कर रहे हैं। नौतनवा नगर पालिका का चुनाव समाजवादी पार्टी संगठन के दम पर लड़ेगी। समाजवादी पार्टी का एक एक कार्यकर्ता छाया सिंह को अध्यक्ष पद पर विजई बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगा।

जिसके लिए समाजवादी पार्टी के नेताओं ने कमर कस लिया है। समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री सुशील टिंबड़ेवाल स्वयं प्रचार करेंगे। समाजवादी पार्टी के लोग कभी विरोध से नहीं घबराते। समाजवादी पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता प्रिंस राठौर की माता छाया सिंह के साथ खड़ा है। समाजवादी पार्टी नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष पद पर विजय का परचम लहराएगा। पत्रकार वार्ता के दौरान मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी के युवा नेता प्रिंस सिंह राठौर, विवेक शुक्ला, आदर्श पांडे, गोलू पाठक, विनय सिंह, अरविंद त्रिपाठी सहित तमाम सपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Purvanchal

भारत केन्द्रित शिक्षा, राष्ट्रीय शिक्षा नीति का लक्ष्य है : शिव कुमार

गोंडा । शिक्षा का उद्देश्य केवल व्यक्ति को ज्ञान प्रदान करना नही बल्कि व्यक्ति के भावनात्मक, आध्यात्मिक एवं मानवीय संवेदना से परिपूर्ण बनाना है।” यही लक्ष्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का है जिसमें बच्चों के 360 डिग्री मूल्यांकन पद्वति के द्वारा ‘व्यक्ति से परमेष्टि’ तक का विकास समाहित है। उक्त बातें मुख्य अतिथि विद्या भारती […]

Read More
Central UP Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

जनता को बरगलाने का नया प्रपंचः पुलिस को हड़काओ, वीडियो वायरल कराओ

देवरिया विधायक के बाद कानपुर विधायक ने पुलिस पर झाड़ा रौब, वीडियो वायरल उत्तर प्रदेश में कदम-दर-कदम बदलती सियासत, मूल मुद्दे पर नेता बेफिक्र आरके मिश्र/लखनऊ यूं तो उत्तर प्रदेश की सियासत में शुरू से ही बाहुबलियों का दबदबा रहा है। साल 2017 से आई ‘भगवा’ सरकार ने माफिया का ऐसा मानमर्दन किया कि वो […]

Read More
Purvanchal

वर्षों से अधर में लटका है भोतहां रिसालपुर गांव का पंचायत भवन, ग्रामीणों में आक्रोश

उमेश तिवारी नौतनवां । महराजगंज जनपद के लक्ष्मीपुर ब्लॉक में शासन की तरफ से चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्यवन सही ढंग से होता नजर नहीं आ रहा है। मामला लक्ष्मीपुर विकास खंड क्षेत्र के भोतहा रिसालपुर गांव में पिछले पंचवर्षीय से बन रहा पंचायत भवन लगभग तीन सालों से अधर में लटका पड़ा […]

Read More