अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है सोनौली बार्डर पर बना वाच टावर

निर्माण से अब तक इस वाच टावर पर नहीं चढ़ा कोई पुलिस का जवान


उमेश तिवारी


नौतनवा/ महराजगंज। उत्तर प्रदेश के भारत नेपाल सीमा से सटे सात जिलों में बार्डर पर जहां एक तरफ वाच टावर लगाने की बात कही जा रही है वहीं दूसरी तरफ सीमा से सटे महराजगंज जिले के सोनौली बार्डर पर बना वाच टावर अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। बताते चलें कि भारत नेपाल की सोनौली सीमा सबसे अतिसंवेदनशील सीमा के लिए जानी जाती है। इस सीमा से आतंकियों, अपराधियों, देशद्रोही तत्वों के घुसपैठ की आशंका हमेशा बनी रहती है।

यही वजह है कि बीते वर्षों में इस सीमा पर बार्डर की निगहबानी के लिए सोनौली पुलिस चौकी कम्पाउन्ड में एक वाच टावर बनाया गया। पर इस वाचटावर पर चढ़कर आज तक कोई भी जवान ड्यूटी नहीं किया। वाच टावर पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। वाच टावर का लोहा पूरी तरह से जंग खा चुका है। झाड़ झंखाड़ से घिरे वाच टावर से सीमा की कैसे निगहबानी होगी यह आप लोगों के समझ से परे है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की आवाजाही भी यहां हमेशा होती रहती है पर इस वाच टावर को देखने का किसी को फुर्सत नहीं रहता है। बता दें कि अभी दो दिन पहले एडीजी अखिल कुमार ने अपने बयान में कहा था कि सुरक्षा को देखते हुए उत्तर प्रदेश से सटे भारत नेपाल सीमा के सात जिलों में बार्डर पर वाच टावर लगाए जाने हैं। वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश से सटी 570 किमी मीटर सीमा में 30 थाने पड़ते हैं। भारत नेपाल में आने जाने के लिए करीब 300 पगडंडिया हैं। इन रास्तों से घुसपैठ की आशंका हमेशा बनी रहती है।

डेढ़ साल में पकड़े गए हैं 14 घुसपैठिए

नेपाल सीमा के सोनौली चेकपोस्ट पर पिछले डेढ़ साल में घुसपैठ करने के के प्रयास में 14 विदेशी नागरिक पकड़े जा चुके हैं। आरोपित नागरिक अमेरिका, रूस,इटली, उज्बेकिस्तान, ईरान, अफगानिस्तान व बर्मा के रहने वाले थे। ये लोग वैध दस्तावेज न होने के बाद भी नेपाल के रास्ते भारत में घुसने का प्रयास कर रहे थे।

Purvanchal

बिहार बलिया बार्डर पर अवैध वसूली करते पकड़े गए थानेदार दीवार कूदकर फरार

नरही थाने में हो रहा था कुछ ऐसा, अचानक पहुंचे डीआईजी और निलंबित हो गई पूरी चाैकी दो सिपाही सहित 16 गिरफ्तार, डीजीपी ने सख्त कार्यवाही का दिया निर्देश नया लुक ब्यूरो बलिया। उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिले बलिया में पुलिस खुल कर उगाही और वसूली का खेल करती है। अब तक यह बात केवल […]

Read More
Purvanchal

कानपुर में अपने नए एक्सक्लूसिव स्टोर लॉन्च के साथ भारतीय रिटेल स्ट्रेटेजी को सुदृढ़ कर रहा एसुस

भारत, 23 जुलाई, 2024: देश भर में ब्रैंड के रिटेल फुटप्रिंट को सुदृढ़ करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए, ताइवान की टेक जायंट कंपनी, एसुस इंडिया ने आज कानपुर में अपने नए एक्सक्लूसिव स्टोर को शुरू करने की घोषणा की है। यह नवीनतम एक्सक्लूसिव स्टोर 300 वर्ग फुट में फैला हुआ है, जो इलेक्ट्रॉनिक्स […]

Read More
Purvanchal

गरजे आतिश, कहा- अब कार में बार नहीं… मिले तो होगी बड़ी कार्रवाई, “ऑपरेशन कार-ओ-बार” शुरू

कार को बार बनाकर शराब पीने वालों की अब खैर नहीं- आतिश कुमार सिंह ASP नशेबाजों पर लगाम लगाने के लिए आज से पुलिस का”ऑपरेशन शुरू उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। नशेबाजी के खिलाफ सरकार ने कड़ा कदम उठाते हुए आज से “ऑपरेशन कार-ओ-बार” की शुरुआत की है। इस ऑपरेशन का उद्देश्य खुले में शराब पीने […]

Read More