समरसता दिवस के रूप में भाजपा ने मनायी आंबेडकर जयन्ती

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने पूरे प्रदेश में सामाजिक न्याय सप्ताह के तहत भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती को समरसता दिवस के रूप में बूथ स्तर पर मनाया गया। भाजपा ने प्रदेश में डॉ. अम्बेडकर प्रतिमा स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया तथा प्रतिमाओं पर माल्यार्पण व पुष्पार्चन कर सामाजिक न्याय के अग्रदूत बाबा साहेब को कृतज्ञ नमन किया। जिला स्तर पर गोष्ठियों के आयोजन कर बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के सामाजिक न्याय, समरसता व समानता के लिए किये गए संघर्षों तथा राष्ट्रोत्थान में उनके योगदान पर चर्चा हुई।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष  भूपेन्द्र सिंह चौधरी तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन)  धर्मपाल सिंह ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर पुष्पार्चन करके सामाजिक न्याय के प्रणेता को नमन किया। बाबा साहेब डॉ. अम्बेडकर जयन्ती पर पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और आयोग, बोर्डों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य तथा पार्टी कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष  भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने भारतीय संविधान के शिल्पकार, महान समाज सुधारक, समतामूलक समाज के प्रणेता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती पर नमन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ जी सामाजिक न्याय, आर्थिक सुदृढीकरण और समाज के अन्तिम पायदान पर खडे़ लोगों को सबल बनाते हुए बाबा साहेब द्वारा प्रशस्त मार्ग का अनुसरण कर रहे है।

देश में विकास व सामाजिक उत्थान की दृष्टि से बाबा साहेब का योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  की पहल पर संयुक्त राष्ट्र संघ में बाबा साहेब की 125वीं जयन्ती मनायी गई। इसके साथ ही मोदी जी ने बाबा साहेब के जीवन से जुडे़ पॉच प्रमुख स्थलों को पंचतीर्थ घोषित किया तथा उनका विकास भी किया। उन्होंने कहा कि आज हर बूथ पर भाजपा कार्यकर्ता बाबा साहेब की जन्म जयन्ती मना रहे है। आज के दिन हम सभी पार्टी कार्यकर्ता बाबा साहेब के आदर्शों और विचारों को अपने जीवन में उतारने का प्रण लेते है। भाजपा कार्यकर्ता बाबा साहेब के बताये मार्ग पर चलने के लिए कृत संकल्पित है।

प्रदेश महामंत्री (संगठन)  धर्मपाल सिंह ने संविधान निर्माता, सामाजिक न्याय के उन्नायक भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती पर नमन करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की पंचनिष्ठा के सिद्धान्तों में समतामूलक एवं शोषणमुक्त समाज की परिकल्पना है और आज प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  तथा मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ  की नीतियों, योजनाओं और कार्यों के माध्यम से इसके लिए काम कर रहे है। देश सामाजिक न्याय, आर्थिक न्याय की दृष्टि से किस तरह समानता की राह पर अग्रसर हो और देश का प्रजातंत्र किस प्रकार मजबूत हो सकता है, इसकी नींव संविधान के माध्यम से बाबा साहेब ने रखी थी।

Central UP Raj Dharm UP

लखनऊ जेल अफसरों को बचा रहा जेल मुख्यालय व शासन!

एक दर्जन से अधिक गंभीर घटनाएं होने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई अवैध मुलाकात, माफियाओं की मदद करने समेत अन्य आरोपों में तीन वरिष्ठ अधीक्षक किए निलंबित आर के यादव लखनऊ। जेलों में अनाधिकृत मुलाकात, अवैध वसूली, माफियाओं की मदद करने के आरोप में शासन ने तीन वरिष्ठ जेल अधीक्षकों को निलंबित कर […]

Read More
Central UP Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

जनता को बरगलाने का नया प्रपंचः पुलिस को हड़काओ, वीडियो वायरल कराओ

देवरिया विधायक के बाद कानपुर विधायक ने पुलिस पर झाड़ा रौब, वीडियो वायरल उत्तर प्रदेश में कदम-दर-कदम बदलती सियासत, मूल मुद्दे पर नेता बेफिक्र आरके मिश्र/लखनऊ यूं तो उत्तर प्रदेश की सियासत में शुरू से ही बाहुबलियों का दबदबा रहा है। साल 2017 से आई ‘भगवा’ सरकार ने माफिया का ऐसा मानमर्दन किया कि वो […]

Read More
Central UP Raj Dharm UP

अपराधी या माफिया को ना मिले किसी भी काम का ठेका : योगी

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अधिकारियों को हिदायत देते हुये कहा कि किसी भी हाल में कोई अपराधी या माफिया छवि का व्यक्ति किसी प्रकार का ठेका ना प्राप्त कर सके। सर्किट हाउस सभागार में विकास कार्यो एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक के दौरान योगी ने अधिकारियों को आवश्यक […]

Read More