काठमांडू एअरपोर्ट पर 17 करोड़ की 7.89 किग्रा कोकीन बरामद,

दो भारतीय महिला तस्कर गिरफ्तार


उमेश तिवारी


काठमांडू / नेपाल। कोकीन की तस्करी में शामिल भारत के मिजोरम राज्य की दो महिलाओं को नेपाल में हिरासत में लिया गया है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बरामद कोकीन की कीमत 17 करोड़ रूपये आंकी गयी है। नेपाल ने पूरे मामले को भारतीय दूतावास से अवगत करा दिया है। कोकीन की खेप को काठमांडू स्थित त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय विमान स्थल से भारत ले जाने की पूरी तैयारी की गई थी। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो नेपाल के प्रवक्ता सहायक पुलिस उपरीक्षक चक्रराज जोशी ने बताया कि कोकीन की खेप के साथ त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय विमान स्थल प्रस्थान कक्ष से नई दिल्ली जा रही एक भारतीय महिला को पहले हिरासत में लिया गया।

उसकी निशानदेही पर एक होटल से दूसरी भारतीय महिला को गिरफ्तार किया गया। इन महिलाओं के इंडिगो एअरलाइंस के विमान से भारत जाने की तैयारी थी। उन्होंने बताया कि गुरूवार को 11: 15 बजे के इंडिगो एअरलाइंस के विमान से नई दिल्ली जा रही मिजोरम निवासी शेरछिप ( पासपोर्ट नंबर वी 7238679 ) के साथ रहे लगेज को शंका के आधार पर जांच की गयी। जांच में चार लेडीज बैग में फाल्स बटम बने थे। जिसमें 2.89 किलोग्राम कोकीन को छिपाकर रखा गया था।

महिला को हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ में उसकी निशानदेही पर थमेल स्थित एक होटल से एक अन्य महिला को गिरफ्तार कर जब उसके सूटकेस की जांच की गयी तो उसमे से 5 किग्रा कोकीन बरामद हुआ। उस महिला ने अपना नाम इसथेर लल्हलिम्पू ( पासपोर्ट नंबर 3728779 ) निवासी मिजोरम भारत बताया। गिरफ्तार दोनों महिलाओं के विरूद्ध नारकोटिक्स एक्ट में मामला दर्ज कर अनुसंधान के लिए पुलिस हिरासत में रखा गया है। बरामद कोकीन की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 17 करोड़ रूपये बताई गयी है।

Purvanchal

करोड़ रुपए के चरस के साथ नेपाली नागरिक सहित दो गिरफ्तार

महराजगंज। करोड़ों रूपए चरस के साथ पुलिस ने नेपाली नागरिक सहित दो तस्कर को गिरफतार किया है पकड़े गये तस्कर के कब्जे से 16 किलो चरस बरामद हुआ है। जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार नौ करोड़ साठ लाख रुपए बताई जा रही है। चेकिंग के दौरान महराजगंज सदर कोतवाली पुलिस व एसओजी स्वाट टीम ने फरेंदा […]

Read More
Central UP Purvanchal Raj Dharm UP

अजीब संयोग: 88 साल की उम्र में ही हुआ दोनों ब्राह्मण शिरोमणि का निधन

पंडित सूरत नरायन मणि त्रिपाठी से पंडित जी ने सीखा था सियासी दांवपेच, यूं ही नहीं हासिल थी महारत उमेश तिवारी पूर्वांचल के कद्दावर नेता एवं प्रदेश सरकार में पांच बार मंत्री रहे पंडित हरिशंकर तिवारी ने सियासी दांवपेच जिले के कलक्टर और एमएलसी रहे पंडित सूरत नारायण मणि त्रिपाठी से सीखा था। छात्र राजनीति […]

Read More
Purvanchal

महराजगंज और नौतनवा में आवास विकास परिषद करेगा आवासीय कालोनी का निर्माण

उमेश तिवारी नौतनवा । महराजगंज जिले की दो नगर पालिका नौतनवा व महराजगंज के क्षेत्र में आवास विकास परिषद आवासीय कालोनी बनाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने प्रक्रिया को तेज कर दिया है। आवासीय कालोनी के लिए किसानों से सहमति के आधार पर भूमि अधिग्रहण का प्रस्ताव लेकर उनको मुआवजा दिया जाएगा। नौतनवा क्षेत्र के […]

Read More