दुर्गा अष्टमी के आठ उपाय, हर संकट से बचाए

ज्योतिषाचार्य डॉ उमाशंकर मिश्र


चैत्र नवरात्री अष्टमी 2023,  चैत्र हो या शारदीय नवरात्रि के दौरान महाअष्टमी यानी दुर्गा अष्टमी का दिन खास रहता है। इस दिन दुर्गा माता के 8वें स्वरूप मां महागौरी की पूजा की जाती है। यह बहुत ही शुभ दिन होता है जिसे अधिकतर घरों में मनाया जाता है। अधिकतर घरों में इसी दिन व्रत का पारण भी किया जाता है। आओ जानते हैं कि इस दिन कौन-से शुभ उपाय या कार्य किए जाते हैं।

दुर्गा अष्टमी कब है : 29 मार्च 2023 बुधवार के दिन महा अष्टमी यानी दुर्गा अष्टमी का पूजन होगा।

  1. अष्टमी हवन : कई लोगों के यहां सप्तमी, अष्टमी या नवमी के दिन व्रत का समापन होता है, तब अंतिम दिन हवन किया जाता है। अष्‍टमी के दिन हवन करना शुभ होता है।
  2. कन्या भोज : जब व्रत के समापन पर उद्यापन किया जाता है तब कन्या भोज कराया जाता है। अष्‍टमी पर ९ कन्याओं को भोजन कराने के बाद छोटी कन्याओं को छोटे-छोटे पर्स में दक्षिणा रखकर लाल रंग के किसी भी गिफ्ट के साथ भेंट करें।
  3. अष्टमी पूजा, आरती, संधि पूजा : इस दिन माता रानी की प्रात: आरती, दोपहर आरती, संध्या आरती और संधि आरती करते हैं। संधि आरती अष्टमी तिथि के समापन और नवमी के प्रारंभ के समय करते हैं।
  4. लाल चुनरी : माता को इस दिन लाल चुनरी अर्पित करना चाहिए। आप चाहें तो आरती और पूजा के दौरान इस दिन ५ प्रकार के सूखे मेवे लाल चुनरी में रखकर माता रानी को अर्पित करें।
  5. लाल ध्वज : देवी मंदिर में लाल रंग की ध्वजा अर्पित करें, चाहें तो मंदिर के गुंबद पर लगा सकते हैं।
  6. देवी को लगाएं भोग : अष्टमी के दिन माता के मंदिर में जाकर लाल चुनरी में मखाने, बताशे के साथ सिक्के मिलाकर देवी को अर्पित करें। इसके साथ ही देवी को मालपुए और खीर का भोग लगाएं।
  7. शनि मुक्ति के लिए करें दुर्गा पूजा : अष्टमी और नवमी तिथि पर शनि का भी प्रभाव रहता है। इस दिन माता की अच्छे से आराधना करने से शनि के प्रभाव से माता रक्षा करती हैं।
  8. सुहागिनों के दें 16 श्रृंगार का सामान : इस दिन सुहागिन स्त्री को चांदी की बिछिया, कुमकुम से भरी चांदी की डिबिया, पायल, अम्बे माता का चांदी का सिक्का और अन्य श्रृंगार की सामग्री भेंट करें।

Religion

व्रत विवेक कौन से वार को व्रत करने से क्या लाभ

डॉ उमाशंकर मिश्र लखनऊ।  सामान्य जीवन में लोग पूजा-पाठ और व्रत का पालन करते हैं। लेकिन यह नहीं पता होता है कि इस व्रत से क्या लाभ होता है? यदि आप पूजा पाठ करते हैं, व्रत रखते हैं तो जान लीजिए कि किस दिन किस देवता की पूजा होती है और किसका व्रत रखा जाता […]

Read More
Religion

घर में रखते हैं गंगाजल तो  बरतिए यह सावधानी नहीं तो हो सकता है भारी नुकसान

डॉ उमाशंकर मिश्र घर में हो गंगाजल तो ध्यान रखें कुछ बातें लखनऊ। अक्सर आपने देखा होगा कि लोग घरों में गंगाजल रखते हैं। लेकिन लोग यह नहीं जानते हैं कि घर में गंगाजल रखने से पहले क्या क्या सावधानियां बरतनी चाहिए। कई बार ऐसी गलती हो जाती है जिससे फल मिलने की वजह नुकसान […]

Read More
Religion

ज्येष्ठ पूर्णिमा पर करें इन तीन पेड़ों की पूजा, अखंड सौभाग्य के साथ धन प्राप्ति का मिलेगा आशीर्वाद

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा विवाहित स्त्रियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है, क्योंकि इस दिन पति की लंबी आयु के लिए वट सावित्री व्रत रखा जाता है। कहते हैं कि सावित्री ने अपने पतिधर्म से यमराज को भी अपना निर्णय बदलने पर मजबूर कर दिया था और अपने पति के […]

Read More