रामसहाय यादव बने नेपाल के तीसरे उपराष्ट्रपति

उमेश तिवारी

काठमांडू/नेपाल। नेपाल के मधेस क्षेत्र के नेता रामसहाय यादव शुक्रवार को देश के तीसरे उपराष्ट्रपति चुने गए हैं। नेपाल के आठ दलों के सत्तारूढ़ गठबंधन के समर्थन वाले उम्मीदवार रामसहाय यादव ने सीपीएन-यूएमएल की अष्ट लक्ष्मी शाक्य और जनमत पार्टी की ममता झा को हराया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रामसहाय यादव ने 184 संघीय और 329 प्रांतीय सांसदों से 30,328 वोट हासिल किए। हालांकि, चुनाव आयोग ने अभी आधिकारिक तौर पर नतीजे घोषित नहीं किए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि उनकी अपनी पार्टी के अलावा, नेपाली कांग्रेस, सीपीएन-माओवादी सेंटर और सीपीएन-यूनिफाइड सोशलिस्ट ने उन्हें वोट दिया है। वहीं अब रामसहाय यादव निवर्तमान नंद बहादुर पुन का स्थान लेंगे। नेपाल के दक्षिणी तराई क्षेत्र में मधेसी समुदाय ज्यादातर भारतीय मूल के हैं।

राम सहाय प्रसाद यादव का सियासी सफर

राम सहाय प्रसाद यादव ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत 1990 में नेपाल सद्भावना पार्टी से की थी। वह मधेसी जन अधिकार फोरम के संस्थापक महासचिव रहे और पहले मधेश आंदोलन (2007) में उनकी सक्रिय भूमिका थी। साथ ही राम सहाय यादव पिछले साल नवंबर में हुए चुनाव में बारा-2 से प्रतिनिधि सभा के लिए चुने गए थे। इसमें कहा गया है कि शाक्य को 104 संघीय और 169 प्रांतीय सांसदों से वोट मिले और ममता झा को 23 संघीय और 15 प्रांतीय सांसदों से वोट मिले। वहीं नेपाल में 2008 में संघीय लोकतांत्रिक गणराज्य प्रणाली को अपनाने के बाद से यह तीसरा उप-राष्ट्रपति चुनाव है।

गणराज्य प्रणाली को अपनाने के बाद से उपराष्ट्रपति का तीसरा चुनाव

राष्ट्रपति की तरह, उपराष्ट्रपति का चुनाव एक निर्वाचक मंडल करता है जिसमें संघीय संसद (प्रतिनिधि सभा और नेशनल असेंबली) और प्रांतीय विधानसभाओं के सदस्य शामिल होते हैं। संघीय संसद के 332 मतदाताओं और प्रांतीय विधानसभाओं के 550 मतदाताओं के मतों का कुल भारांक 52,628 होता है, इस प्रकार एक उम्मीदवार को चुनाव जीतने के लिए कम से कम 26,315 मत प्राप्त करने की आवश्यकता होती है। 2008 में देश द्वारा संघीय लोकतांत्रिक गणराज्य प्रणाली को अपनाने के बाद से यह तीसरा उपराष्ट्रपति चुनाव है। उपराष्ट्रपति का कार्यकाल पांच वर्ष का होता है।

International

भारत-अल्बानिया FOC में क्षेत्रीय और बहुपक्षीय मुद्दों पर गंभीर चर्चा

शाश्वत तिवारी भारत और अल्बानिया ने नई दिल्ली में अपने तीसरे विदेश कार्यालय परामर्श (FOC) का आयोजन किया। भारतीय पक्ष का नेतृत्व विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) संजय वर्मा ने किया वहीं अल्बानियाई पक्ष का नेतृत्व अल्बानिया के यूरोप और विदेश मामलों के मंत्रालय के महासचिव गज़मेंद तुर्दिउ ने किया। दोनों देशों के बीच घनिष्ठ […]

Read More
International

नेपाल की आबादी में बेतहासा बृद्धि, जनगणना में आया चौंकाने वाला आंकड़ा

काठमांडू में आयोजित एक समारोह में प्रधानमंत्री ने जारी किया आंकड़ा उमेश तिवारी काठमांडू/नेपाल। नेपाल में हाल ही में जनगणना हुई है। इस दौरान भारत के इस पड़ोसी देश नेपाल में पिछले 11 साल में 25 लाख की जनसंख्या बढ़ गई है। ताजा जनगणना के आंकड़े शुक्रवार को जारी किए गए। इस जनगणना में एक आंकड़ा […]

Read More
International

भूटान ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय बाजरा वर्ष: मिशन लाइफ़ के लिए बाजरा के महत्व पर प्रकाश भी डाला

शाश्वत तिवारी 2022 में भारत सरकार ने महासभा के 75वें सत्र में वर्ष 2023 को अंतर्राष्ट्रीय बाजरा वर्ष (IYM) के रूप में मान्यता देने के लिए एक प्रस्ताव प्रायोजित किया था। प्रस्ताव को सर्वसम्मति से खाद्य और कृषि संगठन (एफएओ) साथ ही महासभा के सदस्यों द्वारा समर्थित किया गया था। जैसा कि हमने 2023 में […]

Read More