नेपाल के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति रामचन्द्र पौड़ेल का शपथ ग्रहण आज

उमेश तिवारी

काठमांडू/नेपाल। नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राम चंद्र पौडेल नौ मार्च को देश के तीसरे राष्ट्रपति चुने गए। आज वह राष्ट्रपति निवास में एक समारोह के बीच शपथ लेंगे। नेपाल के राष्ट्रपति कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, नेपाल के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश पौडे़ल को शपथ दिलाएंगे।

इतने वोट से जीते राम चंद्र पौडेल

नेपाल के चुनाव आयोग के अनुसार, पौडेल को 33,802 वोट हासिल हुए। वहीं, उनके प्रतिद्वंद्वी सुभाष चंद्र नेम्बवांग को केवल 15,518 वोट से ही संतुष्ट करना पड़ा। इसके अलावा, संघीय संसद के 313 सदस्यों ने मतदान में भाग लिया, जबकि प्रांत विधानसभाओं के 518 सदस्यों ने भी अगले राष्ट्रपति को चुनने के लिए चुनावी प्रक्रिया में हिस्सा लिया था। मतदाता काठमांडू के न्यू बानेश्वर में नेपाल के संसद भवन में आयोजित कराया गया था। बताते चलें कि पौडे़ल,नेपाली कांग्रेस और सीपीएन समेत आठ दलों के गठबंधन की तरफ से उम्मीदवार थे।

पौडे़ल को राजनीति का अनुभव

बताते चलें कि राम चन्द्र पौडे़ल को राजनीति का लंबा अनुभव है,जो उन्हें राष्ट्रपति पद के लिए उपयुक्त बनाता है।
नेपाल के नव निर्वाचित राष्ट्रपति पौड़ेल अपना वोट डालने के बाद मीडिया से कहा कि मैंने पहले भी विभिन्न सरकारी भूमिकाएं निभाई है। मैं राजशाही के दौरान राजमहल में भी गया हूं, हाउस स्पीकर भी बना हूं और सप्ताह में एक बार महल का दौरा भी कर चुका हूं। इसलिए मैं जो भूमिका निभाऊंगा वह मेरे लिए नई नहीं होगी। मैं पूर्व राष्ट्रपतियों के साथ भी मीटिंग करता रहा हूं और वहां की कार्यप्रणाली को भी भलीभांति जानता हूं। मेरे लिए कुछ भी नया नहीं है।

मैंने अपना काफी समय जेल में बिताया

सदन के पूर्व अध्यक्ष होने के अलावा,पौडे़ल ने एक दशक से अधिक समय जेल में बिताया है। बता दें कि अब तक छह बार विधायक और पांच बार नेपाल के मंत्री बन चुके हैं। नेपाल के तीसरे राष्ट्रपति चुने गए पौडे़ल को चुनाव में कुल दस दलों का समर्थन प्राप्त था।

International

देह व्यापार में लगातार फंस रही हैं कम उम्र की नेपाली लड़कियां, नेपाल में बढ़ी चिंता?

एक दिन में कई पुरूषों के‌ साथ सोने के‌ लिए किया जाता है मजबूर: काल्पनिक नाम उमा तमांग उमेश तिवारी काठमांडू/नेपाल। नेपाल की कई लड़कियों को नौकरी का लालच देकर दिल्ली ले जाया जा रहा है और उन्हें देह व्यापार में धकेला जा रहा है। दिल्ली पुलिस ने नेपाल की कई लड़कियों को रेस्क्यू किया […]

Read More
International

पाकिस्तान में हनुमान पर विवादित पोस्ट के बाद मुस्लिम पत्रकार गिरफ्तार

उमेश तिवारी काठमांडू/नेपाल। पाकिस्तान के सिंध प्रांत में पुलिस ने एक पत्रकार को भगवान श्री हनुमान के अपमान के आरोप में ईशनिंदा कानून के तहत गिरफ्तार किया है। मीरपुरखास शहर के सेटेलाइट थाने में इस संबंध में एक मुकदमा भी दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता रमेश कुमार का कहना है कि वो लुहाना पंचायत मीरपुरखास […]

Read More
International

नेपाल भारत साहित्य महोत्सव का किया गया आयोजन

उमेश तिवारी विराटनगर नेपाल। नेपाल-भारत साहित्य महोत्सव विराटनगर मेट्रोपॉलिटन सिटी और मेरठ, भारत के क्रांतिधारा साहित्य अकादमी द्वारा आयोजित तीन दिवसीय साहित्यिक उत्सव था। इस उत्सव में नेपाल के सभी सात प्रांतों और भारत के अधिकांश राज्यों के 350 से अधिक साहित्यकारों की भागीदारी देखी गई। यह कार्यक्रम नेपाल और भारत के बीच साहित्य को […]

Read More