CDO ने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजनार्न्तगत मॉडल ग्राम पंचायत बनाये जाने हेतु की समीक्षा बैठक

नन्हें खान

देवरिया। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार द्वारा स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजनार्न्तगत वित्तीय वर्ष 2022-23 में मॉडल ग्राम पंचायत बनाए जाने हेतु चयनित ग्राम पंचायतों के ग्राम पंचायत सचिवों की समीक्षा विकास भवन स्थित गाँधी सभागार में की। समीक्षा बैठक में सहायक विकास अधिकारी (पं०), जिला कन्सल्टेन्ट स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण तथा जिला पंचायत राज अधिकारी, देवरिया उपस्थित थे। समीक्षा बैठक में विकास खण्ड – भागलपुर में चयनित मॉडल ग्राम पंचायत – भागलपुर में प्रगति अत्यन्त खराब मिली। इस ग्राम के सचिव राजेश कुमार को ग्राम पंचायत में चल रहे निर्माण कार्यों की जानकारी न होने के कारण इन्हें इस ग्राम पंचायत से हताये जाने का निर्देश दिया गया।

विकास खण्ड – बनकटा में चयनित मॉडल ग्राम पंचायत-अहिरौली बघेल के सचिव बृहस्पति शुक्ला एवं पिपरा उत्तर पट्टी के सचिव सुरेश प्रसाद जायसवाल बिना सूचना के अनुपस्थित थे जिस कारण इन दोनों ग्राम सचिवों का मार्च माह का वेतन बाधित करने हेतु जिला पंचायत राज अधिकारी, देवरिया को निर्देशित किया गया। साथ ही स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2023 हेतु चयनित ग्राम पंचायतो में निर्माण एवं भुगतान में सबसे खराब प्रगति वाले ग्राम पंचायत वाले विकास खण्ड के सहायक विकास अधिकारी (पं0), के विरूद्ध शासन में पत्र प्रेषित करने की चेतावनी दी गयी। कार्य की प्रगति धीमी होने पर नाराजगी व्यक्त की गयी, यह निर्देश दिये गये कि कार्य की गति बढ़ाकर माह मार्च, 2023 में पूर्ण किए जाए।

Purvanchal

बिहार बलिया बार्डर पर अवैध वसूली करते पकड़े गए थानेदार दीवार कूदकर फरार

नरही थाने में हो रहा था कुछ ऐसा, अचानक पहुंचे डीआईजी और निलंबित हो गई पूरी चाैकी दो सिपाही सहित 16 गिरफ्तार, डीजीपी ने सख्त कार्यवाही का दिया निर्देश नया लुक ब्यूरो बलिया। उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिले बलिया में पुलिस खुल कर उगाही और वसूली का खेल करती है। अब तक यह बात केवल […]

Read More
Purvanchal

कानपुर में अपने नए एक्सक्लूसिव स्टोर लॉन्च के साथ भारतीय रिटेल स्ट्रेटेजी को सुदृढ़ कर रहा एसुस

भारत, 23 जुलाई, 2024: देश भर में ब्रैंड के रिटेल फुटप्रिंट को सुदृढ़ करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए, ताइवान की टेक जायंट कंपनी, एसुस इंडिया ने आज कानपुर में अपने नए एक्सक्लूसिव स्टोर को शुरू करने की घोषणा की है। यह नवीनतम एक्सक्लूसिव स्टोर 300 वर्ग फुट में फैला हुआ है, जो इलेक्ट्रॉनिक्स […]

Read More
Purvanchal

गरजे आतिश, कहा- अब कार में बार नहीं… मिले तो होगी बड़ी कार्रवाई, “ऑपरेशन कार-ओ-बार” शुरू

कार को बार बनाकर शराब पीने वालों की अब खैर नहीं- आतिश कुमार सिंह ASP नशेबाजों पर लगाम लगाने के लिए आज से पुलिस का”ऑपरेशन शुरू उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। नशेबाजी के खिलाफ सरकार ने कड़ा कदम उठाते हुए आज से “ऑपरेशन कार-ओ-बार” की शुरुआत की है। इस ऑपरेशन का उद्देश्य खुले में शराब पीने […]

Read More