48 घंटे की पुलिस कस्टडी में वांग, कहीं जासूसी करने दिल्ली तो नहीं गया था

बीते 17 फरवरी को गौरीफंटा बार्डर पर पकड़ा गया था चीनी नागरिक

उमेश तिवारी

लखीमपुर/खीरी। भारत-नेपाल सीमा पर पकड़े गए चीनी नागरिक वांग जुआंजू का चालान भेजने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने पूछताछ के लिए उसे 48 घंटे की रिमांड पर लिया है। इस कारण चीनी नागरिक अभी जेल की सलाखों के पीछे नहीं गया है। वह दो दिनों तक पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की कस्टडी रहेगा। सुरक्षा एजेंसियां उसके दिल्ली कनेक्शन को खंगालने में जुटी है। जासूसी के एंगल से भी जांच की जा रही है। भारत और चीन के संबंध कुछ सालों से तनावपूर्ण बने हुए हैं। ऐसे हालात में चीनी नागरिक के अवैध तरीके से बिना वीजा के नेपाल के रास्ते भारत में घुसकर दिल्ली जाने की खबर ने सुरक्षा एजेंसियों को हैरत में डाल दिया है। जनपद में करीब 120 किलोमीटर लंबी भारत-नेपाल सीमा है, जो पाकिस्तानी आतंकियों की घुसपैठ को लेकर काफी संवेदनशील मानी जाती है। अब चीनी नागरिक के पकड़े जाने से सुरक्षा एजेंसियों के सामने दोहरी चुनौती आ गई है। जिस तरह चीनी नागरिक भारत में दाखिल होकर दिल्ली गया, उससे जासूसी का शक गहरा गया है।

पुलिस सूत्र बताते हैं कि चीनी नागरिक से दिल्ली जाने की वजह जानना जरूरी है और वहां पर किन लोगों के संपर्क में रहा.. इन सवालों का जवाब मिलने पर ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियों एटीएस, आईबी व एसएसबी के अधिकारी दो दिनों तक चीनी नागरिक से पूछताछ करेंगी। चीनी नागरिक वांग जुआंजू 12 फरवरी 2023 को नेपाल पहुंचा था। नेपाल में एक दिन रुकने के बाद 14 फरवरी 2023 को वह गौरीफंटा बार्डर से भारत में दाखिल हुआ था, जहां से प्राइवेट बस के जरिए वह दिल्ली पहुंच गया था। दिल्ली में तीन दिन रुकने के बाद 17 फरवरी को नेपाल लौटते समय गौरीफंटा बार्डर पर उसे एसएसबी ने पकड़ा था। इस पूरे घटनाक्रम से चीनी नागरिक की गतिविधियां काफी संदेहास्पद प्रतीत हो रही हैं। इससे यह बात भी साफ है कि चीनी नागरिक ने भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को चकमा देने की तैयारी की थी, जिसमें वह कुछ हद तक सफल भी रहा।

चीनी नागरिक के पास से मिले सामान और मोबाइल की भी होगी जांच

पुलिस सूत्र बताते हैं कि चीनी नागरिक के पास मिले सामान व मोबाइल को सीज किया जा चुका है, जिसे कोर्ट की अनुमति से खोला जाएगा। उसके पास से मिले दस्तावेजों समेत अन्य सामान के जरिए सही जानकारी सामने आ सकेगी। हालांकि अभी सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ के जरिए राज बाहर निकालने की कोशिश कर रही हैं। चीनी नागरिक का चालान भेजने के बाद पुलिस ने उसे 48 घंटे की रिमांड पर लिया है। सुरक्षा एजेंसियां चीनी नागरिक से पूछताछ कर रही हैं। रिमांड की अवधि समाप्त होने के बाद जरूरी हुआ तो सुरक्षा एजेंसियों की मांग पर रिमांड की अवधि बढ़वाई जा सकती है।

Central UP Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

बिजली कर्मियों के उत्पीड़न के विरोध में राज्य सरकार व निगमों के कर्मचारी 24 मार्च को करेंगे विशाल रैली

रैली में आन्दोलन के अगले चरण का ऐलान होगा लखनऊ। राज्य सरकार के विभागों, निगमों, निकायों के कर्मचारी महासंघों और कर्मचारी संयुक्त परिषदों के तत्वाधान में 24 मार्च को राजधानी, लखनऊ में सरोजिनी नायडू पार्क के पास बी.एन. सिंह प्रतिमा स्थल पर कर्मचारियों का विशाल प्रदर्शन एवं रैली होगी। रैली बिजली कर्मचारियों की हाल में […]

Read More
Central UP Religion

मां चन्द्रघण्टा की पूजा से होती है हर कामना पूर्ण: आचार्य शिव मोहन महराज

बाराबंकी। आचार्य शिव मोहन महराज अपने भक्त गणों से कहते हैं कि नवरात्रि के तीसरे दिन माता चन्द्रघण्टा की पूजा की जाती हैं। माता चन्द्रघण्टा का स्वरूप परम शान्तिदायक और कल्याण कारी है इस लिए कहा जाता है। हमे पवित्र विग्रह को ध्यान में रख कर साधना करनी चाहिए। देवी का ध्यान हमारे इहलोक और […]

Read More
Central UP

भारतीय हिंदी परिषद कार्यकारिणी का गठन

लखनऊ। भारतीय हिंदी परिषद प्रयागराज के कवयित्री वहीजा बाई उत्तर महाराष्ट्र विश्वविद्यालय जलगांव महाराष्ट्र में दिनांक 19-20 मार्च को आयोजित 46वें अधिवेशन में लखनऊ विश्वविद्यालय हिंदी विभाग के आचार्य प्रो. पवन अग्रवाल भारतीय हिंदी परिषद के सभापति निर्वाचित किए गए हैं। भारतीय हिंदी परिषद की स्थापना इलाहाबाद विश्वविद्यालय के तत्कालीन हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ धीरेंद्र वर्मा […]

Read More