सोनौली: रामजानकी चौक से नगर भ्रमण को निकला शिव भक्तों का भब्य बाइक जुलूस

उमेश तिवारी

नौतनवां/महराजगंज। श्रीराम जानकी मंदिर के वार्षिकोत्सव एवं मंदिर प्रांगण में नवनिर्मित बाघम्बरधारी भगवान भोले नाथ जी के स्थापना के मौके पर युवा शिव भक्तों ने आज भगवा ध्वज के साथ नगर भ्रमण व धर्म स्थापना हेतु बाइक रैली निकाली, वहीं आज पूरा नगर हर हर महादेव एवं बाघम्बरधारी भगवानः भोले नाथ की जयकारों से गूंज उठा। बताते चले कि, करीब तीन बजे से ही नगर के विभिन्न वार्डो के सैकड़ों युवा धर्म प्रेमी शिव भक्त मन्दिर परिषर में अपने अपने बाइक लेकर उपस्थित हो गए, मंदिर पहुंचे बाइक पर भगवा ध्वज को बांधते हुए लोगों ने हर हर महादेव के नारे लगाए।

सबसे पहले रामजानकी मन्दिर के महंत बाबा शिवनारायण जी महाराज ने बाइक रैली को नगर भ्रमण के लिए रवाना किया, इस दौरान युवा वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव जायसवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता कृपाशंकर कान्दू ने बाइक रैली के स्वागत में मुख्य रूप से नजर आए। इस मौके पर मुख्य रूप से भाजपा जिला सहसंयोजक रवि वर्मा, आईटी सेल के धर्मेन्द्र जायसवाल, कृष्णा जायसवाल, पुजारी शिवम दास, रिंंकू दूबे, जितेन्द्र मणि त्रिपाठी, कुलदीप पाठक, अमन मद्धेशिया, मुकेश मद्धेशिया आदि की भूमिका सराहनीय रही।

Central UP Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

बिजली कर्मियों के उत्पीड़न के विरोध में राज्य सरकार व निगमों के कर्मचारी 24 मार्च को करेंगे विशाल रैली

रैली में आन्दोलन के अगले चरण का ऐलान होगा लखनऊ। राज्य सरकार के विभागों, निगमों, निकायों के कर्मचारी महासंघों और कर्मचारी संयुक्त परिषदों के तत्वाधान में 24 मार्च को राजधानी, लखनऊ में सरोजिनी नायडू पार्क के पास बी.एन. सिंह प्रतिमा स्थल पर कर्मचारियों का विशाल प्रदर्शन एवं रैली होगी। रैली बिजली कर्मचारियों की हाल में […]

Read More
Central UP Religion

मां चन्द्रघण्टा की पूजा से होती है हर कामना पूर्ण: आचार्य शिव मोहन महराज

बाराबंकी। आचार्य शिव मोहन महराज अपने भक्त गणों से कहते हैं कि नवरात्रि के तीसरे दिन माता चन्द्रघण्टा की पूजा की जाती हैं। माता चन्द्रघण्टा का स्वरूप परम शान्तिदायक और कल्याण कारी है इस लिए कहा जाता है। हमे पवित्र विग्रह को ध्यान में रख कर साधना करनी चाहिए। देवी का ध्यान हमारे इहलोक और […]

Read More
Central UP

भारतीय हिंदी परिषद कार्यकारिणी का गठन

लखनऊ। भारतीय हिंदी परिषद प्रयागराज के कवयित्री वहीजा बाई उत्तर महाराष्ट्र विश्वविद्यालय जलगांव महाराष्ट्र में दिनांक 19-20 मार्च को आयोजित 46वें अधिवेशन में लखनऊ विश्वविद्यालय हिंदी विभाग के आचार्य प्रो. पवन अग्रवाल भारतीय हिंदी परिषद के सभापति निर्वाचित किए गए हैं। भारतीय हिंदी परिषद की स्थापना इलाहाबाद विश्वविद्यालय के तत्कालीन हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ धीरेंद्र वर्मा […]

Read More