मौनी अमावस्या के दिन स्नान करने से इन राशियों का चमकेगा भाग्य

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता


मेष : समय से पहले और भाग्य से ज्यादा किसी को नहीं मिलता। अपनी बारी का इंजतार करें। संतान के सहयोग से कार्य पूरे होंगे। नए लोगों से संपर्क बनेगा जो भविष्य में लाभदायक रहेगा। वाहन सुख संभव है। मन में प्रसन्नता रहेगी। समय पर कार्य न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा।

वृषभ : जो लोग दूसरे के लिए मांगते हैं, उन्हें कभी अपने लिए नहीं मागना पड़ता। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। किसी के बहकाने से सपने संबंध तोडऩे से बचें। पैर में चोट लग सकती है। समाज में आपका नाम होगा। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा। विदेश जाने के प्रबल योग बन रहे है।

मिथुन : जिन लोगों का सहयोग आप ने किया था। आज वे ही आप से मुंह फेर रहे हैं। बीमारी में दवाई असर नहीं करेगी। बेहतर होगा अपना डॉक्टर बदलें या किसी योग्य व्यक्ति से सलाह लें। नए भवन में जाने के योग है। आजीविका के साधनों में वृद्धि होगी। नए वस्त्रों की प्राप्ति संभव है। मेहनत का फल न मिलने से क्रोध व दु:ख होगा।

कर्क : अपने स्वभाव में परिवर्तन लाना बहुत जरूरी है। कार्यस्थल पर योजना लाभप्रद रहेगी। पड़ोसियों की मदद करना पड़ सकती है। क्रोध की अधिकता से परिजन नाखुश होंगे। शेयर बाजार में निवेश से लाभ होगा। कलह व हानि संभव है। चिंताजनक समाचार मिल सकता है। किसी के निजी झंझटों में न पड़ें। निवेश शुभ रहेगा।

सिंह : किसी के बहकावे में आप बहुत जल्द आ जाते है। समय रहते जरूरी कार्य पूरे करें। निजी जीवन में दूसरों को प्रवेश न दें। पिता के व्यवहार से मनमुटाव होगा। जीवनशैली में परिवर्तन के योग हैं। पुरानी दुश्मनी के चलते विवाद संभव है। जीवनसाथी के साथ मतभेद होगा। आय के नए स्त्रोत हाथ आयेंगे। संतों का सानिध्य प्राप्त होगा।

मौनी अमावस्या आज है, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महाउपाय…

कन्या : सोचे हुए कार्य समय पर होने से मन प्रसन्न रहेगा। अपने वाक् चातुर्य से सभी काम आसानी से करवा लेंगे। कार्यस्थल पर अपनी अलग पहचान स्थापित करेंगे। प्रेम-प्रसंग के चलते मन उदास होगा। शरीर कष्ट रह सकता है। कार्य की अधिकता रहेगी। संतान की उन्नति से खुश होंगे। शुभ समाचार मिलेंगे, लाभ होगा।

तुला : आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। जीवनशैली में आय परिवर्तन से खुश होंगे। आजीविका के नए स्रोत स्थापित होंगे। पारिवारिक सौहार्द बना रहेगा। मांगलिक समारोह में सक्रिय भूमिका रहेगी। राजकीय कोप का सामना कर पड़ सकता है, सावधान रहें। वाणी पर नियंत्रण रखें। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी।

वृश्चिक : अपने हिसाब से जिन्दगी जिना पसंद रहेगा। जो लोग आप के कार्यों की सराहना करते थे। वे आप का विरोध करेंगे। भवन भूमि के विवादों का अंत होगा। पिता के व्यवसाय में रुचि कम रहेगी। आप की भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। धर्म से जुड़ी यात्रा सफल रहेगी। विवेक से कार्य करें।

 

धनु : समय रहते अपने कार्य पूर्ण करें। पारिवारिक लोगों का सहयोग न मिलने से कार्य प्रभावित होंगे। घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें, तो पारिवारिक तनाव खत्म होगा। फैक्ट्री में प्रवेश द्वार पर पंचमुखी हनुमान की तस्वीर लगायें, चमत्कारिक लाभ होगा। परिवार में किसी समारोह की रूपरेखा बनेगी। बड़े खर्च सामने आएंगे।

मकर : व्यस्तता के कारण सेहत को न भूलें। अपने जीवनसाथी से नम्रता से बात करें और आपकी दोनों की वार्तालाप में स्नेह झलके न कि बनावटी बातें करें। वाणी में मधुर रहें। यात्रा के योग हैं। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। चिंता, भय व तनाव का वातावरण रहेगा। पिता के साथ मतभेद संभव है। व्यावसायिक बकाया वसूली होगी।

कुम्भ : सेहत को नजरअंदाज न करें। आनावाश्यक किसी को परेशान करना अच्छी बात नही है। मेहमानों की खातिरदारी करनी पड़ेगी। रुके हुए कार्य अपने अच्छे संपर्कों से पूरे होंगे। बहनों के विवाह की चिंता रहेगी। अस्वस्थता रहेगी। संतान के विवाह की चिंता बढ़ेगी। यात्रा सफल रहेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे।

मीन : जल्दबाजी में किये फैसलों से भारी नुकसान हो सकता है। परिवार में आप की बातों को सुना जायेगा। धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। परीक्षा परिणाम अनुकूल रहेंगे।  प्रेम प्रसंग में टकराव संभव है। व्यापार में नई योजनाएं बनेंगी। जो लाभान्वित करेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा।

Astrology

कुंडली में इन भावों में बैठे हों बुध तो आप बनेंगे बुद्धिमान और मिलेगी सफलता

बुध को ज्योतिष में बुद्धि, एकाग्रता, वाणी, त्वचा, सौंदर्य आदि का कारक ग्रह माना गया है। साथ ही इनको ग्रहों का राजकुमार का दर्जा प्राप्त है। स्वाभाविक है जब आपकी बौद्धिक क्षमता अच्छी होगी तो आप तार्किक भी होंगे और समझदार भी। लेकिन अच्छी बुद्धि और तार्किक क्षमता आपको तब ही प्राप्त होती है जब […]

Read More
Astrology

आज का राशिफल व पंचांग

07 मई, 2024, मंगलवार आज और कल का दिन खास **************** 07 मई 2024 : पितृकार्य अमावस्या आज। 07 मई 2024 : गुरुदेव रविन्द्रनाथ टैगोर जयंती आज। 07 मई 2024 : विश्व अस्थमा दिवस आज। 08 मई 2024 : श्री शुकदेव जयंती कल। 08 मई 2024 : विश्व रेडक्रॉस दिवस कल। 08 मई 2024 : […]

Read More
Astrology

इन राशियों को आज मिल रहा है सितारों का जबरदस्त साथ, जानें आज का राशिफल एवं पंचांग

यदि आपको भी नहीं मिल रहा है भाग्य का साथ तो जरूर पढ़ें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे… आज का राशिफल व पंचांग- 5 मई, 2024, रविवार राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद आज और कल का दिन खास 05 मई 2024 : संत सेन जयंती आज। 05 मई 2024 : विश्व हास्य दिवस […]

Read More