बिहार जहरीली शराब कांड का मास्टरमाइंड दिल्ली के द्वारका से गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने हाल ही में बिहार में जहरीली शराब कांड में कथित रूप से शामिल मास्टरमाइंड व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसमें कम से कम 80 लोगों की जान चली गई थी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने अनुसार जहरीली शराब से लोगों की जान लेने वाले मास्टमाइंड की पहचान रामबाबू महतो के रूप में हुई है। बिहार में कथित तौर पर जहरीली शराब कांड के मास्टरमाइंड को दिल्ली के द्वारका इलाके से गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस ने बयान में कहा है कि महतो सारण जिले के मशरक पुलिस थाना और इसुआपुर थाने में दर्ज दो मामलों में आरोपी है।

जहरीली हादसे के बाद महतो बिहार से फरार होकर दिल्ली आ गया था। दिल्ली पुलिस को सूचना मिली कि महतो यहां कहीं छिपा हुआ है। इसमें कहा गया है कि निगरानी और विशिष्ट जानकारी के आधार पर आरोपी को पुलिस टीम ने शुक्रवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ सात से ज्यादा अपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस ने कहा कि उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है और आगे की कार्रवाई के लिए महतो की गिरफ्तारी की जानकारी बिहार पुलिस के साथ साझा की गई है। पुलिस ने बताया कि मास्टमाइंड महतो किसान परिवार से है और परिवार में चार भाई और दो बहनें हैं। उसके परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। बिहार में हालांकि शराबबंदी के कारण उसे जल्दी और आसानी से पैसा कमाने की सूझी। वह कथित तौर पर नकली शराब बनाने और उसकी बिक्री करने में लग गया। (वार्ता)

Delhi

भारत की समग्र राष्ट्रीय शक्ति में योगदान देंगी बजट की प्राथमिकताएं: जयशंकर

नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मंगलवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को एक ऐसा बजट पेश करने के लिए बधाई दी, जो विकसित भारत के लक्ष्य को आगे बढ़ाता है और एनडीए सरकार को लगातार तीसरी बार सत्ता में लाने वाले लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करता है। उन्होंने कहा कि बजट […]

Read More
Delhi

लोकसभा चुनाव में हार के बाद उत्तर प्रदेश में बढ़ी योगी आदित्यनाथ की मुश्किलें, नेतृत्व परिवर्तन की लगी अटकलें

नौकरशाही पर निरंकुश और अराजक होने का आरोप नया लुक ब्यूरो, नयी दिल्ली : लोकसभा चुनाव में उत्तरप्रदेश में भाजपा को तगड़ा झटका लगने के बाद अब राज्य की सियासत गर्मा गई है। नतीजों के बाद भाजपा के अंदरखाने की राजनीति में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ विरोध के सुर बुंलद हो गए है। योगी […]

Read More
Delhi

बिम्सटेक सम्मेलन: भारत का ‘पड़ोसी प्रथम’ और ‘एक्ट ईस्ट’ नीति पर जोर

नई दिल्ली। बिम्सटेक के विदेश मंत्रियों के दो दिवसीय सम्मेलन का यहां शुक्रवार को समापन हुआ, जिसमें भारत ने अपनी ‘पड़ोसी प्रथम’ और ‘एक्ट ईस्ट’ नीति के साथ ही सागर दृष्टिकोण पर फोकस किया। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने 7 पड़ोसी देशों के संगठन बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग के लिए बंगाल की खाड़ी […]

Read More