- संजय निषाद ने तीन सीटों पर ठोकी ताल, अनुप्रिया पटेल ने दिया नया नारा
- प्रयागराज में अपना दल (एस) की विजय संकल्प रैली के जरिए अनुप्रिया पटेल का शक्ति प्रदर्शन
- निषाद पार्टी मिर्जापुर मंडल की तीन विधानसभा सीटों पर लड़ेगी चुनाव
नया लुक ब्यूरो
Prayagraj: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। NDA के सहयोगी दलों ने भी अपनी चुनावी तैयारियों और राजनीतिक ताकत का प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में निषाद पार्टी के अध्यक्ष और मंत्री संजय निषाद ने मिर्जापुर मंडल की तीन विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। वहीं, प्रयागराज में अपना दल (एस) की विजय संकल्प रैली के जरिए केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने पार्टी की ताकत दिखाई और कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारी का संदेश दिया।
मंत्री संजय निषाद ने ऐलान किया कि निषाद पार्टी मिर्जापुर मंडल की तीन विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने बताया कि 13 जनवरी 2027 को लखनऊ में निषाद समाज की बड़ी रैली आयोजित की जाएगी। इस रैली में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी अपना अंतिम फैसला सुनाएगी। संजय निषाद के इस ऐलान को आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की सीटों पर दावेदारी के तौर पर देखा जा रहा है।
अनुप्रिया पटेल ने प्रयागराज में किया शक्ति प्रदर्शन
दूसरी ओर, प्रयागराज में अपना दल (एस) की विजय संकल्प रैली आयोजित की गई। केंद्रीय मंत्री और पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने रैली के माध्यम से पार्टी की ताकत का प्रदर्शन किया। रैली में NDA के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का दावा किया गया।
)
अनुप्रिया पटेल
‘हर हाथ में झंडा, हर दिल में जज्बात’ का दिया नारा
विजय संकल्प रैली के मंच से अनुप्रिया पटेल ने पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए नया नारा भी दिया। उन्होंने कहा, ‘हर हाथ में झंडा, हर दिल में जज्बात और हर जुबान पर सिर्फ अपना दल जिंदाबाद’। इस नारे के जरिए उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी के प्रति एकजुटता और संगठन को मजबूत करने का संदेश दिया।
सहयोगी दलों ने शुरू की 2027 की तैयारी
एक तरफ संजय निषाद ने विधानसभा सीटों पर अपनी पार्टी की दावेदारी पेश की है, तो दूसरी तरफ अनुप्रिया पटेल ने विजय संकल्प रैली के जरिए अपना दल (एस) की चुनावी सक्रियता दिखाई है। दोनों सहयोगी दलों की गतिविधियों से साफ है कि 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर NDA के घटक दल अभी से अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने और संगठन को सक्रिय करने में जुट गए हैं। अब निगाहें 13 जनवरी को लखनऊ में होने वाली निषाद समाज की रैली और NDA में सीटों के बंटवारे को लेकर होने वाले फैसलों पर रहेंगी।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
गीडा में 17,650 करोड़ का निवेश, सपा के बूचड़खाना प्रस्ताव पर योगी का निशाना
हुसैनगंज में शादी की जिद पर युवक ने परिवार पर फेंका तेजाब
मेरठ में दहेज लोभियों को लड़की वालों का करारा जवाब
