GT Road: दिल्ली और गाजियाबाद के बीच रोजाना सफर करने वाले लाखों वाहन चालकों के लिए राहत भरी खबर है। GT रोड पर ट्रैफिक जाम की समस्या कम करने के लिए दिलशाद गार्डन से कश्मीरी गेट तक के हिस्से को सिग्नल फ्री बनाने की योजना तैयार की गई है। इस योजना के लागू होने से रोजाना करीब एक से डेढ़ लाख वाहनों की आवाजाही आसान होने की उम्मीद है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस और लोक निर्माण विभाग (PWD) मिलकर इस योजना पर काम कर रहे हैं। इसके तहत सड़क पर मौजूद कुछ ट्रैफिक सिग्नल हटाए जाएंगे और उनकी जगह यू-टर्न तथा पैदल यात्रियों के लिए फुट ओवरब्रिज बनाए जाएंगे। इसका मकसद वाहनों को बार-बार रुकने से बचाना और सड़क पर यातायात को सुचारु बनाए रखना है।
दिलशाद गार्डन में हटेंगे दो ट्रैफिक सिग्नल
योजना के तहत दिलशाद गार्डन इलाके में दो ट्रैफिक सिग्नल हटाने की तैयारी है। इन चौराहों के आसपास यू-टर्न विकसित किए जाएंगे, ताकि वाहन बिना मुख्य सड़क पर ट्रैफिक रोके दूसरी दिशा में जा सकें। इससे जीटी रोड पर वाहनों की रफ्तार बनाए रखने में मदद मिलेगी। वहीं, वेलकम इलाके में पैदल यात्रियों की सुविधा के लिए फुट ओवरब्रिज बनाया जाएगा। इसके निर्माण पर करीब 3.9 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। पुल में लिफ्ट की सुविधा भी होगी, जिससे बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को सड़क पार करने में आसानी होगी।

योजना का ट्रायल शुरू
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की पूर्वी रेंज की DCP श्वेता सिंह चौहान के मुताबिक, PWD के साथ मिलकर इस योजना का ट्रायल किया जा रहा है। झिलमिल चौक और चिंतामणि चौक पर मौजूद ट्रैफिक सिग्नल हटाने की योजना है। इन बदलावों के बाद दिलशाद गार्डन से कश्मीरी गेट तक जीटी रोड को सिग्नल फ्री बनाने का रास्ता साफ हो सकता है।
GT रोड दिल्ली को गाजियाबाद से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग है। इस सड़क पर सुबह और शाम के व्यस्त समय में वाहनों का भारी दबाव रहता है। खासकर दिलशाद गार्डन और चिंतामणि चौक के आसपास अक्सर लंबा जाम लग जाता है।
कई फ्लाईओवर से होकर गुजरेंगे वाहन
दिलशाद गार्डन से आगे वाहन चालकों को शाहदरा फ्लाईओवर, वेलकम फ्लाईओवर, सीलमपुर और शास्त्री पार्क फ्लाईओवर से होते हुए कश्मीरी गेट पहुंचना पड़ता है। सिग्नल हटने से इस पूरे कॉरिडोर में बार-बार रुकने की समस्या कम हो सकती है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
रामगढ़ सड़क हादसे में 13 की मौत, PM ने जताया दुख
पं. हरिशंकर ने “विधायक निधि” के विना भी 13 वर्षों तक किया चिल्लूपार का विकास
भाग्य, समृद्धि और शांति के प्रतीक हैं हथेली पर बने चतुर्भुज
