महिला आरक्षण का विरोध करने वालों को महिलाएं याद रखेंगी: केशव मौर्य

Lucknow: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक को लेकर विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने वाले राजनीतिक दलों को देश की महिलाएं कभी नहीं भूलेंगी। आधी आबादी को संसद और विधानसभाओं में उचित प्रतिनिधित्व दिलाने के इस प्रयास में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी समेत सभी विपक्षी दलों को सहयोग करना चाहिए। यह किसी राजनीतिक दल का नहीं, बल्कि महिलाओं के अधिकार और देश के लोकतंत्र को मजबूत करने का विषय है।

शनिवार को लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास सात कालिदास मार्ग पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए केशव मौर्य ने 132वें संविधान संशोधन विधेयक को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी मिलने का स्वागत किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्रिमंडल को बधाई देते हुए कहा कि यह महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने महिलाओं को विधायी संस्थाओं में पर्याप्त प्रतिनिधित्व मिलने के रास्ते में बाधाएं खड़ी की हैं।

यूपी में लोकसभा की सीटें 80 से बढ़कर 120 होने का प्रस्ताव

डिप्टी CM ने बताया कि प्रस्तावित व्यवस्था के तहत 2027 की जनगणना का इंतजार किए बिना 2011 की जनगणना के आंकड़ों को आधार बनाकर परिसीमन और महिला आरक्षण लागू करने का प्रस्ताव है। इसकी शुरुआत 2029 के लोकसभा चुनाव से किए जाने की बात कही गई है। उन्होंने बताया कि प्रस्ताव के अनुसार लोकसभा की अधिकतम सदस्य संख्या 550 से बढ़ाकर 850 और विधानसभा की अधिकतम सदस्य संख्या 500 से बढ़ाकर 650 की जा सकती है। उत्तर प्रदेश में लोकसभा की मौजूदा 80 सीटें बढ़कर 120 हो जाएंगी। वहीं, विधानसभा की 403 सीटें बढ़कर लगभग 605 होने का प्रस्ताव है। इससे प्रदेश को 40 अतिरिक्त सांसद और करीब 202 अतिरिक्त विधायक मिल सकते हैं।

ये भी पढें

यूपी में 120 लोकसभा सीटें, बदलेगा सियासी गणित

33 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए होंगी आरक्षित

केशव मौर्य ने कहा कि प्रस्तावित व्यवस्था के तहत लोकसभा और विधानसभाओं में कुल सीटों का 33 प्रतिशत महिलाओं के लिए आरक्षित किया जाएगा। इसमें अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की महिलाओं के लिए भी आरक्षण की व्यवस्था होगी। इससे महिलाओं के साथ ही दलितों, पिछड़ों, वंचित वर्गों और युवाओं को राजनीति में आगे बढ़ने के अधिक अवसर मिलेंगे। उन्होंने दावा किया कि परिसीमन की नई व्यवस्था को 2051 तक स्थिर रखने के प्रस्ताव से राज्यों के मौजूदा सापेक्ष प्रतिनिधित्व का अनुपात सुरक्षित रहेगा। इससे जनसंख्या नियंत्रण के प्रयासों में आगे रहे राज्यों के हितों पर भी प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा।

राहुल-अखिलेश समेत विपक्षी नेताओं से समर्थन की अपील

उप मुख्यमंत्री ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और सांसद डिंपल यादव से विधेयक का विरोध नहीं करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी दलों को राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर महिलाओं के अधिकारों के समर्थन में खड़ा होना चाहिए। मौर्य ने विपक्षी दलों से 30 नवंबर से शुरू होने वाले संसद सत्र में विधेयक के पक्ष में मतदान करने और इसे दो-तिहाई बहुमत से पारित कराने में सहयोग देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण का विरोध करने वाले दलों को देश की महिलाएं जरूर याद रखेंगी।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

अफगानिस्तान के स्कूल के पास भीषण धमाका, छह छात्रों की मौत, 97 घायल

मदरसों में अब शुक्रवार को नहीं मिलेगी छुट्टी, सरकार का नया आदेश

यूपी में 120 लोकसभा सीटें, बदलेगा सियासी गणित

 

 

UP Delimitation
Politics Uttar Pradesh

यूपी में 120 लोकसभा सीटें, बदलेगा सियासी गणित

UP Delimitation: उत्तर प्रदेश की राजनीति में आने वाले समय में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। केंद्र सरकार की ओर से परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े प्रस्तावित विधेयकों को कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद प्रदेश में इसके संभावित असर को लेकर चर्चा तेज हो गई है। प्रस्ताव के तहत देश के […]

Read More
UP Election 2027
Politics

अखिलेश के मैनिफेस्टो से कांग्रेस की बढ़ी चुनौती

UP Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने चुनावी वादे सामने रखकर राजनीतिक माहौल बनाना शुरू कर दिया है। वहीं, सहयोगी दल कांग्रेस अब अपनी चुनावी रणनीति को लेकर असमंजस में नजर आ रही है। सपा के पहले ही […]

Read More
President Murmu
homeslider National Politics

समुद्री सुरक्षा को लेकर राष्ट्रपति का बड़ा संदेश

President Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि समुद्री मार्गों की सुरक्षा केवल देश की सीमाओं की रक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका सीधा संबंध आर्थिक विकास और आम नागरिकों के जीवन से भी है। आज के दौर में वैश्विक व्यापार का बड़ा हिस्सा समुद्री रास्तों के जरिए होता है। ऐसे में समुद्री […]

Read More