School explosion: अफगानिस्तान के उत्तर-पूर्वी प्रांत कुनार में शनिवार सुबह एक भीषण धमाके से हड़कंप मच गया। प्रांत के अंदार सेर इलाके में एक मिडिल स्कूल के पास हुए इस विस्फोट में कम से कम छह छात्रों की मौत हो गई, जबकि 97 अन्य घायल हो गए। घायलों में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे शामिल हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, धमाका स्कूल के पास स्थित एक घर में हुआ, जहां खनन के काम में इस्तेमाल होने वाला डायनामाइट जमा करके रखा गया था।
कुनार प्रांतीय अस्पताल के प्रमुख मावला दाद ने न्यूज चैनल ‘अल जजीरा’ को बताया कि हादसे में अब तक छह छात्रों की मौत की पुष्टि हुई है और 97 लोग घायल हैं। उन्होंने कहा कि ये आंकड़े शुरुआती हैं। राहत और बचाव कार्य के साथ घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। अधिकारियों को आशंका है कि जांच और जानकारी जुटाने के बाद मृतकों और घायलों की संख्या में बदलाव हो सकता है।
घर में रखा था खनन के काम में इस्तेमाल होने वाला डायनामाइट
कुनार प्रांत के सूचना एवं संस्कृति निदेशक मावलावी समी-उल-हक के मुताबिक, धमाका शनिवार सुबह करीब 10 बजे अंदार सेर इलाके में एक मिडिल स्कूल के पास स्थित एक घर में हुआ। बताया जा रहा है कि यह घर खनन के काम से जुड़े लोगों का था। यहां खनन में इस्तेमाल होने वाला डायनामाइट जमा करके रखा गया था। शुरुआती जानकारी के अनुसार, इसी विस्फोटक के कारण धमाका हुआ। हालांकि, विस्फोट की सटीक वजह और घटनाक्रम को लेकर अभी विस्तृत जांच की जा रही है। धमाके के तुरंत बाद जांच टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं और मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
ये भी पढें
मदरसों में अब शुक्रवार को नहीं मिलेगी छुट्टी, सरकार का नया आदेश
पाकिस्तान सीमा से सटे इलाके में जांच तेज
कुनार प्रांत पाकिस्तान की सीमा के पास स्थित है। धमाके के बाद स्थानीय प्रशासन और जांच एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। टीमें घटनास्थल से जानकारी जुटा रही हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि विस्फोट किन परिस्थितियों में हुआ और इसमें सुरक्षा संबंधी कोई लापरवाही तो नहीं हुई।
अफगानिस्तान में पहले भी स्कूलों को बनाया गया निशाना
अफगानिस्तान में स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों पर धमाकों की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं। इससे पहले अगस्त में काबुल के एक स्कूल में हैंड ग्रेनेड से धमाका होने की खबर आई थी, जिसमें 40 से अधिक बच्चों की मौत का दावा किया गया था। वहीं, काबुल के दश्त-ए-बारची इलाके में भी कई घातक हमले हो चुके हैं। मई 2021 में इसी इलाके में एक गर्ल्स स्कूल के बाहर कार बम धमाका हुआ था। इस हमले में करीब 90 लोगों की जान चली गई थी, जबकि सैकड़ों लोग घायल हुए थे। इस्लामिक स्टेट (IS) ने दश्त-ए-बारची में हुए कई हमलों की जिम्मेदारी ली थी।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
मदरसों में अब शुक्रवार को नहीं मिलेगी छुट्टी, सरकार का नया आदेश
BSNL का शानदार ऑफर! सालभर से ज्यादा चलेगा रिचार्ज, अभी मिल रहे हैं 30 दिन एक्स्ट्रा
बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर, मां-बेटे समेत चार की मौत
अखिलेश के मैनिफेस्टो से कांग्रेस की बढ़ी चुनौती
