प्रयागराज के अल्लापुर में सैलून के अंदर अरविंद की गोली मारकर हत्या

Lucknow

इलाके में फैली दहशत, घटना को अंजाम देने के बाद कातिल फरार

ए अहमद सौदागर

Lucknow: यूपी में संगीन वारदात होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। प्रयागराज जिले के अल्लापुर क्षेत्र में गुरुवार शाम गैंगवॉर में असलहों से लैस बदमाशों ने सैलून में बाल कटवा रहे अरविंद पासी को गोलियों से छलनी कर दिया। गोली लगते ही उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जान लेने के बाद हत्यारे फायरिंग करते हुए मौके से भाग निकले। मामले की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस इसे पुरानी रंजिश मानकर पड़ताल कर रही है। शूटरों की तलाश में स्थानीय पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच को भी लगाया गया है।
जानाकारी के मुताबिक प्रयागराज जिले के अल्लापुर क्षेत्र स्थित पूरा दलेल निवासी अरविंद पासी गुरुवार शाम करीब साढ़े छह बजे बांघरी बरी रोड पर यूको बैंक चौराहे के पास एक सैलून के भीतर बाल कटवा रहे थे।

 

बताया जा रहा है कि इसी दौरान असलहों से लैस बदमाशों ने सैलून में धावा बोलकर ताबड़तोड़ फायरिंग झोंकनी शुरू कर दी। गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और आनन-फानन में घायल को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस हत्या के पीछे पुरानी रंजिश को लेकर जांच-पड़ताल कर रही है। हत्यारों की तलाश में पुलिस की तीन टीमें लगाई गई है।

सैलून में धावा बोलकर कई राउंड बरसाईं गोलियां

अल्लापुर क्षेत्र में रहने वाले अरविंद पासी पुत्र किशुन लाल गुरुवार शाम सैलून में बाल कटवाने के लिए बैठे थे। बताया जा रहा है कि तभी बंदूकधारी शूटर सैलून में दाखिल हुए। वहां पर मौजूद लोग कुछ समझ पाते कि बदमाशों ने अरविंद पासी के ऊपर गोलियों की बौछार कर लहुलुहान कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे घरवालों ने अपने समर्थकों के साथ हंगामा शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि पुलिस कार्रवाई का आश्वासन देकर किसी तरह उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने अरविंद की शरीर में सटाकर छह गोलियां मारी फिर असलहा लहराते हुए मौके से भाग निकले।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

योगी का अखिलेश से सवाल- 30 लाख नौकरियां कहां से देंगे?

‘पॉकेट नॉवेल’ से विजय सेतुपति की पहली झलक ने बढ़ाई उत्सुकता

उत्तर प्रदेश पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

 

 

Lucknow
Crime News

जानकीपुरम: नकली पिस्टल लहराने वाले दो युवक गिरफ्तार

पुलिस का दावा नकली पिस्टल से कर रहे थे फायरिंग पुलिस को इनके पास से नकली पिस्टल बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow: असलहा असली हो या फिर नकली हाथ में लेकर लहराने का सिलसिला थम नहीं रहा है। इनका कहर लगातार देखने को मिल रहा है। एक-दूसरे को दम-खम दिखाने के सरेराह और सरे शाम […]

Read More
Crime News Lucknow Uttar Pradesh

बीकेटी में एक व्यक्ति की सिर कूचकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी

माथे पर काटने का तो सिर के पीछे गहरे चोट के निशान आउटर रिंग रोड पर स्थित मामपुर गांव के पास हुई घटना का मामला शव की पहचान नहीं हो सकी, पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ छानबीन में जुटी ए अहमद सौदागर Lucknow: राजधानी लखनऊ में हत्या कर शव फेंकें जाने का सिलसिला थम नहीं […]

Read More
Road Accident
Crime News

बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर, मां-बेटे समेत चार की मौत

Road Accident: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। छजलैट थाना क्षेत्र में लदावली गांव के पास मुरादाबाद डिपो की रोडवेज बस और खाली ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में मां-बेटे समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हो गए। […]

Read More