UP Politics: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भाजपा को सत्ता से बाहर करने के लिए विपक्षी दलों के बीच गठबंधन की चर्चाएं जारी हैं, लेकिन सीटों के बंटवारे को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के बीच मतभेद सामने आने लगे हैं। कांग्रेस सांसद और उत्तर प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद ने सीट शेयरिंग के मुद्दे पर पार्टी का रुख साफ करते हुए कहा है कि कांग्रेस अपने राजनीतिक अस्तित्व से समझौता नहीं कर सकती।
इमरान मसूद ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस का उद्देश्य केवल चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि संगठन को मजबूत करना और प्रदेश की राजनीति में अपनी स्वतंत्र पहचान कायम रखना भी है। 60 सीटों पर समझौते की संभावना को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि पार्टी को इतनी सीमित सीटों पर ही चुनाव लड़ना है तो फिर चुनाव लड़ने का फायदा क्या होगा? उनके इस बयान को सपा के साथ सीटों के बंटवारे को लेकर कांग्रेस की असहमति के तौर पर देखा जा रहा है।
BSP के साथ गठबंधन पर क्या बोले इमरान मसूद?
बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन की संभावनाओं पर भी इमरान मसूद ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मायावती एक बड़ी राजनीतिक नेता हैं और गठबंधन को लेकर फैसला करने का अधिकार उन्हीं के पास है। उनके इस बयान से साफ है कि कांग्रेस बसपा के साथ संभावित राजनीतिक समीकरणों को लेकर जल्दबाजी में कोई टिप्पणी नहीं करना चाहती।
सपा के रवैये पर भी उठाए सवाल
इमरान मसूद ने समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि विपक्ष की असली लड़ाई भाजपा को सत्ता से हटाने की है, लेकिन गठबंधन में सभी सहयोगी दलों को बराबर सम्मान और महत्व मिलना चाहिए।
उन्होंने कहा कि गठबंधन में कोई भी दल भिखारी नहीं होता, बल्कि सभी सहयोगी होते हैं। ऐसे में प्रत्याशियों की सूची भी साझा रूप से जारी की जानी चाहिए। केवल एक पार्टी की ओर से उम्मीदवारों का ऐलान करना गठबंधन की भावना के अनुरूप नहीं है। उन्होंने सपा से यह स्पष्ट करने को कहा कि उसकी प्राथमिकता BJP से मुकाबला करना है या कांग्रेस के साथ राजनीतिक खींचतान करना।
घोषणापत्र लॉन्च के निमंत्रण पर भी दी प्रतिक्रिया
सपा के घोषणापत्र लॉन्च कार्यक्रम में शामिल होने के निमंत्रण को लेकर पूछे जाने पर इमरान मसूद ने कहा कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि घोषणापत्र और उम्मीदवारों की सूची समाजवादी पार्टी का विषय है, इसलिए इस बारे में सवाल भी उसी पार्टी से किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि गठबंधन में सामान्य तौर पर संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस और साझा रणनीति के जरिए फैसलों की जानकारी दी जाती है।
26 सीटों के प्रस्ताव पर कांग्रेस में नाराजगी
दरअसल, सीटों के बंटवारे को लेकर सपा और कांग्रेस के बीच दो दौर की बातचीत हो चुकी है। खबर के मुताबिक, समाजवादी पार्टी फिलहाल कांग्रेस को 26 सीटें देने पर सहमत बताई जा रही है। कांग्रेस के भीतर इस प्रस्ताव को लेकर एक राय नहीं बन पाई है। पार्टी के कुछ नेताओं का मानना है कि प्रस्तावित सीटों में भी कई ऐसी हैं, जहां भाजपा की स्थिति मजबूत है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
आज किस्मत देगी साथ! इन राशियों को मिलेगा लाभ
हत्यारोपी अनुराग को आजीवन कारावास की कठोर सजा, 12 हजार का जुर्माना
सौम्या और कौशिक परिणय सूत्र में बंधे
