पेपर लीक किया तो 10 साल जेल! महाराष्ट्र सरकार ला रही सख्त कानून

Maharashtra: महाराष्ट्र में भर्ती और प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक, नकल और संगठित धांधली करने वालों की अब खैर नहीं होगी। राज्य सरकार परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए सख्त कानून लागू करने की तैयारी कर रही है। प्रस्तावित नियमों के तहत परीक्षा से जुड़े संगठित अपराधों में शामिल लोगों को 10 साल तक की जेल हो सकती है। वहीं, ऐसे अपराधों में शामिल संस्थानों पर कम से कम 10 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाने और उनकी संपत्ति जब्त करने का भी प्रस्ताव है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नंदन नीलेकणि के साथ हुई बैठक में परीक्षा और भर्ती प्रक्रिया में सुधार से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। इस दिशा में राज्य सरकार द्वारा गठित उच्चस्तरीय समिति ने अपनी दूसरी रिपोर्ट 23 नवंबर 2026 को सरकार को सौंप दी है। रिपोर्ट में पेपर लीक और परीक्षा से जुड़ी संगठित धोखाधड़ी पर रोक लगाने के लिए कई कड़े कानूनी और प्रशासनिक उपाय सुझाए गए हैं।

संगठित अपराध पर 10 साल तक की जेल

समिति की सिफारिशों के मुताबिक, परीक्षाओं से जुड़े संगठित अपराधों में शामिल व्यक्तियों को सात से 10 साल तक की सजा हो सकती है। ऐसे मामलों में शामिल संस्थानों पर कम से कम 10 करोड़ रुपये का जुर्माना और उनकी संपत्ति जब्त करने का प्रावधान प्रस्तावित है। वहीं, परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों का इस्तेमाल करने वाले उम्मीदवारों और अन्य व्यक्तियों को पांच से 10 साल तक की जेल और 50 लाख रुपये तक का जुर्माना हो सकता है। इसके अलावा, परीक्षा में गड़बड़ी करने वाली एजेंसियों पर पांच करोड़ रुपये तक का जुर्माना लगाने और उन्हें आठ साल तक परीक्षा संबंधी गतिविधियों से प्रतिबंधित करने की सिफारिश की गई है।

गंभीर मामलों की जांच के लिए बनेगी STF

परीक्षा से जुड़े अपराधों की जांच वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से कराने का सुझाव दिया गया है। गंभीर मामलों की पड़ताल के लिए विशेष कार्यबल (STF) बनाने और परीक्षा धोखाधड़ी से जुड़े मामलों के जल्द निपटारे के लिए विशेष अदालतें गठित करने की सिफारिश भी की गई है।

ये भी पढें

वैभव सूर्यवंशी ने 53 गेंदों में जड़ा ऐतिहासिक दोहरा शतक

उम्मीदवारों को मिलेगी परीक्षा फीस वापस

समिति ने अभ्यर्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए परीक्षा फीस वापस करने का सुझाव दिया है। इसके तहत परीक्षा में शामिल होने के बाद उम्मीदवारों को उनकी फीस पूरी तरह लौटाने की सिफारिश की गई है। वहीं, जिन अभ्यर्थियों की अस्थायी उत्तर कुंजी पर दर्ज आपत्तियां सही पाई जाएंगी, उन्हें आपत्ति दर्ज कराने के लिए जमा की गई फीस भी वापस मिलेगी। परीक्षा प्रक्रिया को व्यवस्थित करने के लिए अगले साल का वार्षिक परीक्षा कैलेंडर हर साल अक्टूबर तक जारी करने का प्रस्ताव है। उम्मीदवारों के लिए आधार या ‘महा-आईडी’ के माध्यम से एक बार पंजीकरण की सुविधा देने की भी सिफारिश की गई है।

परीक्षा निगरानी के लिए बनेगा कमांड सेंटर

परीक्षा गतिविधियों पर नजर रखने और पूरी प्रक्रिया की निगरानी मजबूत करने के लिए त्रि-स्तरीय ‘कमांड एंड कंट्रोल सेंटर’ बनाने का सुझाव दिया गया है। इसके साथ ही MPSC को समय पर रिक्त पदों की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए एकीकृत मांग-पत्र पोर्टल बनाने की सिफारिश की गई है। सभी सरकारी विभागों को सितंबर के अंत तक भर्ती संबंधी मांगें आयोग को भेजने का सुझाव दिया गया है।

हर जिले में परीक्षा शाखा और वेन्यू बैंक

समिति ने प्रत्येक जिले में जिला कलेक्टर की देखरेख में अलग परीक्षा शाखा बनाने की सिफारिश की है। साथ ही परीक्षा केंद्रों की उपलब्धता और प्रबंधन के लिए ‘वेन्यू बैंक’ तैयार करने का प्रस्ताव है। परीक्षा केंद्रों के चयन और उनके प्रबंधन की जिम्मेदारी जिला कलेक्टरों को सौंपने की बात कही गई है। बढ़ते साइबर खतरों को देखते हुए परीक्षा प्रणाली की सुरक्षा के लिए अलग प्रौद्योगिकी एवं साइबर सिक्योरिटी सेल बनाने की भी सिफारिश की गई है।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र सरकार ने भर्ती परीक्षा प्रणाली में सुधार के लिए चार सितंबर 2026 को उच्चस्तरीय समिति का गठन किया था। अब इसकी दूसरी रिपोर्ट में दिए गए सुझावों पर सरकार का फैसला अहम होगा। यदि इन सिफारिशों को मंजूरी देकर लागू किया जाता है, तो महाराष्ट्र की भर्ती और प्रतियोगी परीक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसका मुख्य उद्देश्य पेपर लीक पर लगाम लगाने के साथ परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता, जवाबदेही और अभ्यर्थियों का भरोसा बढ़ाना है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

वन्यजीव संरक्षण में भारत की पहल, मेडागास्कर के साथ वनतारा ने मिलाया हाथ

वैभव सूर्यवंशी ने 53 गेंदों में जड़ा ऐतिहासिक दोहरा शतक

जियो का धमाका! ₹399 में अनलिमिटेड 4G-5G डेटा, फ्री कॉलिंग और OTT बेनिफिट्स

50 KM की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं, झमाझम बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट

 

 

 

National Politics

अखिलेश यादव पहले भगवान राम से माफी मांगें, फिर काशी-मथुरा जाएं: ब्रजेश पाठक

Brajesh Pathak:  उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आजम खान हों या असदुद्दीन ओवैसी, उत्तर प्रदेश में किसी की भी दाल गलने वाली नहीं है। सपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सनातन धर्म की घोर विरोधी […]

Read More
Environment National

वन्यजीव संरक्षण में भारत की पहल, मेडागास्कर के साथ वनतारा ने मिलाया हाथ

Jamnagar: वन्यजीवों के संरक्षण और लुप्तप्राय प्रजातियों को बचाने की दिशा में वनतारा ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। वनतारा ने मेडागास्कर सरकार के साथ 10 साल का समझौता किया है। इस साझेदारी के तहत विदेशों में जब्त किए गए मेडागास्कर मूल के वन्यजीवों को उनके देश वापस लाने, उनका उपचार कराने और परिस्थितियां अनुकूल […]

Read More
Ranchi
National

बिना DGP बने अगले महीने रिटायर होंगे वरिष्ठ IPS अधिकारी अनिल

रंजन कुमार सिंह Ranchi: झारखंड कैडर के वरिष्ठ IPS अधिकारी अनिल पाल्टा (1990 बैच) 36 वर्षों की बेदाग पुलिस सेवा पूरी करने के बाद अगले महीने सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। वरिष्ठता में सबसे आगे होने के बावजूद उन्हें राज्य का पुलिस महानिदेशक (DGP) बनने का अवसर नहीं मिला और वे बिना DGP बने ही […]

Read More