केशव मौर्य बोले- 2047 तक सत्ता में रहेगी BJP
Lucknow: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें गरीबों, पिछड़ों और दलितों का विरोधी करार दिया। उन्होंने कहा कि इन दलों ने हमेशा गरीबों, वंचितों और शोषितों को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है। इनसे गरीबों के कल्याण और विकास की उम्मीद नहीं की जा सकती। इसके विपरीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने गरीबों को सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता देने का काम किया है।

धार्मिक नारों को लेकर समाजवादी पार्टी की प्रतिक्रिया पर तंज कसते हुए मौर्य ने कहा कि सपा को पहले जय श्रीराम के उद्घोष से परेशानी होती थी और अब राधे-राधे के उद्घोष से भी उसे दिक्कत होने लगी है। उन्होंने कहा कि राधे-राधे केवल एक नारा नहीं, बल्कि श्रद्धा, भक्ति और सनातन संस्कृति की भावना का प्रतीक है। ‘राधे-राधे कमल खिला दे’ कहने पर समाजवादी पार्टी को अपनी पंचर साइकिल दिखाई नहीं दे रही, बल्कि उसे कमल मुरझाया हुआ नजर आ रहा है। यह उसकी सोच और दृष्टि का दोष है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार बनने के बाद देश के लगभग 50 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। यह भारत के विकास और गरीबों के जीवन में आए सकारात्मक बदलाव की ऐतिहासिक उपलब्धि है। विश्व बैंक ने भी इस उपलब्धि की पुष्टि की है। यह सरकार का महज दावा नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर स्वीकार की गई प्रगति है। उन्होंने कहा कि जब सत्ता का ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ इस्तेमाल होता है तो करोड़ों लोगों का जीवन बदला जा सकता है।
मौर्य ने मोदी को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि गरीबों का जीवन और खुशहाल बनाने, परिवारों को आर्थिक रूप से मजबूत करने तथा जरूरतमंदों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास लगातार जारी रहेगा।

उन्होंने भाजपा की राजनीतिक स्थिति पर विश्वास जताते हुए कहा कि कमल पूरी तरह खिला हुआ है और आगे भी खिलता रहेगा। वर्ष 2047 तक समाजवादी पार्टी के सत्ता में आने की कोई संभावना नहीं है और भाजपा सत्ता से बाहर नहीं होने वाली। जनता का अपार विश्वास और आशीर्वाद भाजपा के साथ है। इसी जनसमर्थन के बल पर उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी तीसरी बार भी प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
BJP सांसद रामराव वडकुटे का 72 साल की उम्र में निधन
भगवान कृष्ण को कब और कैसे मिली बांसुरी, जानिए इसके पीछे की रोचक कथा
AMCA से पहले भारत खरीदेगा रूस का Su-75? चीन के J-35 से मुकाबला
