New Delhi: योगगुरु बाबा रामदेव से जुड़ी कंपनी पतंजलि फूड्स लिमिटेड एक बार फिर अपने निवेशकों को डिविडेंड का तोहफा दे सकती है। कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक 26 नवंबर 2026 को होने जा रही है। इस बैठक में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए दूसरे अंतरिम डिविडेंड की घोषणा और मंजूरी पर विचार किया जाएगा।
कंपनी ने इस संबंध में स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दे दी है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि निवेशकों को प्रति शेयर कितना डिविडेंड मिलेगा और इसके लिए रिकॉर्ड डेट क्या होगी। इन सभी बातों पर अंतिम फैसला बोर्ड की बैठक में लिया जाएगा।
लगातार डिविडेंड दे रही कंपनी
पतंजलि फूड्स का डिविडेंड रिकॉर्ड देखें तो कंपनी पिछले कुछ वर्षों से लगातार निवेशकों को लाभांश दे रही है। साल 2022 में कंपनी ने पाँच रुपये प्रति शेयर और 2023 में छह रुपये प्रति शेयर का अंतिम डिविडेंड दिया था। 2024 में कंपनी ने छह रुपये और आठ रुपये प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड घोषित किए। इसके बाद सितंबर 2025 में दो रुपये और नवंबर 2025 में 1.75 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड दिया गया। साल 2026 में भी कंपनी ने अप्रैल में 1.75 रुपये, अगस्त में 1.50 रुपये और 0.80 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड घोषित किए थे।
सितंबर तिमाही में घटा मुनाफा
पतंजलि फूड्स के सितंबर तिमाही के नतीजों में कंपनी का मुनाफा 19 प्रतिशत घटकर 419.76 करोड़ रुपये रह गया। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 516.69 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। हालांकि, कंपनी की कुल आय में बढ़ोतरी हुई। सितंबर तिमाही में कुल आय बढ़कर 11,406.49 करोड़ रुपये पहुंच गई, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 9,850.06 करोड़ रुपये थी। वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में कंपनी का मुनाफा 755.49 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान अवधि के 697.05 करोड़ रुपये से अधिक है।
404 रुपये पर बंद हुआ शेयर
शुक्रवार को पतंजलि फूड्स का शेयर 0.55 प्रतिशत की बढ़त के साथ 404.20 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी के शेयर ने नवंबर 2025 में 586.35 रुपये का 52 सप्ताह का उच्चतम स्तर और जुलाई 2026 में 328.05 रुपये का निचला स्तर दर्ज किया था।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
दिल्ली में बढ़ेगी ठंड, 25 नवंबर तक गिरेगा पारा
DRS से बचे केएल राहुल ने जड़ा शतक, ग्लेन फिलिप्स को पिलाएंगे ड्रिंक्स!
नारी शक्ति और देशभक्ति की अमर मिसाल, झलकारी बाई की जयंती
