अनुभव सिन्हा के सिर से उठा पिता का साया, 95 साल की उम्र में प्रेम गोविंद सिन्हा का निधन

Prem Govind Sinha: फिल्म निर्माता अनुभव सिन्हा के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके पिता प्रेम गोविंद सिन्हा का 95 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने 19 नवंबर को रात करीब नौ बजे मुंबई में अंतिम सांस ली। पिता के निधन से अनुभव सिन्हा गहरे सदमे में हैं। उन्होंने 21 नवंबर की सुबह सोशल मीडिया के जरिए इस दुखद खबर की जानकारी दी और अपने पिता को याद करते हुए एक बेहद भावुक नोट साझा किया। उनके इस पोस्ट ने प्रशंसकों और फिल्म जगत की कई हस्तियों को भावुक कर दिया है।

पिता के जाने से खाली हो गया घर

अनुभव सिन्हा ने इंस्टाग्राम पर अपने पिता की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि उनके जाने के बाद घर अचानक बड़ा और खाली लगने लगा है। उन्होंने अपने नोट में उन छोटी-छोटी बातों का जिक्र किया, जिनकी कमी अब उन्हें हमेशा खलेगी। फिल्ममेकर ने लिखा, “अचानक यूं हुआ कि घर बड़ा लगने लगा और खाली।

अचानक यूं हुआ कि अब उनके साथ कोई नई तस्वीर नहीं होगी। अचानक यूं हुआ कि अब उनके लिए नई मिठाई ढूंढ़ना बंद हो जाएगा। बाकी सब यथावत रहेगा। उनसे प्यार। उनसे बातचीत। सब वैसा ही रहेगा।” अनुभव के इन शब्दों में पिता को खोने का दर्द साफ झलक रहा है। उनके इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स भी भावुक प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

ये भी पढें

दिल्ली में बढ़ेगी ठंड, 25 नवंबर तक गिरेगा पारा

सितारों ने जताया दुख, दी श्रद्धांजलि

अनुभव सिन्हा के पिता के निधन की खबर सामने आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री की कई हस्तियों ने शोक व्यक्त किया। अभिनेत्री दीया मिर्जा, नीना गुप्ता, सुतापा सिकदर, मानव विज और फिल्ममेकर शूजित सरकार समेत कई सितारों ने उनके पोस्ट पर कमेंट कर अपनी संवेदनाएं जाहिर कीं। वहीं, लेखक और निर्माता मुश्ताक शेख ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए प्रेम गोविंद सिन्हा को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा, “रेस्ट इन पीस। आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे। हमारी जिंदगी को इतना प्यार देने के लिए आपका शुक्रिया।”

पिता की जिंदगी से जुड़ा खास किस्सा भी किया याद

अनुभव सिन्हा ने अपने माता-पिता से जुड़ा एक पुराना और बेहद खास किस्सा भी साझा किया। उन्होंने बताया कि उनकी मां अक्सर उन्हें सुनाया करती थीं कि जब उनके पिता शादी के सिलसिले में उनसे मिलने पहुंचे थे, तब उनसे कोई गाना गाने के लिए कहा गया था। इस दौरान प्रेम गोविंद सिन्हा ने अपना पसंदीदा गाना ‘छोटी सी ये जिंदगानी रे’ गाया था। पिता की इस याद को साझा करते हुए अनुभव ने उनके साथ बिताए पलों को फिर से याद किया।

20 नवंबर को हुआ अंतिम संस्कार

जानकारी के मुताबिक, प्रेम गोविंद सिन्हा का अंतिम संस्कार शुक्रवार, 20 नवंबर को सुबह 10 बजे मुंबई के वर्सोवा श्मशान घाट पर किया गया। उनके निधन की वजह फिलहाल सामने नहीं आई है। पिता के जाने से अनुभव सिन्हा और उनका परिवार गहरे दुख में है। सोशल मीडिया पर साझा किया गया उनका भावुक नोट इस बात को बयां करता है कि माता-पिता के जाने के बाद जिंदगी में कितनी बड़ी खाली जगह रह जाती है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

DRS से बचे केएल राहुल ने जड़ा शतक, ग्लेन फिलिप्स को पिलाएंगे ड्रिंक्स!

नारी शक्ति और देशभक्ति की अमर मिसाल, झलकारी बाई की जयंती

दिल्ली में बढ़ेगी ठंड, 25 नवंबर तक गिरेगा पारा

 

 

Entertainment

‘पॉकेट नोवेल’ के प्रमोशन में मालविका मोहनन का अनोखा अंदाज, क्रू मेंबर्स को दिया खास सम्मान

Pocket Novel: फिल्मों की चमक-दमक के बीच अक्सर पर्दे के पीछे रहकर मेहनत करने वाले उन लोगों को भुला दिया जाता है, जिनकी बदौलत कोई फिल्म बड़े पर्दे तक पहुंचती है। लेकिन निर्देशक त्यागराजन कुमारराजा की अपकमिंग फिल्म ‘पॉकेट नोवेल’ के मेकर्स ने प्रमोशन का एक अलग और दिलचस्प अंदाज अपनाया है। फिल्म की रिलीज […]

Read More
Entertainment

दुनियाभर में चमके भारत के 100 सितारे, TIME की पहली लिस्ट में आलिया, आर्यन और वैभव का नाम

TIME100 Next India: बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट, अभिनेता आर्यन खान और क्रिकेट के युवा सितारे वैभव सूर्यवंशी समेत भारत की 100 उभरती प्रतिभाओं ने TIME की प्रतिष्ठित TIME100 Next India लिस्ट में जगह बनाई है। दुनिया की मशहूर मैगजीन TIME ने पहली बार भारत के लिए यह विशेष सूची जारी की है। इसमें बॉलीवुड, क्रिकेट, […]

Read More
Entertainment

आर्यन खान की बड़ी उपलब्धि, TIME100 Next India लिस्ट में बनाई जगह

Aryan Khan News : बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने एक बार फिर अपनी उपलब्धि से सबका ध्यान खींचा है। अपनी पहली निर्देशित वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ (The Ba***ds of Bollywood) के जरिए चर्चा में आए आर्यन खान ने अब TIME100 Next India लिस्ट में जगह बना […]

Read More