- जगह-जगह पुलिस बल तैनात, इंस्पेक्टर चिनहट ने घाटों पर पहुंच कर लिया जायजा
- इस दौरान श्रद्धालुओं से और स्थानीय लोगों से शांतिपूर्ण ढंग से पर्व मनाने की अपील की
ए अहमद सौदागर
Lucknow: छठ महापर्व पर किसी तरह का कोई खुराफात न कर सके इसके मद्देनजर DCP पूर्वी डॉ दीक्षा शर्मा के निर्देशन में शनिवार को इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र के नेतृत्व में कस्बा चौकी प्रभारी अभिषेक तिवारी व भारी संख्या में पुलिस बल के साथ छोहरिया माता मंदिर, लौलाई के पास बने पूजा स्थलों एवं घाटों का गहनता से निरीक्षण किया। इसके अलावा DCP पूर्वी डॉ दीक्षा शर्मा, ADCP पूर्वी अमोल मुरकुट, ACP विभूतिखंड सौम्या पांडेय व इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा ने इस क्षेत्र में बने घाटों का भी जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने सुरक्षा को लेकर श्रधालुओं एवं स्थानीय लोगों से बातचीत कर शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने की अपील करते हुए कहा कि किसी तरह की कोई दिक्कत आए इसकी सूचना पुलिस को तत्काल प्रभाव से दें। वहीं छठ पूजा स्थलों पर पहुंची DCP पूर्वी डॉ दीक्षा शर्मा और ACP विभूतिखंड सौम्या पांडेय ने मातहतों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि वह हर समय पैनी नजर रखेंगे ताकि किसी तरह की कोई दिक्कत न आ सके।
छठ पूजन का कार्यक्रम शुरू
छठ पर्व के दूसरे दिन को खरना या लोहंडा के नाम से जाना जाता है। कार्तिक महीने के पंचमी पर व्रती पूरे दिन व्रत रखते हैं। सूर्यास्त से पहले पानी की एक बूंद तक नहीं ग्रहण करते हैं। शाम को भगवान सूर्य का पूजन कर प्रसाद अर्पित करते हैं। शाम को चावल, गुड़ और गन्ने के रस बने रसियाव, खीर को खाया जाता है। खाने में नमक और चीनी का इस्तेमाल नहीं किया जाता है।
ये भी पढें
खास ध्यान भी रखना होता है कि एकांत में रहकर भोजन ग्रहण किया जाए। प्रसाद ग्रहण करने के बाद व्रती अपने सभी परिवारजनों को रसियाव रोटी का प्रसाद देते हैं। चावल का पिठ्ठा और घी लगी रोटी भी प्रसाद में दी जाती है। इसके बाद अगले दिन 36 घंटों के लिए व्रती निर्जला व्रत रखते हैं। मध्य रात्रि को व्रती छठ पूजा के लिए विशेष प्रसाद ठेकुआ बनाती हैं।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
मक्के की महंगाई से दूध, अंडे और चिकन महंगे होने के आसार
युवाओं में तेजी से बढ़ रहा डायबिटीज का खतरा, जानें पांच शुरुआती लक्षण
मैसूर में PM ने की बुजुर्ग महिला की मदद
हीमैटोकान 2026 में डॉ. वीपी सिंह को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड, काशी का बढ़ाया मान
