Sitapur उमेश प्रताप सिंह शासन आए और सुनील सिंह बने डीएम मुजफ्फरनगर
अनुज सिंह बने लखनऊ विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष
नया लुक ब्यूरो
उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार की देर रात 38 अफसरों को यहां से वहां भेजा। इन सबमें अहम कुमार प्रथमेश रहे, जिन्हें लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) से हटाकर सीतापुर का जिलाधिकारी बना दिया गया। कुमार प्रथमेश को पहली बार डीएम का प्रभार मिला है। इसके पहले वो मुख्यमंत्री कार्यालय में बतौर विशेष सचिव तैनात थे और अयोध्या में सीडीओ की पारी खेल चुके हैं। LDA में इनके कार्यकाल दो बड़ी घटनाएं हुई थीं, पहली अलीगंज कोचिंग सेंटर में आग लग गई थी, जिसमें करीब 20 छात्र असमय काल के गाल में समा गए थे। प्रथमेश ने त्वरित बुल्डोजर कार्रवाई की थी और पूरी कोचिंग सेंटर ढहा दिया था। वहीं नौबस्ता में हुए नृशंस हत्याकांड में उन्होंने दो बार बुल्डोजर चलवाकर हत्यारोपी के परिवार को मटियामेट कर दिया।
हालांकि इस फेरबदल में बिजनौर, मुजफ्फरनगर, सीतापुर, सिद्धार्थनगर और महाराजगंज समेत कई जिलों में प्रशासनिक बदलाव हुए हैं। बिजनौर में उमेश प्रताप सिंह की जगह जोगिंदर सिंह को जिलाधिकारी बनाया गया है। वहीं उमेश प्रताप सिंह को विशेष सचिव लोक निर्माण विभाग में विशेष सचिव की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि मुजफ्फरनगर में डीएम उमेश मिश्रा की जगह सुनील कुमार सिंह को जिलाधिकारी की जिम्मेदारी मिली है। वहीं सीतापुर में प्रथमेश कुमार को राजा गणपति आर. की जगह जिलाधिकारी की कुर्सी सौंपी गई है। सिद्धार्थनगर में गौरव सिंह सोगरवाल और महाराजगंज में शिवशरणप्पा जीएन को आपस में बदल दिया गया है। गौरव महराजगंज के डीएम थे, वहीं शिवशरणप्पा सिद्धार्थनगर के जिलाधिकारी थे।
इस फेरबदल में कई जिलों के जिलाधिकारी बदले गए हैं, जबकि नगर विकास विभाग, विकास प्राधिकरणों, नगर निगमों और शासन के विभिन्न विभागों में भी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस तबादला सूची में सबसे दिलचस्प बदलाव उमेश नाम के दो अधिकारियों को लेकर है। उमेश प्रताप सिंह को जिलाधिकारी बिजनौर के पद से हटाकर विशेष सचिव, लोक निर्माण विभाग बनाया गया है। वहीं, मुजफ्फरनगर के जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को नगर विकास विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है। उनके स्थान पर सुनील कुमार सिंह को मुजफ्फरनगर का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। लगातार चार जिलों में जिलाधिकारी रह चुके उमेश मिश्रा की भी जिले से शासन में वापसी हुई है। वहीं, राजा गणपति आर. को सीतापुर के जिलाधिकारी पद से हटाकर निदेशक, सूडा की जिम्मेदारी दी गई है। उनके स्थान पर प्रथमेश कुमार को सीतापुर का जिलाधिकारी बनाया गया है। इसके पहले वह सिद्धार्थनगर और सीतापुर जिले के डीएम रह चुके हैं।
ये भी पढ़े
इन जिलों के अलावा विकास प्राधिकरणों और नगर निगमों में भी बड़े स्तर पर बदलाव किए गए हैं। लखनऊ, मेरठ, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, वाराणसी और गाजियाबाद में अधिकारियों की नई तैनाती की गई है। इस सूची में कुल सात महिलाएं भी शामिल हैं, जिनका शासन ने ट्रांसफर किया है।
इन 38 अधिकारियों के हुए तबादले
शासन की ओर से जारी सूची के अनुसार अधिकारियों की पुरानी और नई तैनाती इस प्रकार है।
- अनुज सिंह, उपाध्यक्ष, लखनऊ विकास प्राधिकरण।
- विक्रमादित्य सिंह मलिक, उपाध्यक्ष, मेरठ विकास प्राधिकरण एवं संभागीय खाद्य नियंत्रक, मेरठ।
- हिमांशु नागपाल, नगर आयुक्त, गाजियाबाद।
- शाश्वत त्रिपुरारी, नगर आयुक्त, वाराणसी।
- अभिषेक कुमार, मुख्य विकास अधिकारी, गोरखपुर।
- संजय कुमार मीणा, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण।
- राजेश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी, अयोध्या।
- कृष्ण कुमार सिंह, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण।
- डॉ. नितिन मदान, संयुक्त प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय)।
- महेंद्र बहादुर सिंह, निदेशक, सूडा एवं संयुक्त प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) का प्रभार हटाया गया।
- वंदना त्रिपाठी, अपर आयुक्त, सहारनपुर मंडल।
- प्रीति जायसवाल, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, नोएडा।
- प्रत्युष पाण्डेय, अपर निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद का अतिरिक्त प्रभार।
- नूपुर गोयल, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, ग्रेटर नोएडा।
- संदीप कुमार, मुख्य विकास अधिकारी, मेरठ।
- पवन कुमार मीना, विशेष सचिव, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति।
- पूनम निगम, मुख्य विकास अधिकारी, फतेहपुर।
- प्रवीण वर्मा, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, ग्रेटर नोएडा।
- श्रीलक्ष्मी वी.एस., विशेष सचिव, महिला कल्याण।
- सुनील कुमार चौधरी, अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त, राजस्व परिषद, लखनऊ।
- शाहिद अहमद, अपर निदेशक, डॉ. राम मनोहर लोहिया उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी।
- शिशिर कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी, श्रावस्ती।
- शैलेंद्र कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी, अलीगढ़ एवं संभागीय खाद्य नियंत्रक, अलीगढ़।
- योगेंद्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी, फिरोजाबाद।
- शोहोन वैद्य, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण।
- मनोज कुमार-1, अपर आयुक्त, वाराणसी मंडल।
- अतुल कुमार, अपर आयुक्त, बरेली मंडल।
- मंजूलता, अपर नगर आयुक्त, नगर निगम मुरादाबाद।
- प्रतिभा सिंह, अपर आयुक्त, कानपुर मंडल।
- सौम्य श्रीवास्तव, ग्रेटर नोएडा के विशेष कार्याधिकारी का प्रभार हटाया गया।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
यूपी पुलिस के दो अफसरों की शादी तय, CO आयुषी सिंह और ACP ऋषभ की हुई सगाई!
विकासनगर: एक प्रतिष्ठित स्कूल में तैनात सुरक्षा गार्ड की संदिग्ध हालात में मौत
लखनऊ रेंज में भारी पैमाने पर तबादले, 162 इंस्पेक्टर बदले गये
Punjab Mandi Bhav: सोना-चांदी सस्ता, मंडियों में उतार-चढ़ाव
आगरा में सनसनीखेज हत्याकांड: छात्रा को ब्लैकमेल करने वाले टीचर की हत्या
छठ पर घर लौटना मुश्किल, ट्रेनें फुल और हवाई किराया आसमान पर
स्ट्रोक आने से पहले शरीर देता है ये चेतावनी, जानें ‘BE FAST’ का फॉर्मूला और बचाएं जिंदगी
