वाराणसी में CNG संकट, कई पंप बंद; हड़ताल का ऐलान

Varanasi

Varanasi: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में CNG की किल्लत ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। शहर के कई CNG स्टेशन बंद होने से ऑटो और अन्य CNG चालित वाहनों को गैस भरवाने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि कई पंपों के बाहर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। इस बीच डीलर्स और कर्मचारियों की ओर से सांकेतिक हड़ताल का ऐलान भी किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, गेल लिमिटेड, तेल कंपनियों और CNG पंप संचालकों के बीच भुगतान और कमीशन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी विवाद के कारण वाराणसी में एक-एक करके CNG स्टेशन बंद होते जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि शहर के दर्जनभर से अधिक पंपों पर गैस की बिक्री प्रभावित हुई है। इसका सीधा असर उन लोगों पर पड़ रहा है, जिनकी रोजी-रोटी CNG से चलने वाले वाहनों पर निर्भर है।

CNG के लिए घंटों कतार में लग रहे वाहन चालक

पिछले कुछ दिनों से शहर के अलग-अलग CNG स्टेशनों पर गैस की उपलब्धता को लेकर परेशानी बनी हुई है। पहले कुछ पंपों पर CNG मिल रही थी, लेकिन अब कई केंद्रों के बंद होने से स्थिति और गंभीर हो गई है।

पटना में 6 साल में 19 गुना बढ़ी सीएनजी की खपत, हर दिन 1.40 लाख किलो गैस की  मांग - patna cng consumption soars 19x in 6 years 41 stations

सबसे ज्यादा परेशानी ऑटो चालकों को उठानी पड़ रही है। उनका कहना है कि गैस भरवाने के लिए घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ता है। कई बार लंबा इंतजार करने के बाद भी CNG नहीं मिल पाती। ऑटो चालकों के मुताबिक, कंपनियों और डीलर्स के बीच चल रहे विवाद का खामियाजा आम वाहन चालकों को भुगतना पड़ रहा है। इससे उनकी कमाई और रोजमर्रा का काम भी प्रभावित हो रहा है।

कमीशन और बिजली बिल के भुगतान पर विवाद

इस पूरे मामले की जड़ तेल कंपनियों और CNG पंप डीलर्स के बीच आर्थिक लेनदेन से जुड़ी बताई जा रही है। देश की प्रमुख तेल कंपनियां हिंदुस्तान पेट्रोलियम, इंडियन ऑयल और भारत पेट्रोलियम, गेल लिमिटेड के साथ समझौते के तहत अपने पेट्रोल पंपों पर CNG की बिक्री करती हैं।

इस व्यवस्था में CNG की बिक्री से मिलने वाली राशि और मुनाफे का बंटवारा तय प्रक्रिया के अनुसार होता है। लेकिन वाराणसी में कमीशन के हिस्से और बिजली के बिल के भुगतान को लेकर मतभेद सामने आए हैं। पंप संचालकों का भुगतान समय पर नहीं होने की शिकायत भी इस विवाद को बढ़ाने की वजह बताई जा रही है।

कंपनियों और डीलर्स के बीच बातचीत जारी

CNG की आपूर्ति प्रभावित होने और आम लोगों की परेशानी बढ़ने के बाद तेल कंपनियों और डीलर्स के बीच बैठक चल रही है। दोनों पक्षों के बीच विवाद सुलझाने की कोशिश की जा रही है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

मोदी बेंगलुरु पहुंचे, 15,600 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

Chhath Puja 2026: नहाय-खाय से उषा अर्घ्य तक पूरा कार्यक्रम

यूपी के सियासी रंगमंच पर ओवैसी-चंद्रशेखर की जुगलबंदी!

 

 

 

Business

चावल की कीमतों में उछाल से मचा हड़कंप! सरकार ने स्टॉक और बिक्री को लेकर बदले नियम

Rice prices: देश में चावल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। मौसम की मार, धान की पैदावार घटने की आशंका और औद्योगिक मांग में तेजी ने चावल की सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ा दी है। खासतौर पर एथनॉल डिस्टलरियों और पोल्ट्री फीड सेक्टर की ओर से टूटे चावल (ब्रोकन राइस) की […]

Read More
Bengaluru
homeslider National Politics

मोदी बेंगलुरु पहुंचे, 15,600 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

Bengaluru: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार, 13 नवंबर को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु पहुंचे। यहां HAL एयरपोर्ट पर कर्नाटक की राज्यपाल डॉ. सुधा यादव और मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार समेत कई गणमान्य लोगों ने उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री का यह दौरा विकास परियोजनाओं, मेट्रो सेवा और विज्ञान शिक्षा से जुड़े कई अहम कार्यक्रमों के लिहाज से महत्वपूर्ण […]

Read More
homeslider Politics Uttar Pradesh

यूपी के सियासी रंगमंच पर ओवैसी-चंद्रशेखर की जुगलबंदी!

“दलित-मुस्लिम गठजोड़ की नई कोशिश से सपा-बसपा की राजनीति और विपक्षी एकता को चुनौती या भाजपा-कांग्रेस के लिए अवसर” Assembly Elections: उत्तर प्रदेश की राजनीति में असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का साथ आना महज दो राजनीतिक दलों का गठबंधन नहीं, बल्कि प्रदेश की सामाजिक न्याय आधारित राजनीति में नए ध्रुव के निर्माण की कोशिश […]

Read More