Lucknow: भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या में आयोजित होने वाले दीपोत्सव की भव्यता देश ही नहीं, विदेशों में भी लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है। इसी आकर्षण के चलते ऑस्ट्रेलिया के नागरिक शेन भारत पहुंचे हैं। वह अयोध्या के दीपोत्सव को करीब से देखने और भारतीय संस्कृति एवं आध्यात्मिक परंपराओं को महसूस करने के लिए यहां आए हैं।
उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, शेन इससे पहले मलेशिया में थे। वहां भारतीय समुदाय के बीच दिवाली की तैयारियां देखकर उन्हें इस पर्व के बारे में और जानने की उत्सुकता हुई। इसी दौरान उन्होंने अयोध्या के दीपोत्सव की भव्यता के बारे में सुना। इसके बाद उन्होंने भगवान श्रीराम की नगरी पहुंचकर इस अनूठे आयोजन को अपनी आंखों से देखने का फैसला किया।
अयोध्या की सजावट और रोशनी देखकर हुए अभिभूत
शेन ने बताया कि अयोध्या पहुंचकर उन्हें बेहद अच्छा अनुभव हो रहा है। शहर की जगमगाती सड़कें, सजे हुए चौक-चौराहे, एलईडी स्क्रीन पर दिखाई जा रही झलकियां और जगह-जगह आयोजित धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम उन्हें काफी आकर्षित कर रहे हैं। उन्होंने विशेष रूप से लता मंगेशकर चौक की सजावट की सराहना की। शेन के मुताबिक, अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारियां बेहद शानदार हैं।
ये भी पढें
जब श्रीराम जन्मभूमि पर दीप जले, तब घर-आंगन में भी दीप जलाएं: मुख्यमंत्री
यहां अलग-अलग संस्कृतियों, परंपराओं और लोककलाओं की झलक एक साथ देखने को मिल रही है। यह उनके लिए भारत की सांस्कृतिक विविधता को समझने का खास अवसर है। उन्होंने कहा कि अयोध्या का वातावरण सकारात्मक ऊर्जा से भरा हुआ है। यहां आकर उन्हें भारतीय आध्यात्मिक परंपराओं को नजदीक से जानने और महसूस करने का मौका मिल रहा है।
सुरक्षा व्यवस्था की भी की तारीफ, बोले- खुद को सुरक्षित महसूस कर रहा हूं
ऑस्ट्रेलियाई पर्यटक ने अयोध्या की सुरक्षा व्यवस्था की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि वह ऑस्ट्रेलिया से आए हैं, लेकिन अयोध्या में खुद को पूरी तरह सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उनके अनुसार, यह शहर बेहद सुंदर है और यहां का शांत वातावरण मन को सुकून देता है। शेन सोमवार तक अयोध्या में रुकेंगे। इसके बाद वह वाराणसी के लिए रवाना होंगे। दीपोत्सव में शामिल होना उनकी भारत यात्रा का एक खास अनुभव बनने जा रहा है।
राम मंदिर और दीपोत्सव से अंतरराष्ट्रीय पर्यटन को मिल रहा बढ़ावा
उत्तर प्रदेश सरकार के अनुसार, राम मंदिर निर्माण के बाद अयोध्या में बुनियादी सुविधाओं के विकास, बेहतर सड़कों, भव्य मंदिर परिसर और सांस्कृतिक आयोजनों ने शहर की पहचान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अयोध्या में हो रहे विकास कार्यों के साथ दीपोत्सव की बढ़ती लोकप्रियता भी विदेशी पर्यटकों को आकर्षित कर रही है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
चुनाव से पहले ईरान पर बड़ा हमला करना चाहते थे नेतन्याहू, जासूस की एक गलती से खुल गई पोल
दिवाली की मिठास पर महंगाई का असर, चीनी से लेकर दाल तक के बढ़े दाम
दिवाली की चमक में त्वचा न हो बेरंग, प्रदूषण से बचने के लिए ऐसे रखें स्किन का ख्याल
