मशहूर निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

Sanjay Gupta Death: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन हो गया है। ‘काबिल’, ‘मुंबई सागा’ और ‘शूटआउट एट वडाला’ जैसी शानदार फिल्मों का निर्देशन कर चुके संजय गुप्ता के अचानक निधन की खबर से फिल्मी जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन की जानकारी फिल्म निर्माता-निर्देशक अशोक पंडित ने सोशल मीडिया के जरिए दी और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

सिर पर चोट लगने से हुआ निधन

अशोक पंडित ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर संजय गुप्ता के निधन की खबर साझा की। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि यह खबर बेहद चौंकाने वाली और दुखद है। उन्हें अपने करीबी दोस्त और बेहतरीन निर्देशक संजय गुप्ता के निधन की जानकारी मिली है। अशोक पंडित के मुताबिक, संजय गुप्ता का निधन सिर पर चोट लगने के कारण हुआ।

उन्होंने संजय गुप्ता को याद करते हुए लिखा कि वह एक शानदार कहानीकार और जुनूनी फिल्ममेकर थे। उनका असमय दुनिया से चले जाना पूरी फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक बहुत बड़ा नुकसान है। अशोक पंडित ने अपने दोस्त को श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं भी व्यक्त कीं और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

ये भी पढें

पापा यश की ‘रामायण’ से आयरा-यथर्व ने किया सिनेमा में डेब्यू, पहला फिल्मी अनुभव बना खास

फिल्म ‘आतिश’ से शुरू हुआ था निर्देशन का सफर

संजय गुप्ता का फिल्मी करियर काफी शानदार रहा। उन्होंने साल 1994 में रिलीज हुई फिल्म ‘आतिश: फील द फायर’ से बतौर निर्देशक बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में संजय दत्त और आदित्य पंचोली मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। फिल्म की कहानी, दमदार एक्शन और शानदार डायलॉग्स को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। अपनी पहली ही फिल्म से संजय गुप्ता ने इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बना ली थी।

इन फिल्मों से बनाई खास पहचान

अपने करियर में संजय गुप्ता ने करीब 12 फिल्मों का निर्देशन किया। उनकी फिल्मों में एक्शन, दमदार संवाद और क्राइम ड्रामा का खास अंदाज देखने को मिलता था। ‘कांटे’, ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’, ‘शूटआउट एट वडाला’, ‘जज्बा’, ‘काबिल’ और ‘मुंबई सागा’ जैसी फिल्मों के जरिए उन्होंने दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई। संजय गुप्ता का निर्देशन करने का अंदाज बाकी फिल्ममेकर्स से काफी अलग था। उनकी फिल्मों में मुंबई की अंडरवर्ल्ड दुनिया, अपराध और एक्शन को जिस अंदाज में पर्दे पर दिखाया जाता था, वह दर्शकों को काफी पसंद आता था।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

पापा यश की ‘रामायण’ से आयरा-यथर्व ने किया सिनेमा में डेब्यू, पहला फिल्मी अनुभव बना खास

वनतारा में जुटे 30 देशों के वन्यजीव विशेषज्ञ, संरक्षण के वैश्विक प्रयासों पर हुआ मंथन

टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत मेरा युवा भारत की पहल, घर-घर पहुंचकर लोगों को किया जागरूक

ट्यूनीशिया फिल्म फेस्ट में भारत की धूम, शॉर्ट फिल्म ‘तोयज’ ने जीता पुरस्कार

 

 

Entertainment

पापा यश की ‘रामायण’ से आयरा-यथर्व ने किया सिनेमा में डेब्यू, पहला फिल्मी अनुभव बना खास

Yash’s film Ramayana: रॉकिंग स्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ रिलीज से पहले ही लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। अब इस फिल्म से जुड़ी एक बेहद खास और भावुक खबर सामने आई है। यश और उनकी पत्नी राधिका पंडित के बच्चों आयरा और यथर्व के लिए ‘रामायण’ जिंदगी का एक यादगार हिस्सा बन गई है। […]

Read More
Entertainment

हैलोवीन पर ओरी का डरावना अंदाज, ‘तुम्बाड’ के हस्तर बनकर लूटी महफिल

Orry’s ‘Hastar’ look: हैलोवीन के मौके पर सोशल मीडिया सेंसेशन ओरी ने अपने अनोखे अंदाज से एक बार फिर सबका ध्यान खींच लिया है। इस बार ओरी ने बॉलीवुड की चर्चित हॉरर-फैंटेसी फिल्म ‘तुम्बाड’ के खौफनाक किरदार हस्तर का रूप धारण किया। उनके इस डरावने और शानदार लुक ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी […]

Read More
Entertainment

‘तुम्बाड 2’ से पहले हस्तर का क्रेज, फैन की दीवानगी पर सोहम शाह ने लुटाया प्यार

Tumbbad 2: भारतीय सिनेमा की चर्चित फैंटेसी-हॉरर फिल्म ‘तुम्बाड’ का जादू आज भी दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म के खौफनाक किरदार हस्तर को लेकर फैंस की दीवानगी इस कदर है कि एक प्रशंसक ने हैलोवीन की तैयारी के लिए हस्तर के 100 मास्क खरीद डाले। फैन की इस अनोखी पहल ने अभिनेता […]

Read More