बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, ओडिशा में येलो अलर्ट

images

नया लुक ब्यूरो

रांची:
बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम अब खतरनाक रूप लेने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक, 24 अक्टूबर रात 11:30 बजे तक पूर्वी-मध्य और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन 15.5°N / 91.0°E पर था, जो श्री विजयपुरम (अंडमान) से 470 KM उत्तर-पश्चिम और विशाखापत्तनम से 860 KM पूर्व-दक्षिण-पूर्व में केंद्रित है।

विभाग के अनुसार, यह सिस्टम आज 25 अक्टूबर को पहले डीप डिप्रेशन बनेगा, फिर मुड़कर पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा।
– 26 अक्टूबर सुबह तक – साइक्लोनिक स्टॉर्म में बदलेगा
– 27 अक्टूबर सुबह तक – सीवियर साइक्लोनिक स्टॉर्म बनेगा
– 28 अक्टूबर सुबह तक – वेरी सीवियर साइक्लोनिक स्टॉर्म में तब्दील होकर आंध्र तट के करीब पहुंचेगा

कहां होगा लैंडफॉल:

यह तूफान 28 अक्टूबर दोपहर से पहले बापटला और विशाखापत्तनम के बीच आंध्र प्रदेश-यनम तट को पार करेगा। लैंडफॉल के समय हवा की रफ्तार 115-125 KM प्रति घंटा होगी, जो झोंकों में 140 KM प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

ओडिशा पर असर:

इसे देखते हुए आंध्र प्रदेश और सटे दक्षिण ओडिशा तटों के लिए प्री-साइक्लोन वॉच – येलो मैसेज जारी किया गया है। मछुआरों को 27 अक्टूबर तक समंदर में न जाने की सलाह दी गई है।

सनद रहे कि PM और राष्ट्रपति के दौरे पर असर -* 25 को PM का खुर्दा और 28-29 को राष्ट्रपति का मयूरभंज दौरा है। मौसम को देखते हुए प्रशासन ने वैकल्पिक तैयारियां शुरू कर दी हैं।

ये भी पढें

दूसरे T20 में भारत की प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, वैभव सूर्यवंशी की वापसी से बढ़ा रोमांच

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

Spread the love

Ranchi
homeslider Odisha

बंगाल की खाड़ी में गहरा रहा डिप्रेशन

28 अक्टूबर को आंध्र तट से टकराएगा वेरी सीवियर साइक्लोन ओडिशा के लिए येलो अलर्ट नया लुक ब्यूरो Ranchi: बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम अब खतरनाक रूप लेने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक, 24 अक्टूबर रात 11:30 बजे तक पूर्वी-मध्य और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन 15.5°N / 91.0°E पर था, […]

Spread the love
Read More
Cyclone Alert 2026
homeslider Weather

बंगाल की खाड़ी में उठेगा तूफान? सात राज्यों में बारिश का अलर्ट, 28-30 अक्टूबर पर नजर

Cyclone Alert 2026: बंगाल की खाड़ी में बन रहा मौसमी सिस्टम आने वाले दिनों में चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है। इसके चलते पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में मौसम बदलने की संभावना है। ओडिशा, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में बारिश का असर देखने को मिल […]

Spread the love
Read More
National Weather

कम दबाव के क्षेत्र से बदलेगा मौसम, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

New Delhi: देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी, लक्षद्वीप और तटीय आंध्र प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक […]

Spread the love
Read More