
शाश्वत तिवारी
New Delhi: सऊदी अरब में फंसे भारतीय उमराह तीर्थयात्रियों को सुरक्षित निकालने और उन्हें हरसंभव सहायता प्रदान करने में भारतीय विदेश मंत्रालय और वहां स्थित भारतीय मिशन पूरी सक्रियता से जुटे हैं। रियाद स्थित भारतीय दूतावास और जेद्दा स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास के चौबीसों घंटे जारी समन्वय के चलते पिछले एक सप्ताह के भीतर 3,000 फंसे हुए उमराह तीर्थयात्री उपलब्ध उड़ानों के माध्यम से सुरक्षित भारत लौट आए हैं।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक बयान में कहा भारतीय मिशन प्रभावित तीर्थयात्रियों की जल्द वापसी सुनिश्चित करने के लिए संबंधित एयरलाइंस और टूर ऑपरेटरों के साथ लगातार संपर्क में हैं। पिछले एक हफ्ते में, सऊदी अरब में फंसे लगभग 3,000 उमराह तीर्थयात्री उपलब्ध उड़ानों के जरिए भारत लौट आए हैं। इसके अलावा, 10,000 से अधिक अन्य उमराह तीर्थयात्री भी, जिनकी पहले से बुकिंग थी, पिछले एक हफ्ते में भारत वापस आ चुके हैं। बाकी उमराह तीर्थयात्रियों की जल्द से जल्द वापसी के लिए भी इंतजाम किए जा रहे हैं।

जायसवाल ने कहा हमारा दूतावास और महावाणिज्य दूतावास, सामुदायिक स्वयंसेवकों की मदद से हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं। भारतीय नागरिकों की मदद के लिए चौबीसों घंटे काम करने वाले कंट्रोल रूम बनाए गए हैं और समय-समय पर जरूरी एडवाइजरी भी जारी की जा रही।
ये भी पढें
संयुक्त राष्ट्र संघ स्थापना दिवस कल: जानें UN का इतिहास और उद्देश्य
जायसवाल ने कहा हमारा दूतावास और महावाणिज्य दूतावास, सामुदायिक स्वयंसेवकों की मदद से हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं। भारतीय नागरिकों की मदद के लिए चौबीसों घंटे काम करने वाले कंट्रोल रूम बनाए गए हैं और समय-समय पर जरूरी एडवाइजरी भी जारी की जा रही
हइस चुनौतीपूर्ण समय में विदेश मंत्रालय और सऊदी स्थित राजनयिक मिशनों ने न केवल अपनी प्रशासनिक मुस्तैदी का परिचय दिया है, बल्कि प्रवासी भारतीयों की सुरक्षा के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता को भी साबित किया है। प्रतिकूल परिस्थितियों के बीच रियाद और जेद्दा के मिशनों ने जिस संवेदनशीलता और तत्परता के साथ जमीनी स्तर पर राहत पहुंचाई, वह अत्यंत सराहनीय है। संकट में घिरे अपने नागरिकों के लिए रक्षा कवच बनकर उभरे इन मिशनों के अथक प्रयासों और कुशल कूटनीति के कारण ही सैकड़ों भारतीय आज सुरक्षित अपने वतन और परिवारों के बीच लौट पा रहे हैं।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
संयुक्त राष्ट्र संघ स्थापना दिवस कल: जानें UN का इतिहास और उद्देश्य
रूकिये देखिए तब जाईये कहीं देर न हो जाए?
यूपी में 11 स्नातक-शिक्षक MLC सीटों पर मतदान आज, 14.28 लाख से अधिक मतदाता करेंगे वोट


One thought on “सऊदी से उमराह तीर्थयात्रियों की वतन वापसीः भारतीय मिशनों ने दिखाई मुस्तैदी”
Comments are closed.