महराजगंज में दशहरा-विसर्जन को लेकर DM-SP प्रतिबद्ध

Maharajganj

रोहिन नदी के त्रिमुहानी घाट का किया निरीक्षण

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

Maharajganj: महराजगंज जनपद में दशहरा एवं मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने तथा जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल एवं पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत स्थित मूर्ति विसर्जन स्थल त्रिमुहानी घाट का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा मूर्ति विसर्जन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था एवं आयोजन से संबंधित आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। इस अवसर पर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित भी किया गया कि मूर्ति विसर्जन के दौरान पर्याप्त सतर्कता बरती जाए तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

ये भी पढें

‘नई नवेली’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, दुनियाभर में कमाए ₹19.3 करोड़

मूर्ति विसर्जन के दौरान घाट पर भीड़ प्रबंधन, श्रद्धालुओं के आवागमन को सुचारु बनाए रखने तथा किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को रोकने के लिए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। साथ ही संबंधित अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को आपसी समन्वय के साथ ड्यूटी का निर्वहन करने, निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए तत्पर रहने को कहा गया।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की सतत निगरानी करते हुए दशहरा एवं मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जाए। महराजगंज पुलिस जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

दशहरे पर सूरज प्रताप सिंह और गौरव बाजपेयी ने साझा किए विचार

रूस के यांडेक्स डेटा सेंटर पर हमला, डिजिटल सेवाएं प्रभावित होने का दावा

एशियन पैरा गेम्स: भारत को टेबल टेनिस में चार कांस्य पदक

 

 

 

 

 

 

Spread the love

2 thoughts on “महराजगंज में दशहरा-विसर्जन को लेकर DM-SP प्रतिबद्ध”

Comments are closed.

Sultanpur
Crime News Uttar Pradesh

सुलतानपुर: बैंक मैनेजर पर अश्लीलता का आरोप, FIR दर्ज

Sultanpur: उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर में एक निजी बैंक के मैनेजर पर अपनी महिला सहकर्मी के साथ अभद्र व्यवहार करने, अश्लील मैसेज और वीडियो भेजने तथा धमकी देने के गंभीर आरोप लगे हैं। पीड़िता का आरोप है कि मैनेजर ने उसे प्रमोशन दिलाने का लालच दिया और विरोध करने पर नौकरी में नुकसान पहुंचाने की […]

Spread the love
Read More
Business Delhi Uttar Pradesh

चीनी बाजार में राहत की उम्मीद, सरकार ने एथनॉल खरीद नीति में किया बदलाव

चीनी की कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार का बड़ा कदम, एथनॉल खरीद नीति में बदलाव से क्या होगा असर? New Delhi :  देश में चीनी की बढ़ती कीमतों और घरेलू बाजार में इसकी उपलब्धता बनाए रखने के लिए केंद्र सरकार ने एथनॉल खरीद नीति में बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत सरकारी […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh

यूपी पुलिस की नुक्कड़ नाटक और फिल्म से बाल विवाह के खिलाफ अलख

75 जिलों में पिंक समाधान दिवस आयोजित ए अहमद सौदागर Lucknow : महिलाओं की सुरक्षा और बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिए चल रहे मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत प्रदेश भर में बाल विवाह के खिलाफ विशेष जागरूकता कार्यक्रम चलाए गए। पुलिस के महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन द्वारा सभी कमिश्नरेट व जिलों […]

Spread the love
Read More