
दो कातिल गिरफ्तार, बाल अपचारी पुलिस संरक्षण में
घटना में इस्तेमाल दो बड़े पत्थर, खून से सनी ईंट, लोहे का हथौड़ा, एक मोटरसाइकिल व 1100 रूपए की नकदी बरामद
ए अहमद सौदागर
Lucknow : 12 अक्टूबर 2026 की रात बीकेटी थाना क्षेत्र के अचरामऊ गांव के पास पगडंडी पर जिस युवक की खून लथपथ बोरे में बंद मिली लाश मिली थी उसकी जान उसी के साथ जमीन का काम करने वाले एक नाबालिग सहित तीन लोगों ने मिलकर की थी। रविवार को पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले का राजफाश कर दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि बाल अपचारी पुलिस संरक्षण में लेकर पूछताछ कर रही है।
इनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल बरामद हुआ है।
इंदिरा नगर थाना क्षेत्र मोहम्मद पुर मजरा रसूलपुर सादात निवासी प्रॉपर्टी डीलर अरविंद कुमार का खून से लथपथ शव बीकेटी क्षेत्र के अचरामऊ गांव के पास पगडंडी पर पड़ा मिला था। शव की पहचान होने के बाद पत्नी मंजू देवी ने संदेह के आधार पर मोहम्मद पुर मजरा रसूलपुर सादात इंदिरा नगर निवासी विंदेश मौर्या, खदरा मदयेगंज निवासी शारिक खान, खदरा मदयेगंज निवासी अजीज व इंदिरा नगर क्षेत्र स्थित जरहरा निवासी अमन के खिलाफ नामजद हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
DSP उत्तरी अमित कुमार आनंद के मुताबिक इस मामले की गहनता से छानबीन की गई तो पता चला जमीन कारोबारी अरविंद कुमार की हत्या नामजद आरोपी नहीं बल्कि उसके साथ काम करने वाले इंदिरा नगर के जरहरा निवासी अमन धीमान ने रसूलपुर सादात इंदिरा नगर निवासी रवि कुमार गौतम, सूरज व एक नाबालिग के साथ मिलकर की थी। उन्होंने बताया इस मामले में फरार सूरज रावत की तलाश की जा रही है।
DSP उत्तरी अमित कुमार आनंद का कहना है कि पूछताछ में अमन ने बताया कि वह मृतक अरविंद से पचास हजार रुपए उधार लिया था। मृतक और आरोपित एक साथ जमीन का कारोबार करते हैं। DSP उत्तरी के मुताबिक 12 अक्टूबर 2026 की रात अमन ने कोयला पुरवा गांव के पास अरविंद को बुलाया और शराब के ठेके से शराब खरीदने के बाद शराब पी। नशे में होने के बाद मृतक अरविंद ने उधारी दी गई रकम को अमन से मांगा तो वह गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर ईट-पत्थर से ताबड़तोड़ वारकर बेरहमी से मौत की नींद सुलाने के बाद शव को कार में लादकर अचरामऊ गांव के पास फेंकने की बात स्वीकार किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
ये भी पढें
आज इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा
दर्दनाक: दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 17 की मौत
जियो IPO से पहले ₹2.5 लाख करोड़ की मांग, आठ गुना दिलचस्पी
मंथरा ने क्यों दिलाया था राम को वनवास? जानिए पूर्व जन्म की कथा
66 वीं वाहिनी SSB और नेपाल APF के बीच हुआ मैत्री पूर्ण वॉलीबॉल मैच
आज इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा!
रहीमाबाद: सरेराह महिलाओं से लूटपाट करने वाले गिरोह का राजफाश
भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी, न्यूजीलैंड जाने से पहले मिला बड़ा मौका
दुर्गा सप्तमी 2026: मां कालरात्रि की पूजा, महत्व और पौराणिक कथा जानें


One thought on “बीकेटी: उधारी की रकम मांगने पर एक नाबालिग सहित तीन लोगों ने की जमीन कारोबारी की हत्या”
Comments are closed.