श्रद्धा दुबे की तलाश में भारत-नेपाल बॉर्डर पहुंची लखनऊ पुलिस

Maharajganj

दुकानों के CCTV फुटेज खंगाले, शिवा शर्मा हत्याकांड प्रकरण में तलाश तेज

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

Maharajganj: लखनऊ के शिवा शर्मा हत्याकांड में आरोपित श्रद्धा दुबे की तलाश तेज हो गई है। इसी क्रम में लखनऊ क्राइम ब्रांच और एसओजी की टीम महराजगंज के सोनौली बॉर्डर पहुंची। टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से भारत-नेपाल सीमा से सटे सोनौली कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत भगवानपुर कस्बे और आसपास के इलाकों में जांच शुरू की है।

सीमावर्ती क्षेत्र में आरोपित की संभावित गतिविधियों और आवागमन से जुड़े सुराग जुटाने के लिए टीम विभिन्न रास्तों की पड़ताल कर रही है। खासतौर पर सीमा के आसपास मौजूद पगडंडी मार्गों और स्थानीय दुकानों पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

ये भी पढें

आरती के बाद क्यों बोलते हैं ‘कर्पूरगौरं’ मंत्र? जानें महत्व

जांच टीम फुटेज के जरिए यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि श्रद्धा दुबे की संभावित आवाजाही से संबंधित कोई अहम जानकारी मिल सकती है या नहीं। इसके साथ ही स्थानीय पुलिस की मदद से क्षेत्र में उपलब्ध अन्य जानकारियों को भी जुटाया जा रहा है।

भारत-नेपाल सीमा की संवेदनशीलता को देखते हुए सोनौली और भगवानपुर क्षेत्र में जांच को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। क्राइम ब्रांच और SOG की टीमें सीसीटीवी फुटेज समेत उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी हैं। फिलहाल, जांच के दौरान किसी ठोस सुराग या आरोपित की मौजूदगी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस की पड़ताल जारी है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

हाईवे-एक्सप्रेसवे पर बढ़ेगी सुरक्षा

योगी बोले- यूपी में माफिया राज खत्म, अब कानून का शासन

गोली वाले बयान पर प्रशांत की सफाई, सम्राट चौधरी पर हमला

 

 

 

 

Spread the love

3 thoughts on “श्रद्धा दुबे की तलाश में भारत-नेपाल बॉर्डर पहुंची लखनऊ पुलिस”

Comments are closed.

Gran Noida
Crime News Uttar Pradesh

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

घर में पति-पत्नी और तीन बच्चों के मिले शव नंगला श्रीपदम गांव में घटना से मचा हड़कंप, संपत्ति विवाद की भी चर्चा भोजन में जहरीला पदार्थ मिलाए जाने की आशंका समेत कई पहलुओं पर जांच उमेश चन्द्र त्रिपाठी Gran Noida: गौतम बुद्ध नगर के नंगला श्रीपदम गांव में शनिवार सुबह एक ही परिवार के पांच […]

Spread the love
Read More
Maharajganj
Uttar Pradesh

एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने लेहड़ा देवी मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: महाराजगंज के SP शक्ति मोहन अवस्थी शुक्रवार शाम मां लेहड़ा देवी मंदिर पहुंचे। उन्होंने मां की पूजा-अर्चना कर मंदिर परिसर और मेला क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। बृजमनगंज थाना क्षेत्र में स्थित इस प्रसिद्ध शक्तिपीठ में शारदीय नवरात्रि में हर साल लाखों श्रद्धालु आते […]

Spread the love
Read More
Maharajganj
Uttar Pradesh

नेपाल से भारत में बड़े पैमाने पर कबाड़ की तस्करी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: नेपाल में बंद पड़ी फैक्ट्रियों के स्क्रैप को छोटे टुकड़ों में काटकर भारतीय इलाकों में लाया जा रहा है। इसके अलावा नेपाल के मेडिकल कॉलेजों से निकलने वाला कचरा भी अवैध रूप से भारत में खपाया जा रहा है। यह तस्करी मुख्य रास्तों की बजाय पगडंडियों और चोर रास्तों से ठेलों […]

Spread the love
Read More